Life Changing Books in Hindi : 10 बेहतरीन प्रेरणादायक किताबें जो आपको जीवन में एक बार जरुर पढ़नी चाहिए।
लाइफ चेंजिंग बुक्स बहुत ही दुर्लभ होती हैं। लेकिन हम सब के लिए अच्छी बात यह है कि इस तरह की किताबें हमारे बीच उपलब्ध हैं जो आपके दिल, आपके दिमाग और आपके जीने के पुराने तरीके को बदल देती हैं। इस तरह की किताबें हमारे जीवन को एक सही आकार देने और बदलने की शक्ति रखते हैं। ये ऐसी किताबें हैं जिनके तथ्यों को आप वर्षों बाद भी भूल नहीं सकते। इनकी कहानियां आपकी साथ हमेशा बनी रहती हैं। जितनी बार आप इन किताबों (Life Changing Books) को पढ़ते हैं ये हर बार कुछ नई चीजें आपके लिए पेश करती रहती हैं।
अगर आप किसी ऐसी ही पुस्तक (Life Changing Books) की तलाश कर रहे हैं जो आपके Life को Change कर दे, लेकिन आप एक अच्छी किताब का चुनाव करने में सहायता चाहते हैं, तो आप अभी सही जगह हैं।
10 बेहतरीन किताबें जो आपको जीवन में एक बार जरुर पढ़नी चाहिए- Best Life-Changing Books to Read in Hindi
आज मैं आपके लिए 10 ऐसी बेहतरीन प्रेरणादायक किताबें (Life Changing Books) की जानकारी दे रहा हूँ जो आपके मस्तिष्क, बुद्धि और भावनाओं को बदलने की और बेहतरीन ज्ञान देने की कुबत रखते हैं।
1. रिच डैड पुअर डैड- Rich Dad Poor Dad
यह किताब रॉबर्ट कियोसाकी और शेरोन लेचर द्वारा लिखी गयी हैं। यह किताब हमें वित्तीय साक्षरता, वित्तीय स्वतंत्रता और संपत्ति में निवेश के माध्यम से धन का निर्माण करने, अचल संपत्ति में निवेश, व्यवसाय शुरू करने और खुद के मालिक बनने का गुण सीखती है।
इसके साथ ही यह किसी भी व्यक्ति की वित्तीय बुद्धिमत्ता को बढ़ाने, व्यवसाय करने और पैसों को लेकर लोगों की सोच में सुधार करने की एक उपयुक्त पुस्तक है। इसमें लेखक ने दो पिता यानी एक उनके खुद के पिता और दूसरे उनके करीबी दोस्त के पिता का उदाहरण देकर बातें समझाने की कोशिश की है। उनके पिता पढ़े-लिखे थे और ट्रेडिशनल तरीके के काम करने में विश्वास रखते थे।
और जीवन भर पैसों को लेकर संघर्ष करते हैं। जबकि उनके दोस्त के पिता जिन्हें वे Rich Dad कहते है कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद भी खुद की मेहनत से हवाई (Hawaii) के सबसे अमीर आदमीं बनें। इस किताब को पढ़ने के बाद आपका नजरिया बदलेगा कि कैसे आप अपनी सोच से ज्यादा हासिल कर सकते हैं और सक्सेस पा सकते हैं।
2. अलकेमिस्ट- The Alchemist
यह एक ऐसी किताब है जिसने दुनिया भर के लोगों को इंस्पायर (Inspire) किया है। और पिछले 25 सालों से इंटरनेशनल बेस्ट सेलिंग बुक है। Paulo Coelho द्वारा लिखी यह किताब वैसे तो एक नॉवेल है परंतु यह अपने अंदर बहुत ही अच्छे ज्ञान को समेटे हुए है। ये किताब आपको अपने सपनो और पैशन को फॉलो करने के लिए Inspire करेगी।
और हर उस बांधा से लड़ने की हिम्मत देगी जो आपके सक्सेस के रास्ते में आ रही है। The Alchemist एक चरवाहे (Shepherd) की कहानी है जो पूरी दुनिया में घूमना चाहता था। पूरी दुनिया का खजाना हासिल करना चाहता था। बहुत ही उतार चढ़ाव के बाद जब उस व्यक्ति को दुनिया का खजाना मिल जाता है।
