Benefits of Reading Books in Hindi : किताब पढ़ने के फायदे क्या हैं? (What are the benefits of reading books ?), किताबों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?, किताबों से हमें क्या शिक्षा मिलती है?, पुस्तकें हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करती हैं?
पढ़ना हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हमारे विचारों का विकास होता है, यह हमें जीवंत ज्ञान और सबक सिखाता है जिससे हम अपने मस्तिष्क को हमेशा सक्रिय रख सकते हैं।
किसी भी चीज को सीखने और समझने में सहायता करने के लिए किताब पढ़ने के महत्व (Book reading benefits) को कभी भी कम नहीं आंका जा सकता।
वर्षों पहले तक पढ़ना व्यक्तिगत मनोरंजन का एकमात्र साधन हुआ करता था। शायद इसीलिए यह ‘पढ़ना’ इतने लंबे समय से आज भी हमेशा सुर्खियों में रहता है। Book Reading मनोरंजन और जानकारी प्राप्त करने का एक ऐसा स्रोत है जिसका कभी अंत नही हो सकता है।
किताब पढ़ने के फायदे – Importance of reading की बात करें तो Book Reading के अनगिनत Benefits हैं जिसकी चर्चा करना एक लंबा विषय है।
यहाँ पर आप Book Reading के कुछ प्रमुख लाभ (Importance) को जानेंगे, जैसे कि, कैसे बुक रीडिंग आपके याददास्त और फोकस को बढाता है? कैसे आपके तनाव को कम करता है? कैसे आपको अद्भुत ज्ञान प्राप्त करने और नए विचारों को सिखने में मदद करता है?
किताब पढ़ने के फायदे – Benefits of Reading Books in Hindi
ज्ञान और मनोरंजन के अलावा किताब पढ़ने के अन्य बहुत से फायदे हैं। जैसे कि पढ़ने से आपके मस्तिष्क का विकास होता है, तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
आज मैं आपको किताब पढ़ने के कुछ अद्भुत मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ के बारे में बता रहे हैं। इन्हें जानने के बाद आपको किताबें पढ़ने की शुरुआत कर देनी चाहिए। तो आइए जानते हैं- आपको हर दिन किताबें क्यों पढ़नी चाहिए? – (7 Amazing Benefits of Reading Books in Hindi )
किताब पढ़ने के 7 गजब के फायदे – Top 7 Benefits of Reading Books in Hindi
1. मानसिक प्रोत्साहन बढ़ता है। (Mental Stimulation)
पढ़ना बहुत से लोगों के लिए बहुत मजेदार होता है, लेकिन इसके साथ ही पढ़ने के और भी बहुत से मानसिक स्वास्थ्य लाभ हैं। पढ़ने से हम शब्दों और कहानी पर ध्यान केंद्रीत करते हैं जिससे यह हमारे मस्तिष्क और संज्ञानात्मक कार्यो (Cognitive functions) को उत्तेजित करता है।
अध्ययन के अनुसार मानसिक रूप से उत्तेजित (प्रोत्साहित) रहने से अल्जाइमर और डिमेंशिया के प्रभाव को कम कर सकते हैं, या रोक भी सकते हैं। यह उत्तेजना (Stimulation) आपके दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है।
खासकर दिमाग के उन हिस्सों को जो एकाग्रता और महत्वपूर्ण विश्लेषण (Critical analysis) के लिए जिम्मेदार होते हैं। पढ़ने से आपके दिमाग का यह हिस्सा बहुत तेज हो जाता है। और जब आप किसी महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो यह तेज आपके फोकस को बनाये रखने में मदद करता है।
Question:- पढ़ने से कैसे होता है दिमाग तेज? – (Benefits of Reading Books in Hindi)
सवाल यह है कि, आखिर Book Reading कैसे दिमाग को तेज करता है? दोस्तों यह हमारे मस्तिष्क की उत्तेजना (Stimulation) के माध्यम से दिमाग को तेज करता है।
