सोने से पहले करें ये 12 काम – Best Night Routine for Success in Hindi : सफल और खुशहाल जीवन के लिए सोने से पहले करें ये 12 काम – Evening routine for success – सभी सफल लोग सोने से पहले करते हैं यह काम, ऐसी होती है उनकी रात्रिचर्या
जो लोग खुद को Improve करना चाहते हैं, अच्छी जीवनशैली अपनाना चाहते हैं, उन्हें यह पता होता है कि एक Successful Life के लिए एक Morning Ritual का क्या महत्व है। लेकिन क्या आप Night Routine के महत्व को जानते हैं? अगर नहीं तो आज का यह लेख इस बारे में आपकी मदद कर सकता है।
इस लेख में हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं Bedtime Routine से Related कुछ महत्वपूर्ण जानकारी। इसमें आप जानेंगे, Night Routine या Bedtime Routine क्या है? और एक सुखद और सफल जीवन के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी रात्रिचर्या। तो आइये जानते हैं-
नाईट रूटीन क्या है? – What is Night Routine in Hindi?
दोस्तों! Night Routine या Bedtime Routine विशेष रूप से उन गतिविधियों को कहा जाता है जो आप सोने जाने से लगभग 30 से 60 मिनट से पहले तक करते हैं। इनमें वो सभी चीजें आती हैं जो आप खुद को रिलैक्स करने के लिए करते हैं जैसे- शॉवर लेना, किताबें पढ़ना, Journaling और ध्यान या मेडिटेशन करना आदि।
रात्रिचर्या बनाना क्यों जरूरी है? – Why a night time routine is important?
हम मानव वास्तव में अपनी आदतों के जरिए संचालित होते हैं। जिस प्रकार से हमारी आदतें हमारे सभी काम को आसानी से करने में मदद करते हैं। ठीक उसी प्रकार से आपका Night Routine आपके दिमाग को यह जानने में मदद करता है कि रात्रि हो चुकी है, अब सोने का समय है।
जब आप एक क्रम में अपने सभी काम करते हैं तो आपका दिमाग इन गतिविधियों को सोने से पूर्व अग्रदूत के रूप में समझता है। एक सक्सेसफुल सुबह और प्रोडक्टिव दिन के लिए रात्रि की अच्छी नींद एक आवश्यक शर्त है।
ऐसे में एक अच्छा Bedtime Routine आपके दिन भर के तनाव और चिंता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह आपको अच्छी तरह नींद लेने और आराम करने में मदद करती है।
आपके मॉर्निंग रूटीन के जितना ही महत्वपूर्ण है आपकी रात्रिचर्या – Your nighttime routine is as important as your morning routine.
नाईट रूटीन का महत्व – Benefits of a night routine
जब एक स्वस्थ और सफल जीवन के लिए दिनचर्या की बात होती है तो सबसे ज्यादा महत्व सुबह के रूटीन को ही दिया जाता है। मुझे लगता है कि रात के रूटीन (Night Routine) के बारे में बहुत कम ही बात होती है। क्योंकि Night Routine ज्यादा लोकप्रिय नहीं है।
साथ ही पूरे दिन एक स्वस्थ दिनचर्या के साथ जुड़े रहना आसान नहीं है। पूरे दिन काम करने के बाद हम सोचते हैं कि अब आराम का समय है, बस अब और नहीं। लेकिन एक अच्छे दिन और खुशहाल जीवन के लिए यह उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि आपका Morning Routine. क्योंकि एक अच्छे Night रूटीन के अद्भुत लाभों को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
दुनिया के सभी सक्सेसफुल लोग भी एक अच्छी Night रूटीन को अपनाते हैं जिससे वे अगले दिन एक स्वस्थ और ऊर्जावान दिन की शुरुआत कर सकें।
– तो आइए जानते हैं कि एक अच्छी Night Routine के लिए क्या जरूरी होता है? और हम इसके लिए क्या कर सकते हैं। जिससे आप रात में अच्छी नींद लेने के बाद बेहतरीन दिन की शुरुआत कर सकें और अपनी प्रोडक्टिविटी को कई गुना इम्प्रूव कर सकें।
सुखमय जीवन चाहते हैं तो ऐसी रखें अपनी बेडटाइम रूटीन- 12 Bedtime Routine for success in Hindi
1. सुनिश्चित करें कि आप दिन के काम को कब खत्म कर रहें हैं।
