हमेशा फिट रहना है तो खाएं 7 बेस्ट इंडियन सुपरफूड – Best Indian Superfoods in Hindi

हेल्‍दी लाइफ के लिए 7 बेस्ट सुपर फूड: 7 Best Indian Superfoods in Hindi

1. अलसी के बीज

Best Indian Superfoods: गर्भावस्था के दौरान गर्भवती को खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ऐसे में अगर अलसी का सेवन किया जाए तो गर्भवती महिला के लिए काफी लाभकारी होता है। अलसी में प्रचुर मात्रा में फाइबर, ओमेगा 3 और प्रोटीन होता है। गर्भवती महिला को इन सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

2. जौ

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार यह कैल्शियम और विटामिन सी व ई का प्रमुख स्रोत है। इसमें प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति आसानी से हो जाती है। यह फास्फोरस का बेहतरीन स्रोत है। यह हमारे पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने में काफी मदद करता है।

3. ज्वार

हाई डाइटरी फाइबर से युक्त ज्वार में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कॉपर, टैनिन, नियासिन और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करते हैं।

4. बाजरा

पोटैशियम व मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत होने के साथ ही डाइटरी फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करते हैं। इसमें करक्यूमिन और एलिजिक एसिड के अलावा अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

5. मक्का

यह कैल्शियम और फॉस्फोरस का बेहतरीन स्रोत है। इसके सेवन से शरीर के लिए आवश्यक आयरन की भी पूर्ति अच्छे से हो जाती है। यह विटामिन बी, ई के अलावा फोलिक एसिड का भी बेहतर स्रोत है। इसमें विटामिन बी-12, बी-1, बी-5, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं।

6. काला चना

कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर काले चने में आयरन और विटामिन बी भी पाया जाता है। इसमें मौजूद कूलिंग तत्व शरीर को पोषण देने के साथ ही रक्त की कमी को दूर करते हैं। यह पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है।

7. रामदाना

यह प्लांट बेस्ट प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद फायटोन्यूट्रियंट्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें फोलेट नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि तत्व होते हैं।

Leave a Comment