Benefits of Exercise : रोजाना सुबह व्यायाम/एक्सरसाइज करने के 10 बड़े फायदे

Benefits of Exercise in Hindi : रोजाना सुबह व्यायाम करने से होते हैं ये 10 बड़े लाभ, एक्सरसाइज करने के इन फायदे जानकर चौक जायेंगे आप!

हम सब जानते हैं कि एक स्वस्थ और नियंत्रित वजन वाले शरीर के लिए एक्सरसाइज कितना महत्वपूर्ण है। एक्सरसाइज न केवल शरीर को शुडौल बनाता है, बल्कि यह हमें शारीरिक और मानसिक दोनों ही प्रकार से स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

व्यायाम के फायदे/महत्व  के बारे में बात करें तो यह एक विस्तृत विषय है। क्योंकि एक्सरसाइज करने के फायदे इतने अधिक हैं कि इसकी चर्चा एक लम्बा विषय बन जाता है। सामान्य तौर पर व्यायाम किसी भी रूप में किया जा सकता है, चाहे वह योगासन हो, दौड़ना, पुशअप्स या अन्य एक्सरसाइज।

व्यायाम के महत्व की चर्चा प्राचीन समय से ही होती रही है। मुझे लगता हैं की एक्सरसाइज करने वाले दो तरह के लोग हैं, पहले वो जो प्रतिदिन व्यायाम करना पसंद करते हैं, क्योंकि वे व्यायाम के महत्व (Benefits of Exercise) को जानते हैं।

वहीं दूसरे प्रकार के लोग व्यायाम करने को लेकर बिल्कुल भी केयरफुल नहीं रहते। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें एक्सरसाइज करना कम पसंद है, या कुछ दिन करने के बाद छोड़ देते हैं तो यह लेख आपके लिए है।

आज के लेख में आपको कुछ ऐसे कारण बता रहें हैं कि प्रतिदिन एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी होता है। यदि आप प्रतिदिन व्यायाम करते हैं तो आपको क्या लाभ मिलता है।

इसे पढ़ने के बाद आपको एक मजबूत कारण मिल जाएगा जो आपको मोटिवेट करेगा प्रतिदिन सुबह एक्सरसाइज करने के लिए।

तो आइए जानते हैं – रोजाना सुबह व्यायाम करने के फायदे। 

एक्सरसाइज करने के फायदे।-10 Amazing Benefits of Exercise in Hindi

1. Benefits of Exercise: त्वचा को बनाएं चमकदार और जवां

व्यायाम का एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में रक्त का संचार व प्रवाह बेहतर होता है जिससे शरीर के जरूरी न्यूट्रियंट्स आसानी से पूरे शरीर में पहुंचते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप त्वचा स्वस्थ होती है।

बॉडी में उत्पन्न ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस त्वचा पर बुरा असर डालता है। इससे स्किन पर रिंकल और एजिंग का प्रभाव दिखता है। एक्सरसाइज इस तनाव को कम करता है और शरीर के प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाता है। जिससे हमारी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ, चमकदार बनी रहती है।

2. तनाव को कम करे।

तनाव हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है, और यह हमारे मन और शरीर दोनों को ही क्षति पहुंचा रहा है। इसे पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे मैनेज जरूर किया जा सकता है। तनाव को मैनेज करने का एक अच्छा उपाय है एक्सरसाइज।

जी हां एक्सरसाइज तनाव में जादू की तरह काम करता है। लंबे समय तक एक स्थान पर बैठकर काम करने के कारण शरीर में अकड़न व दर्द होने लगता है। ऐसे में व्यायाम मांसपेशियों को ढीला करने व दर्द से निजात पाने में मदद कर सकता है।

अध्ययन में पाया गया है कि एरोबिक एक्सरसाइज कॉर्टिसोल व एड्रेनालाईन जैसे तनाव उत्पन्न करने वाले हार्मोन्स को कम करता है व फील-गुड हार्मोन्स एंडोर्फिन की मात्रा को बढ़ाता है। नियमित व्यायाम तनाव को कम करके मानसिक आराम पहुंचाता है।

3. दिमाग को स्वस्थ करे और याददाश्त बढ़ाये।

एक्सरसाइज करने से आपके हृदय की गति बढ़ जाती है, यानी बेहतर रक्त संचार होता है। जब रक्त संचार अच्छा होता है तो मस्तिष्क को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है, जो कि मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही एक्सरसाइज करने से याददाश्त में सुधार होता है।