एक अच्छी और नियमित रात की दिनचर्या के लिए सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपने दिन के काम करना कब बंद कर रहे हैं। दोस्तों! आप हर रोज दिन के लास्ट में कितने बजे तक काम करते हैं इसका पता आपको जरूर होना चाहिए।
क्योंकि ऐसा नहीं होने पर काम के बीच में समय को भूल जाना और अन्य चीजों के लिए लेट हो जाना बहुत आसान हो जाता है।
इसके अलावा आपको अपने कार्य संबधी फोन व ईमेल करने के समय को भी निर्धारित कर लेना चाहिए। यदि आप इन सीमाओं को निर्धारित नहीं करते तो आपके लिए जीवन का आनंद लेना और रात को अच्छी नींद लेना कठिन हो सकता है।
2. रात का खाना सोने से 2- 3 घंटे पहले ही लें।
एक आदत हैं जो अधिकांशतः हम भारतीयों में जरूर होती हैं, वो यह है कि हम अपना रात का खाना सोने से कुछ देर पहले ही लेते हैं। जो कि न ही हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए ठीक है और न ही अच्छी नींद के लिए।
इसलिए रात में अच्छी नींद और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने डिनर का समय बिस्तर पर जाने से लगभग दो घंटे पहले का रखें। सोते समय ज्यादा भारी और गरिष्ठ भोजन करने से सोने में असुविधा या अपच हो सकती है।
यदि किसी कारणवश आप रात में देर से खाना खाते हैं तो मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ावा देने के लिए ओटमील, दही या नट्स जैसे स्वास्थ्यप्रद भोजन का विकल्प अपनाएं। जो आसानी से पचने योग्य हो और अच्छी नींद भी लाये।
3. अपने स्क्रीन टाइम को कम करें।
वैज्ञानिकों द्वारा किये गए विभिन्न शोध बताते हैं किस तरह रात में ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शरीर को प्रभावित कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टीवी और कंप्यूटर से निकलने वाली नीली रोशनी हमारे दिमाग को व्यस्त रखती है और रात में आपके आरामदायक नींद को प्रभावित करती है।
यह नींद हार्मोन्स यानी मेलाटोनिन के स्तर को कम कर देता है। दिन भर की थकान के बाद रात में पर्याप्त आराम और अच्छी नींद के लिए बिस्तर पर जाने से 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी को बंद कर देना चाहिए।
4. कुछ देर के लिए बाहर टहलने जाएं।
टहलना हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। शाम के समय टहलना दिन भर के कार्यो को लेकर मन में चल रहे विचारों को रोकता है और आपको धीरे-धीरे थकान की स्थिति में ले जाता है।
हमेशा व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए शाम की सैर तनावपूर्ण दिन के बाद आराम करने का एक अच्छा तरीका है। शारीरिक स्वास्थ्य लाभ के अलावा इसके अन्य महत्वपूर्ण लाभ हैं।
अध्ययन में पाया गया है कि पैदल चलने से व्यक्ति में रचनात्मक शक्ति बढ़ती है। अगर आप किसी कठिन समस्या का हल ढूढने में उलझे हैं तो रात में टहलते हुए समस्या का रचनात्मक हल प्राप्त करने में आसानी हो सकती है। साथ ही यह अच्छा नींद लाने में भी मदद करता है।
5. परिवार के साथ समय बिताएं।
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं- हम सब का जीवन सिर्फ काम करने के लिए नहीं है। इसके अलावा भी आपके जिंदगी में बहुत कुछ है। आपको खुद के साथ कुछ वक्त बिताने और जीवन का भरपूर आनंद लेने की भी जरूरत है।
आपको उन लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है जिन्हें आप प्यार करते हैं, जो आपको प्यार करते हैं। आपको अपने परिवार और प्रियजनों के लिए भी पर्याप्त समय निकलना चाहिए।
सुबह होते ही हम सब अपने ऑफिस या स्कूल के लिए निकल जाते हैं और पूरे दिन व्यस्त रहते हैं। लेकिन रात में सब साथ होते हैं। इस समय हम बातें कर सकते हैं, उनके साथ बाहर टहलने जा सकते हैं। बच्चों के साथ खेल सकते हैं। यह समय अपने करीबी रिस्तों को मजबूत बनाने और उनके साथ जुड़ने का अच्छा समय होता है। इसका सही उपयोग करें।
6. अगले दिन की तैयारी आज ही कर लें।