तो उसे यह एहसास होता है कि खजाना उसके पास पहले से था जो वो खुद था। यह किताब हमें सिखाती है कि कैसे हम अपने डर को अपने से दूर कर सकते हैं, अपने दिल की आवाज सुन सकते हैं। अगर आप दुनिया को एक अलग नजरिए से देखना चाहते हैं तो आपको यह किताब जरूर पढ़ना चाहिए।
3. सोचिये और अमीर बनिये- Think and Grow Rich
Think and Grow Rich यह किताब नेपोलियन हिल (Napoleon Hill) ने लिखा है। ये एक अमेरिकन लेखक हैं जिन्होंने इस किताब में नई सोच के बारे में लिखा है। और इन्हें सक्सेस पर लिखने वाले महान लेखकों में से एक माना जाता है। यह किताब एक ऑल टाइम बेस्ट सेलिंग बुक में से एक है।
इस किताब में नेपोलियन हिल अपने करियर को बढ़ाने की प्रक्रिया में पैसों की जरूरत और लोगों से डिस्ट्रैक्शन के लिए विचार और दिमाग की साइकोलॉजिकल शक्ति के बारे में बताते हैं। साथ ही यह कि किस तरह हमारे विचार हमारी सफलता के लिए जिम्मेदार होते है। इसके अंदर उन्होंने सक्सेसफुल लोगों के कुछ नियम बताए हैं, जो यूनिवर्सल है।
इस किताब को लिखने के लिए नेपोलियन हिल 20 साल से अधिक समय तक अध्ययन में लगाए। उस समय के 500 से ज्यादा सक्सेसफुल लोगों के बारे में अध्ययन किया। फिर यह किताब लिखी। इतनी रिसर्च, इतना अध्ययन और इतने समय में लिखी गई इस किताब को आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
4. आपके अवचेतन मन की शक्ति- The Power of Your Subconscious Mind
हम सब के मस्तिष्क के दो भाग होते हैं, पहला हैं चेतन मन (Conscious Mind) यानी दिमाग का वह भाग जिससे आप किसी चीज का अनुभव करते है, किसी चीज के बारे में सोचते हैं, देखते हैं, या करते हैं। जैसे कि अभी आप पढ़ रहे हैं तो यह आपके Conscious Mind के द्वारा किया जा रहा है।
मस्तिष्क का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण भाग अवचेतन मन (Subconscious Mind) है। अवचेतन मन आपकी आदतों, आपके व्यवहार, आपकी भावनाओं, प्रतिक्रिया, याददाश्त और विचारों को नियंत्रित करता है। आप क्या करेंगे, कैसे करेंगे इस बात का सम्पूर्ण नियंत्रण आपके अवचेतन मन के पास होता है।
हमारे अवचेतन मन में इतनी अधिक शक्ति होती है जितना कि आप सपने में भी नहीं सोच सकते। यह हमारी सफलता, असफलता और हमारे स्वास्थ्य, इन सब के लिए जिम्मेदार होता हैं। ‘आपके अवचेतन मन की शक्ति’ यह किताब जोसेफ मर्फी (Joseph Murphy) के द्वारा लिखी गयी है।
इस किताब में उन्होंने कई वैज्ञानिक सिद्धांत बताए है। जिसको अपनाकर आप अपने Subconscious Mind की क्षमता का अधिकतम और सही उपयोग कर सकते हैं। और अपने जीवन में अच्छे विचार, अच्छी सेहत और सफलता को आकर्षित कर सकते हैं।
5. भगवद गीता- Bhagwat Geeta
लगभग 5000 वर्ष पूर्व महाभारत के युद्ध के आरंभ में जब अर्जुन यह समझ नही पा रहे थे कि उन्हें क्या करना चाहिए और कैसे करना चाहिए। क्योंकि युद्ध अपनों के खिलाफ ही लड़ना था। उस समय श्री कृष्ण जी जो ज्ञान उन्हें प्रदान किये थे, उन सुवचनों को महर्षि वेदव्यास जी के द्वारा एक ग्रंथ के रूप में संकलित किया गया था। भगवत गीता हिन्दू धर्म का प्रमुख ग्रंथ माना जाता है।
इसमें जीवन के 5 परम सत्य-
- भगवान कर बारे में
- मानव जीवन के बारे में
- इस दुनिया के बारे में
- इस दुनिया में हमारे कार्यो के बारे में
- और समय के बारे में