जब आप पढ़ते हैं तो आपके शब्दों पर गहराई से ध्यान केंद्रीत करने के कारण, आपका मस्तिष्क पर्याप्त मात्रा में जानकारी इकट्ठा करता है। जो आपकी गहन सोच प्रक्रिया (Critical thinking) और विश्लेषण कौशल (Analyzation skills) दोनों को सुधारने में हेल्प कर सकता है।
यह दिमाग को स्वस्थ रखने और विचार प्रक्रिया को तेज करने के लिए बहुत अच्छा होता है।
दुनिया के बेहद सफल लोग हर दिन जरूर पढ़ते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि ज्ञान उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। जिस तरह हम शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम करते हैं, इसी तरह मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है।
इसमें पहेली को हल करना या शतरंज जैसे खेल भी शामिल किए जा सकते हैं। यह भी मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्सों के व्यायाम के लिए साथ ही सोच व विश्लेषण कौशल को बेहतर करने के लिए अच्छे होते हैं।
2. पढ़ने से तनाव कम होता है। (Reading Reduction Stress)
ज्यादातर लोग अनुभव से जानते हैं कि पढ़ना मनोरंजन का एक बड़ा रूप है। शायद आपको अभी तक पता न हो कि पढ़ने से तनाव को कम करने में मदद मिलती हैं।
पढ़ने से आप अपने निजी संबंधों में, या दैनिक जीवन में सामना किए जाने वाले अनगिनत मामलों पर चाहे कितना भी तनाव क्यों न हो, उन सब को दूर कर सकते हैं।
हालांकि यह कहना अजीब लग सकता है, लेकिन यह सही है। एक रिसर्च में यह पाया गया है कि पढ़ना स्वयं को रिलैक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके अनुसार केवल 6 मिनट तक पढ़ना 68 प्रतिशत तक तनाव कम करने के लिए पर्याप्त हैं।
इसी तरह टहलने से 42% और म्यूजिक सुनने से 61% तक तनाव को कम कर सकते हैं। लिखे हुए शब्दों को पढ़ना, उन पर ध्यान केंद्रीत करना दिमाग को चिंता और दिन के कार्यो के दबाव से राहत प्रदान करने में मददगार होता है।
Question:- पढ़ना तनाव को कैसे कम करता है?- How does Reading Reduce Stress
जब आप पढ़ते हैं तो आपका मस्तिष्क कहानी के उपस्थित अलग-अलग लोगों के साथ एक अलग दुनिया में स्थानांतरित हो जाता है। यह बदलाव ही ऐसे लोगों के लिए ताजी हवा में सांस लेने जैसा हो सकता है, जो तनाव से ग्रसित हैं और इससे बाहर निकलना चाहते हैं।
पढ़ने से आप खुद को राहत की सांस लेने, रिलैक्स होने और पेज पर लिखे शब्दों की दुनिया में खो जाने की अनुमति दे सकते हैं।
तनाव आपके दैनिक जीवन के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है, और लंबे समय तक तनाव में रहने से यह सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
एक बार जब आप पढ़ना शुरू करते हैं तो आपका ध्यान तनाव से हट कर शब्दों और कहानी के सार पर हो जाता है। समय के साथ, पढ़ना आपके तनाव के स्तर को कम करेगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
3. बढ़ता है आपका ज्ञान (Increase Your Knowledge By Reading Books)
आप जो कुछ भी पढ़ते हैं वह आपके दिमाग में जानकारी के नए स्रोत के रूप में इकट्ठा हो जाता हैं। यह जानकारी आपके लिए कब काम आ सकती हैं यह आपको भी नहीं पता। आपके पास जितना अधिक ज्ञान होगा, आप उतने बेहतर बनेगें और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होंगे।
कहा जाता है कि आप अपना सब कुछ खो सकते हैं- आपकी नौकरी, आपकी संपत्ति, आपका पैसा, यहाँ तक कि आपके स्वास्थ्य को चोट पहुँचाया जा सकता है।