सुबह जल्दी उठने से ज्यादा मुश्किल और तनावपूर्ण कुछ भी नहीं है। कभी अलार्म न बजने पर या देर से उठने पर समय को मैनेज करने के लिए जल्दबाजी, चीजों को भूलना और ब्रेकफास्ट छूटना आम हो जाता है। इस समस्या से बचने का आसान तरीका है, सुबह की तैयारी रात में ही कर लेना। हालांकि ज्यादातर लोगों में इसकी आदत नहीं होती, लेकिन बार-बार करने पर इसकी आदत पड़ जाएगी।
सोने से पूर्व आप अगले दिन के लिए ऑफिस या स्कूल के कपड़े चुन सकते हैं, क्या सामान रखना, क्या लेकर जाना है और नाश्ते में क्या बनाना है आदि। इस तरह की चीज़ों को पहले ही व्यवस्थित कर लेने से अगली सुबह निर्णय लेने और चुनाव करने में समय व्यर्थ नहीं जाता। और आप ज्यादा प्रोडक्टिव होकर दिन की शुरुआत करते हैं।
7. किताबें पढ़ें।
पढना बिना किसी संदेह के Night Routine का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह किसी भी प्रकार से हो सकता है जैसे- फिक्शन, सेल्फ-इम्प्रूवमेंट या बॉयोग्राफी आदि। रात में बिस्तर पर लेटकर फोन चलाना आजकल आम बात हो गई है। अगर आपमें भी यह आदत है तो आपके लिए फ़ोन को देखने का एक बेहतर विकल्प उपलब्ध हैं।
आप फ़ोन पर किताब पढ़ सकते हैं। रिसर्च कहती हैं कि सिर्फ 6 मिनट तक किताब पढ़ने से लगभग 67 प्रतिशत तक शरीर के तनाव को कम किया जा सकता है। आप फोन में E-book पढ़ सकते हैं। आजकल ऑडियोबुक भी उपलब्ध हैं, आप उन्हें सुन सकते हैं।
- रात में मस्तिष्क के थकान के स्तर को बढ़ाने के लिए टेलीविजन या फिल्मों की तुलना में पढ़ना ज्यादा कारगर साबित होता है। क्योंकि एक समय में पढ़ना और कुछ अन्य काम करना असंभव है।
- इस समय आपकी आँखें और दिमाग एक ही गतिविधि पर केंद्रित होते हैं – जो आपके विचारों को वश में करने के कार्य को तेज करते हैं और इस प्रकार आपके मस्तिष्क को नींद के लिए तैयार करते हैं।
- क्या आप कभी एक ही समय में बात करने और पढ़ने की कोशिश किये हैं? शायद नहीं। क्योंकि पढ़ना शांति का पर्याय है। यह आपके मन में शांति का संचार करता है और आपके विचारों को बंद करने के कार्य को सरल करता है। साथ ही आपके तनाव को कम करता है।
8. पूरे दिन पर एक नजर डालें, विश्लेषण करें।
पूरे दिन व्यस्त रहने के बाद अपनी प्रगति का विश्लेषण करने का उपयुक्त समय शाम को मिलता है। नए दिन की शुरुआत से पहले आज क्या हासिल किया और क्या नहीं?, क्या गलतियां हुई?, इन बातों पर विचार करें। इससे आप जान सकते हैं कि किन चीजों को और बेहतर करने की आवश्यकता हैं, क्या नया करना है।
किस तरह हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही आपको अपनी उपलब्धियों के लिए खुद की प्रशंसा करने और अगले दिन को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। दिन का पूर्ण विश्लेषण करने से आप खुद को चिंताओं से मुक्त करके एक अच्छी नींद लेने के लिए तैयार कर सकते हैं।
9. अगले दिन के कार्यो की योजना तैयार कर लें।
रात की दिनचर्या में जब आप अपने दिन का आकलन कर लेते हैं तो आप जो सबसे अच्छी चीज कर सकते हैं वह है कल के लिए कार्यो की योजना बनाना। बहुत बार ऐसा होता है कि हम कल के बारे में सोचते हुए अपनी शाम को बिता देते हैं। हम उन चीजों के बारे में सोचते हैं जिन्हें कल पूरा करना है। ऐसा करने से आप दिन शुरू होने से पहले ही खुद को तनाव दे देते हैं। इसलिए अगले दिन के कार्यो की योजना तैयार कर लेना वास्तव में आपके लिए एक बड़ी राहत हो सकती है।
एक बार जब आप अपने कार्यो को अपने नोटबुक में या पेपर पर लिख लेते हैं और उन्हें उनकी प्राथमिकता दे देते हैं तो आपको दोबारा से उनके बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। और आप शांत मन से अपने शाम का आनंद ले पाएंगे। एक To Do List आपकी प्रगति को ट्रैक करता है और आपकी सम्पूर्ण परियोजनाओं में एक मूक साथी के रूप में आपका सहयोग करता है। इसलिए इसे अपने Night Routine का एक हिस्सा बना लेना चाहिए।