इन 5 परम सत्य के बारे में भगवत गीता में बताया गया है। अगर आप खुद को जानना चाहते हैं, अपनी समस्याओं एवं उनके पीछे छुपे कारणों और उनके निदान के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसे जरूर बढ़ें। क्योंकि भगवत गीता सिर्फ एक किताब ही नहीं अपने आप में पूरी एक यूनिवर्सिटी है। जीवन के कठिन से कठिन समस्याओं के हल आसान शब्दों में आपको इसके अंदर मिल जाएगा।
6. द पॉवर ऑफ नाऊ – The Power of Now
हममें से ज्यादातर लोग अपना बहुमूल्य समय बीते हुए कल को लेकर पछतावा करते हुए और जिस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है उस भविष्य की चिंता करते हुए बिताते हैं। फिर भी हम आशा करते हैं कि किसी तरह हम अपने जीवन को इम्प्रूव कर सकते हैं, बड़ी सफलता और ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
जबकि हमारे पास इसका कोई सटीक आइडिया नहीं होता। बेस्ट सेलिंग Life Changing Books ‘The Power of Now’ में लेखक Eckhart Tolle पाठकों को उनके जीवन की जटिलता से मुक्ति पाने और भूत, वर्तमान और भविष्य के आपसी संबंध को बेहतर व स्थिर बनाने के लिए कई तरीके प्रदान करते हैं। इस किताब का मुख्य उद्देश्य हमें वर्तमान में रहना सिखाना है,
जिससे हम उन चिंताओं और दर्द को अवॉइड कर सके जो हम ज्यादातर अनुभव करते हैं। यह हमें अपना आत्मसम्मान बढ़ाने और जीवन में पूर्ण रूप से संलग्न (Engage) रहना सिखाती है कि कैसे हम भूत और भविष्य (Past and Future) की चिंता किये बिना वर्तमान में रहते हुए जीवन को सफलता की ओर ले जा सकते हैं।
7. अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदतें – 7 Habits of Highly Effective People
अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदतें यह किताब एक Best Life Changing Books, Self-Help और Self-Improvement Book है। स्टीफन आर. कवी द्वारा लिखी गयी यह किताब जीवन के हर क्षेत्र में सफल लोगों की उन आदतों के बारे में बताती है जो आदतें एक इंसान को भीड़ से अगल दिखाती हैं।
ज्यादातर लोग सफल होने के बावजूद भी जीवन में खुश नहीं होते, वे हमेशा आंतरिक शांति (Inner Peace) की तलाश में रहते हैं। दोस्तों दुनिया हमें वैसे ही दिखती है जैसी हमारी धारणा होती है, जो हम सोचते हैं। अगर हम अपनी धारणा में बदलाव चाहते हैं तो सबसे पहले खुद में बदलाव करना होगा, और यह बदलाव हमारी आदतों से आता है।
इस किताब में उन्हीं आदतों के बारे में बताया गया है। 10 सालों से भी ज्यादा समय तक बेस्ट सेलिंग रही यह किताब आज भी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। अपने अच्छे व्यक्तित्व विकास के लिए आपको इस किताब को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।
8. लोक व्यवहार – How to Win Friends and Influence People
लोक व्यवहार के नाम से प्रचलित इस किताब में लेखक ने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण कौशल यानी कम्युनिकेशन स्किल के बारे में बात की है। इस स्किल्स की आवश्यकता जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए होती है। इसके लेखक डेल कारनेगी जी हैं। जो एक अमेरिकी लेखक हैं।
1936 में लिखी गई यह किताब सबसे पहले पब्लिश हुई बेस्ट सेलिंग Life Changing Books और Self Help Books में से एक है। इसमें दिए गये सिद्धान्त बहुत ही सरल और सीखने योग्य है, जो हम अपने Daily Life में इस्तेमाल करने से चूक जाते हैं।
