Anti Aging Food : थाम लेंगे बढ़ते उम्र के प्रभावों को ये 8 एंटी एजिंग फूड्स।

Best Anti Aging Food List in Hindi: उम्र बढ़ने के बाद भी जवां दिखने का सीक्रेट फार्मूला क्या है? क्या शरीर की विशेष देखभाल, पर्याप्त नींद, व्यायाम और तनाव से दूर रह कर बढ़ते उम्र के प्रभाव (एजिंग) को कम किया जा सकता है? इसके जवाब से पहले आपको जानना चाहिए कि- उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक और मानसिक परिवर्तन एक नेचुरल प्रक्रिया है। अर्थात उम्र के साथ परिवर्तन स्वाभाविक है।

लंबी उम्र की चाह किसे नहीं है। लेकिन बदलती जीवनशैली और बढ़ते उम्र के साथ आने वाली बीमारियों और शारीरिक कमजोरी के कारण व्यक्ति की यह चाहत अधूरी ही रह जाती है। प्रकृति द्वारा प्रदत्त कुछ आहार उम्र बढ़ने के लक्षण अर्थात एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है… इस लेख में आप ऐसे ही 8 सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थों के बारे में जानेंगे जो एजिंग यानी बढ़ते उम्र के प्रभावों को कम करेंगे।
आइए जानते हैं वो 8 बेस्ट Anti Aging Food

बढ़ते उम्र के प्रभावों को कम करेंगे ये 8 एंटी एजिंग फूड्स (8 Best Anti Aging Food List in Hindi)

अंकुरित अनाज

बढ़ते उम्र के प्रभाव की गति को धीमा करने के लिए अंकुरित अनाज सबसे अच्छा विकल्प है। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर समय से पूर्व झुर्रियां आने से रोका जा सकता है। अंकुरित अनाज में विटामिन बी मौजूद होता है जो त्वचा की चमक बनाये रखने में मदद करता है।

प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन व अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर स्प्रोउट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों से बचाव करने में सहायक होता है। अंकुरित अनाज का बना फेसपैक चेहरे की झुर्रियों, पिम्पल्स, मुंहासे की समस्या से राहत प्रदान करता है।

ब्रोकली

बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसाइनेट नामक पोषक तत्व की की उपस्थिति वाला ब्रोकली कैंसर की रोकथाम में सहायक होता है। इसके अलावा ब्रोकली दिल की बीमारियों, मधुमेह व मोटापे की समस्या के लिए भी फायदेमंद है।

ब्रोकली में फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छे होते हैं। ब्रॉकली एंटीएजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन नामक तत्व एजिंग के असर को कम करता है।

नींबू- संतरा

विटामिन सी युक्त फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। एलर्जी से बचाव तथा त्वचा में कसाव लाने के लिए संतरा, मौसमी, नींबू आदि विटामिन सी के उत्तम स्रोत हैं। इनमें बायोफ्लैवेनॉइड्स और लाइमोनीन भी पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति के कारण ये कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्वों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

अनार

एनीमिया अर्थात शरीर में खून की कमीं होने पर रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में अनार सहायक है। इसे खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है। इसमें पाए जाने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व शरीर के आंतरिक अंगों को सशक्त बनाए रखते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह कई प्रकार से लाभ पहुंचाती है। वसा पर प्रभाव डालने के कारण इससे वजन घटता है, बालों का झड़ना एजिंग प्रक्रिया का सूचक है। ग्रीन टी के प्रयोग से बालों का गिरना कम होता है।

ग्रीन टी के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित अवस्था में रखने में सहायक है। ग्रीन टी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

ओट्स

स्वास्थ्य की दृष्टि से इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस कारण जो लोग कब्ज की समस्या से ग्रस्त हैं, उनकी समस्या दूर होती है और उनका पाचन तंत्र सही रहता है। इसमें बीटाग्लूकेन्स की उपस्थिति कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है।

लहसुन

लहसुन गुणों की खान है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस कारण व्यक्ति का कई रोगों से बचाव होता है। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक है। यह एंटी एजिंग प्रक्रिया में भी सहायक है।

नट्स (Anti Aging Food)

हर प्रकार से स्वास्थ्य तथा सौंदर्य दोनों में वृद्धि करते हैं। अखरोट में उपस्थित विटामिन ई टोकोफेरल के रूप में पाया जाता है, जो हृदय के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। बादाम मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में सहायक है और यह आंखों की रोशनी के लिए भी लाभप्रद है। मूंगफली में विटामिन बी, विटामिन ई, मैग्नीज पाई जाती है।

Leave a Comment