10. मेडीटेशन (ध्यान) करने से मानसिक चिंता से मिलेगी राहत
सोने से पहले एक नियमित ध्यान का अभ्यास करना आपके शरीर और मन को रिलैक्स करने में मदद करता है। यह आपके दिन के सम्पूर्ण तनाव और चिंताओं से मुक्त होने की क्षमता को बेहतर करने और रात को एक अच्छी नींद की तैयारी करने में मदद करता है। शांत जगह पर पीठ सीधी करके आराम से बैठ जाएं। आंखे बंद करके गहरी और लंबी सांस लें और मन में उठ रहे विचार के बुलबुले को सांसों के साथ निकल जाने दें।
शरीर के तनाव को कम करते हुए वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। मेडिटेशन शरीर और मन को आराम पहुंचाने का एक प्रभावी तरीका है। प्रतिदिन 5 से 10 मिनट का अभ्यास तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन और दर्द में राहत प्रदान करने में मदद करता है। इसका अभ्यास करें, इसके परिणाम का अनुभव करें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें।
11. अगली सुबह के लिए उत्साहित रहें और सोने जाएं।
अगले दिन के लिए उत्साहित रहना वास्तव में सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे प्राकृतिक और शक्तिशाली तरीकों में से एक है। विचार करें कि आप किस तरह अपने लिए नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। किस तरह से अपनी प्रोडक्टिविटी को दोगुना करके एक दिन में अधिक प्राप्त कर सकते हैं। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। जीवन के लिए गंभीर निर्णय ले सकते हैं और फैसले ले सकते हैं खुद में बड़े बदलाव के लिए।
यह सब कुछ आप पर निर्भर है और यह सब आप अगली सुबह शुरू कर सकते हैं। इसलिए इसे लेकर खुश रहें। इस तरह से आप एक खराब मूड के साथ नहीं, बल्कि अपने चेहरे पर प्यारी मुस्कान और दिल में कृतज्ञता के साथ जागेंगे। और वह सब प्राप्त करेंगे जो आप सोचते हैं।
12. Night Routine के लिए महत्वपूर्ण बातें।
बुरी आदतों में बने रहना या उसमें गिरना बहुत आसान होता है। जीवन का सम्पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में लेने के लिए अनुपयुक्त चीजों को हटाना अच्छा होता है। यह लेख पढ़ने के बाद आपको रात की दिनचर्या को लेकर कुछ नया लग सकता है लेकिन इसे अपनाने के बाद आप इसके अद्भुत लाभ को देख सकते हैं।
इस पर बने रहने के लिए आपके लिए कुछ सुझाव हैं। जैसे-
- आप विचार करें कि आप अपनी रात की दिनचर्या में क्या शामिल कर सकते हैं। और उन्हें लिख लें। जितना हो सके इसे सरल बनाएं और इसका पालन करते रहें। क्योंकि आदत बनने में समय लगता है।
- जब आप पहली बार शुरुआत करेंगे तो केवल दिमाग और Willpower पर ही भरोसा नहीं कर सकते, इसलिए आप रिमाइंडर और अलार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यदि आप एक बार में बड़ा लक्ष्य बना लेंगे तो फेल होने का चांस ज्यादा होगा। इसलिए अच्छा रहेगा कि छोटे से शुरुआत करें और आसानी से अचीव करें।
- अपने वर्तमान रूटीन को देखें, सोचे और नोट कर लें। नए बदलाव के लिए खुद को तैयार करें। आप जो भी परिवर्तन चाहते हैं। उसे धीरे-धीरे अपनाएं।
सफल जीवन के लिए सोने से पहले करें ये 12 काम – Best Night Routine for Success in Hindi
निष्कर्ष:
हमारे रात की दिनचर्या यह बता सकती है कि हमारा अगला दिन कैसा होगा। इसके लिए हमें अपने Night Routine में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो हमारे पूरे दिन को बेहतर बनाने में मदद करें। जिससे आप ज्यादा खुश, स्वस्थ और ज्यादा प्रोडक्टिव बनें।
यह कुछ सुझाव हैं जो आपकी Night Routine को अच्छा बनाने में मदद करेंगे। आशा है यह आपको जरूर पसंद आया होगा। दोस्तों Night Routine की इनमें से कौन सी आदत आपमें पहले से है और हमारे द्वारा सुझाई गई आदतों में से आप किसको फॉलो करने वाले हैं हमें Comment में लिख क् बताना ना भूलें।
धन्यवाद!