इस किताब में हर किसी के लिए सीखने योग्य कुछ न कुछ जरूर है। इस कौशल को सीखने के लिए यह मायने नहीं रखता की आप किस फील्ड में काम करते हैं, बिजनेस मैन है, पब्लिक स्पीकर, या एक सामान्य व्यक्ति। इसमें लोगों को हैंडल करने की फंडामेंटल तकनीक बताई गई हैं।
ऐसे तरीके जिससे लोग आपको पसंद करें। बिना लोगों को नाराज किये उन्हें कैसे बदलें। व ऐसे ही कई महत्वपूर्ण सिद्धान्त इस किताब में हैं। लोगों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए यह किताब आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
9. बड़ी सोच का बड़ा जादू – The Magic of Thinking Big
The Magic of Thinking Big किताब को डेविड जे. श्वार्ट्ज (David J. Schwartz) ने 1965 में लिखा था। ‘बड़ी सोच का बड़ा जादू’ यह किताब Best Self Help Books में से एक है, जो हमें सिखाती है कि कैसे हम अपने सोच में परिवर्तन करके मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
डेविड बताते हैं कि बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए तेज दिमाग, भाग्यशाली होना या ऊंचे खानदान में जन्म लेना ही जरूरी नहीं है। यह दिमाग के आकार और बुद्धि पर नहीं बल्कि आपकी सोच पर निर्भर करता है। आपके सोच का आकार यह तय करती हैं कि आप जीवन में क्या और कितना प्राप्त करेंगे। वे कहते हैं कि आप इसे बदल सकते हैं।
इस किताब में कुल 13 अध्याय हैं, जो आपको अपने दिमाग की शक्ति का सही उपयोग करना सिखाते हैं। इस किताब को पढ़कर आप अपने सोचने के नजरिए को बदलकर कुछ भी प्राप्त करने की स्थिति में पहुंच सकते हैं। यह किताब आपको एक बार जरूर पढ़नी चाहिए।
10. एटॉमिक हैबिट्स – Atomic Habits
James Clear द्वारा लिखी गई किताब एटॉमिक हैबिट्स आदतों पर लिखी गई सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से एक है। 2018 में लिखी गई यह किताब बताती है कि कैसे हमारे द्वारा किये गए छोटे-छोटे बदलाव, जीवन में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। जीवन में बड़ा लक्ष्य बना लेने से ही हम बड़े नहीं बन जाते।
Goal अचीव करने लिए प्रतिदिन कुछ स्टेप्स लेने की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए- अगर आप अच्छी बॉडी चाहते हैं तो सिर्फ एक दिन अच्छा खाना खाने और एक्सरसाइज कर लेने से अच्छी बॉडी नहीं बन जाती। लेकिन हर दिन कुछ मिनट की एक्सरसाइज से एक अच्छी बॉडी जरूर बन जाएगी।
लोग सोचते हैं कि बड़ी सफलता के लिए बड़े-बड़े कार्य करने पड़ते हैं। पर यह सच नहीं है। यह किताब इन्हीं आदतों के बारे में बताती है। किस तरह हर दिन सिर्फ 1% इम्प्रूवमेंट करने से जीवन में बड़ा बदलाव आता हैं। कैसे आप अच्छी आदतें अपना सकते हैं और अपने लक्ष्य को अचीव कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
यह है वो 10 बेहतरीन प्रेरणादायक किताबें (10 life Changing books) जो आपको जीवन में एक बार जरूर पढ़नी चाहिए। अगर आप इन्हें पढ़ चुके हैं और इनके अलावा दूसरी किताबों की लिस्ट चाहते हैं तो हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। हम उनकी जरूर लिख कर बताएंगे।
धन्यवाद।
Thanks for sharing these books.
It saved my time.