क्योंकि फिजिकली एक्टिव रहने से दिमाग का वह भाग, जिसे हिप्पोकैम्पस कहा जाता है, इसका आकार बढ़ता है। मस्तिष्क का यह भाग हमारे याददाश्त और सीखने की काबिलियत के लिए जिम्मेदार होता है। यदि आपके साथ याददाश्त से संबंधित कोई भी समस्या है तो अपने दिनचर्या में एक्सरसाइज को प्राथमिकता जरूर दें।

यह जरूरी नहीं कि आप जिम ही जाएं या बहुत कठिन एक्सरसाइज करें। आप घर पर ही कुछ साधारण वर्कऑउट या मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। यह उतना ही प्रभावकारी है जितना कि अन्य। इसलिए पसंद की एक्सरसाइज चुने और दिनचर्या में शामिल कर लें।

4. आपकी शारीरिक ऊर्जा स्तर में सुधार। Increase Your Energy Level

नियमित एक्सरसाइज आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है और आपको ज्यादा एक्टिव महसूस कराता है। मैं अपने अनुभव से आपको बताना चाहूंगा कि जब से मैं अपने Daily Life में एक्सरसाइज और मॉर्निंग वॉक को शामिल किया हूं तब से मेरी शारीरिक ऊर्जा का स्तर बढ़ गया है, मैं ज्यादा एक्टिव रहता हूँ और मेरी प्रोडक्टिविटी भी पहले से काफी बेहतर है।

मैं ज्यादा काम कर पाता हूँ और हमेशा अच्छा महसूस करता हूँ। अगर आप पहली बार एक्सरसाइज की शुरुआत कर रहे हैं, आप इसमें बिल्कुल नए हैं तो हो सकता है आपको यह कम पसंद आये, कुछ दिन तक या एक सप्ताह,

लेकिन जब आप शुरू करेंगे और अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे तो आप पाएंगे कि आप पहले से कितना बेहतर महसूस कर रहें है। एक्सरसाइज के फायदे को महसूस करने के बाद मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इसे अपने दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे।

5. व्यायाम से मूड होता है बेहतर और बढ़ता है खुशी का एहसास

नियमित व्यायाम करने से आपके मूड में सुधार होता है और अवसाद, चिंता और तनाव की भावनाओं को कम करने में मदद मिलती है। व्यायाम से एंडोर्फिन का उत्पादन बढ़ता है। शरीर में उत्पन्न होने वाला यह एक ऐसा रसायन है जो हमें अच्छा महसूस कराने व दर्द से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है।

इसे फील गुड हार्मोन्स भी कहा जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में एंडोर्फिन का उत्पादन बढ़े तो प्रतिदिन एक्सरसाइज जरूर करें। मूड को अच्छा करने के साथ ही एक्सरसाइज से एंग्जायटी और डिप्रेशन से भी राहत मिलती है।

6. हड्डियों और मसल्स को बनाएं मजबूत

हड्डियों व मसल्स को मजबूत बनाने में एक्सरसाइज बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। भोजन में पर्याप्त विटामिन्स व प्रोटीन को शामिल करने के साथ ही वजन उठाने वाली एक्सरसाइज या गतिविधि मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देती हैं।

उम्र बढ़ने पर मांसपेशियां व उनकी शक्ति कम हो जाती हैं, हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है जो कि जोड़ो के दर्द का एक कारण है। इसके अलावा चोट व शारीरिक अक्षमता का चांस बढ़ जाता है। नियमित व्यायाम व शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से मांसपेशियों के इस नुकसान को कम किया जा सकता है,

इससे बोन डेंसिटी के लॉस को कम करने में मदद मिलती है, जो कि बढ़ते उम्र के साथ होता है। साथ ही व्यायाम बढ़ते उम्र के प्रभावों को भी कम करता है। विभिन्न प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी जैसे वेट लिफ्टिंग, दौडना, ब्रिस्क वॉकिंग, जम्पिंग जैक और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हड्डियों व मांसपेशियों को शक्ति प्रदान करते हैं।

7. Benefits of Exercise: हृदय रोगों का खतरा कम करें।

हृदय से संबंधित बीमारियां तेजी से अपना पैर पसार रही हैं। शारीरिक गतिविधियों में कमीं व बढ़ते वजन के कारण कम उम्र के स्त्री व पुरुषों में भी हृदय रोग हो रहे हैं। नियमित एक्सरसाइज से हृदय मजबूत बनता है और रक्त संचार भी अच्छा होता है।