लेकिन आपका ज्ञान हमेशा आपके पास रहता है और इसे कभी भी नहीं छीना जा सकता है। ज्ञान से आपके आत्मविश्वास में भारी इजाफा होता है। और यह आपके करियर को आगे ले जाने में भी मदद करता है।
जिन लोगों की कई तरह के विषयों में अच्छी जानकारी होती है वे अच्छी तरह से बोलने वाले और ज्ञानवान होते हैं। और अन्य लोगों की तुलना में अधिक तेजी से पदोन्नति पाते हैं। ज्ञान प्राप्त करने, नई भाषा सीखने और नए विचारों को जानने के लिए किताबें पढ़ना बहुत महत्वपूर्ण है।
4. किताबें पढ़ने से शब्दावली में विस्तार होता है। (Reading books expands your vocabulary)
जितना अधिक आप पढ़ते हैं, उतने शब्द आपके संपर्क में आते हैं। पढ़ते समय, आप कुछ ऐसे शब्दों को देखते हैं, जिन्हें आप बहुत कम समझते हैं या पहचान भी नहीं पाते हैं। इसे जानने के लिए आप शब्दकोश (Dictionary) को देखते हैं और अर्थ जानने की कोशिश करते हैं।
इस तरह नए शब्द को समझना आपकी समझ के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि आप जिस शब्द को नहीं जानते हैं, उसे जानने के लिए, शब्द की खोज करने का कार्य आपके मस्तिष्क को उस नए और रोमांचक शब्द को याद रखने में मदद करता है।
शब्दावली को बेहतर करने के लिए आप हर दिन किताबें पढ़ें, और कुछ समय बाद आप महसूस करेंगे कि आपकी शब्दावली पहले से कितनी बेहतर हो गई है।
5. पढ़ने से याददाश्त तेज होती है। (Reading Increase Your Memory)
यद्यपि पहले की लाइनों में आप देख चुके हैं कि कैसे पढ़ने से एकाग्रता और सोचने की प्रक्रिया में सुधार होता है। इसी तरह मानसिक स्वास्थ्य का एक और हिस्सा है जिसे पढ़ने से सुधार करने में मदद मिलती है।
हर दिन कुछ न कुछ पढ़ने से आपकी याददाश्त बेहतर बनती है। पढ़ना एक प्रकार का मानसिक व्यायाम है जो आपकी याददाश्त को अच्छा करता है।
जब आप एक किताब पढ़ते हैं, तो आप अलग-अलग पात्रो को, उनकी पृष्ठभूमि, महत्वाकांक्षाओं, इतिहास व अन्य बारीकियों को याद रखते हैं। आपका मस्तिष्क कहानी के बारे में लगातार जानकारी हासिल करता है।
क्योंकि मस्तिष्क का वह भाग जो याददाश्त को नियंत्रित करता है, उत्तेजित होता है। और यह प्रक्रिया मस्तिष्क के उस भाग के लिए व्यायाम की तरह होता है, जिसके परिणामस्वरूप आपकी याददाश्त में सुधार होता है।
6. किताबें पढ़ने से फ़ोकस और एकाग्रता होती है बेहतर (Improve Focus and Concentration)
व्यस्त जीवनशैली में, हमारा ध्यान पूरे दिन अलग-अलग दिशाओं में आकर्षित होता है। अध्ययनों से पता चला है कि हर 5-मिनट की अवधि में, औसत व्यक्ति किसी टास्क पर काम करने, ईमेल को चेक करने, सोशल मीडिया पर नजर रखने, अपने स्मार्टफोन की निगरानी करने और कुछ लोगों के साथ (ऑनलाइन या किसी व्यक्ति से) बातचीत करने के बीच अपना समय व्यतीत करते हैं।
बेशक, इस प्रकार का विचलित व्यवहार आपके अंदर तनाव पैदा करता है और आपकी प्रोडक्टिविटी को कम करता है।
जब आप एक पुस्तक पढ़ते हैं, तो आपका सारा ध्यान इस बात पर केंद्रित होता है कि आप क्या पढ़ रहे हैं- जिससे बाकी दुनिया का ध्यान फीका पड़ जाता है, क्योंकि आप पुस्तक के Details में खुद को डुबो देते हैं।
हर दिन कम से कम 20 मिनट पढने से आपकी एकाग्रता में सुधार होगा, और आप इस बात पर चकित हो जाएंगे कि आपकी एकाग्रता पहले से कितनी बेहतर हो गयी है।
Question:- पढ़ने से फोकस कैसे बढ़ता है? – How does reading increase focus?
कुछ भी पढ़ने के लिए हमें फ़ोकस की आवश्यकता होती है। जब आप कोई पुस्तक या कोई लेख पढ़ने के लिए बैठते हैं, तो आपको कुछ भी समझ में नही आएगा कि आप क्या पढ़ रहे हैं जब तक आप उस पर अपना ध्यान केंद्रीत नही करते हैं।
सोचिये आप किसी विषय की समस्या को हल कर रहे हैं, फिर कैसे रहेगा। उसे ठीक से हल करने के लिए आपको अपना ध्यान समस्या पर केंद्रीत करना होगा। यही प्रक्रिया पढ़ने के लिए की जाती है।
जिस तरह मस्तिष्क में याददाश्त की प्रक्रिया होती हैं, ठीक उसी तरह मस्तिष्क के द्वारा ही आपका ध्यान एक चीज पर केंद्रीत किया जाता है। जो आपकी सम्पूर्ण एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
7. लेखन कौशल इम्प्रूव होता है। (Better Writing Skills)
पढ़ाई स्वास्थ्य लाभ के साथ ही जीवन के अन्य पहलुओं के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। जो लोग लिखने का काम करते हैं, वे बुक रीडिंग बेनिफिट्स (Book Reading Benefits) को बखूबी जानते हैं।
क्योंकि पढ़ना आपकी शब्दावली में विस्तार करने के साथ-साथ आपके खुद के लेखन कौशल पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। कई सफल लेखकों ने दूसरों के कार्यों को पढ़कर अपनी विशेषज्ञता हासिल की है।
पढ़ने से आप अन्य लेखकों के विभिन्न लेखन शैलियों का अवलोकन करते हैं। उन्हें देखते हैं। जिससे आपके खुद के लेखन की कला पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए, यदि आप एक बेहतर लेखक बनना चाहते हैं, तो लेखन कला के मास्टर्स से सीखकर शुरुआत करें!
किताब पढ़ने के फायदे – Importance of reading in hindi
निष्कर्ष:
यह है पढ़ने के कुछ अद्भुत और अविश्वसनीय फायदे (7 Amazing Benefits of reading books) जिसमें आपने जाना Top 7 Book reading benefits के बारे में जो Hindi में हैं।
इसमें पहला है – किताबें हमें Mentally Stimulate करती हैं, यह तनाव को कम करने में सहायक हैं, पढ़ने से ज्ञान में वृद्धि होती है। यदि आप अपनी डिक्शनरी को बढ़ाना चाहते हैं तो यह उसमे भी मदद करता हैं।
अब आप इन्हें जान चुके हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में हर दिन किताब पढ़ने की आदत बना लेनी चाहिए। क्योंकी ज्ञान हमारे जीवन के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
बदलती दुनिया में अपनी जगह बनाये रखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए पढ़ना बहुत ही महत्वपूर्ण। आपको हमारा यह लेख ‘किताब पढ़ने के फायदे – Importance of reading books in Hindi’ कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बताएं।
धन्यवाद।