रक्त संचार सुधरने पर शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है। इससे उच्च कोलेस्ट्रॉल, धमनी की बीमारियां व हार्ट-अटैक जैसी खतरनाक बीमारियों का जोखिम कम होता है। शोधों में पाया गया है कि जिन लोगों की दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि ज्यादा है, उनमें हृदय रोग होने का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

इस तरह की जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए आपको प्रतिदिन एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। इसके लिए समय कम है तो कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें। या नियमित मॉर्निंग वॉक (Brisk Walking) करें।

8. वजन घटाने में मददगार

शरीर में उपस्थित अतिरिक्त वसा को कम करने में आहार व शारीरिक गतिविधि दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि आप दिन भर में खर्च किये गए कैलोरी की तुलना में खानपान में ज्यादा कैलोरी ग्रहण करते हैं तो आपका वजन बढ़ता है।

वजन कम करने के लिए आहार में कैलोरी को संतुलित करने के साथ ही फिजिकली एक्टिव होना आवश्यक है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यानी अतिरिक्त वसा को ऊर्जा में बदल कर शरीर के कार्यो में इसका उपयोग कर लिया जाता है।

इसके अलावा एक्सरसाइज से बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है साथ ही आपका स्टेमिना बढ़ जाता है जिससे आप कार्यो को तेजी से कर पाते हैं।

9. अच्छी नींद और रिलैक्सेशन

नींद की गुणवत्ता और व्यायाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है। नियमित एक्सरसाइज आपको आराम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे आप दिन में ज्यादा एक्टिव होते हैं। थकान के बाद रात में नींद जल्दी आती है साथ ही नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

एक अध्ययन के अनुसार जो लोग सप्ताह में 150 मिनट, प्रतिदिन 20 से 25 मिनट की मध्यम या तेज शारीरिक गतिविधि करते हैं, उनमें नींद की गुणवत्ता में 65% तक सुधार किया जा सकता है। अनिद्रा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए व्यायाम बहुत फायदेमंद साबित होता है।

आप अपने समय व शारीरिक स्थिति के अनुसार व्यायाम का चुनाव कर सकते हैं। ध्यान रखें कि रात में व्यायाम करने से बचें, व्यायाम के बाद जल्दी सोने से इसके फायदे से वंचित हो जाएंगे। साथ ही यह आदत आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है।

10. व्यायाम की आदत आपके डाइट को बैलेंस करता है।

जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व, विटामिन्स, प्रोटीन व ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिससे शरीर बेहतर काम कर सके। ऐसे में संभवतः आप उन खाद्य पदार्थों को ही प्राथमिकता देंगे जो शरीर को सही न्यूट्रियंट्स दे।

लेकिन अगर आप व्यायाम करने के बाद ज्यादा ऑयली, तला हुआ या अनहेल्दी खाना खाते हैं तो आपके शरीर के लिए यह अच्छा निर्णय नहीं होगा। जब आप अपने शरीर की सुनते हैं,

और उसे सही पोषण देने का चुनाव करते हैं तो आप खुद में स्वस्थ आहार लेने की आदत विकसित कर लेते हैं। यह आदत आपको एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाती है।

रोजाना सुबह व्यायाम/एक्सरसाइज करने के 10 बड़े फायदे – 10 Best Benefits of Exercise in Hindi

निष्कर्ष:

यह है एक्सरसाइज करने के 10 बड़े फायदे। (10 Benefits of Exercise in Hindi) आशा है कि अब आप जान चुके होंगे कि व्यायाम करना इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है।, व्यायाम के लाभ क्या हैं। एक्सरसाइज के फायदे जानने के बाद अब आपको इसे अपनी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना लेना चाहिए। क्योंकि यह हमें शारीरिक व मानसिक दोनों ही रूप में लाभ पहुँचाता है।

आपको यह लेख ‘ एक्सरसाइज के फायदे (Benefits Of Exercise in Hindi’ कैसा लगा हमें कमेंट में लिख कर जरूर बताएं। साथ अपने दोस्तों व घर वालों को एक्सरसाइज के फायदे जरूर बताएं, उन्हें भी व्यायाम करने के फायदे  प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।
धन्यवाद।

Leave a Comment