Food Cravings : फूड क्रेविंग्स क्यों होती हैं? क्या है फूड क्रेविंग का कारण?

बार-बार खाने की इच्छा/फूड क्रेविंग्स क्यों होती हैं? – Food Cravings Meaning in Hindi, क्या आपको कुछ विशेष खाने की क्रेविंग होती है आप इस पर कैसे काबू पा सकते हैं?, बार-बार शक्कर, चॉकलेट या जंक फूड खाने की चाहत क्यों होती है?, क्यों होती हैं फूड क्रेविंग्स? जानें क्या करें जब जंक फूड खाने का मन करे?

सामान्य जीवनशैली में भूख लगना एक सामान्य प्रक्रिया है। अगर समय पर खाना न खाएं तो शरीर में ऊर्जा की कमीं होने लगती है। देर तक भूखा रहने पर सिरदर्द या चक्कर आने की समस्या हो सकती है। कभी-कभी नींद आने के एहसास भी होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सिर्फ चटपटा, नमकीन या फिर सिर्फ मीठा खाने का ही मन करता है। यानी किसी चीज को खाने की तीव्र इच्छा (Food cravings) होती है। और इस स्थिति में नींद या चक्कर आने जैसी समस्या नहीं होती।

खाने की तीव्र इच्छा/फूड क्रेविंग्स क्यों होती हैं? – Food Cravings in Hindi

सवाल यह है कि क्यों किसी चीज के खाने की क्रेविंग होती है? खाने की इच्छाओं का सीधा संबंध हमारे मस्तिष्क से होता है। जब हम चिंता में होते हैं, या खुशी, उदासी या फिर बोरियत जैसे एहसास होने पर भी हमारे खाने की इच्छाएं बढ़ जाती हैं। और हम ज्यादा खाने लगते हैं।

शरीर में पोषक तत्वों की कमीं के कारण भी हमें बार बार खाने की इच्छा होती है। दोस्तों आज आप जानेंगे कि किसी चीज को खाने की तीव्र इच्छा (Food Craving) क्यों होती हैं? और आपके खाने की इच्छाएं आपको क्या संदेश देना चाहती हैं? तो आइए जानते हैं-

बार-बार खाने की इच्छा/फूड क्रेविंग क्यों होती है? जानें, क्या कहती है आपके खाने की इच्छा? – Food Cravings Meaning in Hindi

1. चॉकलेट (Chocolate Craving)

चॉकलेट खाना सबको पसंद होता हैं लेकिन अगर बार-बार चॉकलेट खाने की इच्छा होती है तो यह शरीर में मैग्नीशियम या कॉपर के पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। तनाव होने पर भी चॉकलेट खाने की इच्छा होती है। महिलाओं को डार्क चॉकलेट अधिक पसंद होता है। उनमें इसे खाने की ज्यादा आदत होती है।

ज्यादा चॉकलेट के सेवन से माहवारी या गर्भावस्था के दौरान उनमें अधिक तनाव रहता है। डार्क चॉकलेट में शुगर, वसा व एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। मन उदास होने पर इसे खाने पर एहसास खुशनुमा बनता हैं। यही कारण है कि चॉकलेट खाने की इच्छा होती है।

और पढ़ें: स्वस्थ खान पान की अच्छी आदतें

2. मीठा (Sugar Craving)

मीठा खाना एक सामान्य सी आदत है। लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन बार-बार मीठे खाने की इच्छा तनाव या मीठा खाने की लत की वजह से हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर, उदासी में व बहुत ज्यादा तनाव में भी मीठा खाने की इच्छा होती है।

3. चीज/पनीर (Cheese)

चीज/पनीर में मौजूद तत्व मूड को बेहतर करने में मददगार होते हैं। चीज हड्डियों और दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आपकी बार-बार चीज/पनीर, पिज्जा या इसी प्रकार की दूसरी चीजें खाने की इच्छा हो रही है तो यह आपके अंदर याददाश्त और एकाग्रता की कमी से जुड़ी हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से जरूर मिल लेना चाहिए।

4. नमकीन (Salty)

सभी के खाने की इच्छाएं अलग-अलग होती हैं। कोई नमकीन खाना पसंद करता है तो कोई मीठा। यह सबकी सामान्य आदत होती है। लेकिन अगर कभी बार-बार नमकीन वाली चीजें खाने का मन करने लगे तो सम्भल जाएं। अधिक नमकीन खाने की इच्छा शरीर मे सोडियम की कमी या फिर पोटैशियम तत्व का बढ़ना दर्शाता है।

शरीर के डीहाइड्रेट होने पर भी नमकीन खाने की इच्छा बढ़ने लगती है। ऐसा होने पर पानी में नमक और चीनी को मिलाकर पीना अच्छा रहता है। इस समय में सामान्य नमक खाने बचें, इसकी जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। शकरकंद खाना भी अच्छा होता है।

5. चटपटा (Condiment)

मौसम परिवर्तन चटपटा और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना खाने को प्रेरित करता है। अगर रिलेशनशिप में कुछ अनबन हो ऐसे समय में भी चटपटा खाने की इच्छा होती है। लेकिन अगर बार-बार इसकी इच्छा हो रही है तो यह थाइराइड के संतुलन के बिगड़ने का संकेत हो सकता है।

शरीर में सल्फर की कमीं होने पर भी ऐसा होता है। इससे निपटने के लिए लहसुन, मूली जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। तनाव से बाहर निकलने के लिए एक्सरसाइज और मेडिटेशन का सहारा लें, राहत मिलती है।

6. बर्फ (Ice)

गर्मियों में ठंडी चीजें खाना सामान्य बात हैं। लेकिन बार-बार बर्फ खाने की इच्छा हो रही है तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत भी ही सकता है। बहुत अधिक बर्फ का सेवन करने से दांतो को नुकसान हो सकता है। इस समय में आयरन से भरपूर खाना जैसे पालक, चुकंदर, ड्राई फ्रूट्स, दाल इत्यादि का सेवन करना चाहिए। ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

7. पानी (Water)

पानी शरीर के स्वास्थ्य लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन बार-बार पानी पीने की इच्छा हो रही है या फिर गला सुख रहा है। तो ज्यादा मीठा खाने से या भोजन में नमक की मात्रा ज्यादा लेने के कारण हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर भी पानी पीने की ज्यादा इच्छा होती है। ध्यान रहे ज्यादा पानी पीना भी शरीर के लिए नुकसानदेय हो सकता है। इससे चक्कर आने लगते हैं या फिर हृदय की धड़कनें तेज हो जाती हैं।

8. कच्ची हरी सब्जियां (Vegetables)

हरी सब्जियां शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद होती हैं। लेकिन बहुत अधिक कच्ची सब्जियां खाने की इच्छा पेट मे कीड़े या कैल्शियम की कमीं होने की आशंका बताती है।

9. चॉक या मिट्टी (Chalk or Clay)

कभी-कभी लोगों का मन चॉक या मिट्टी खाने का करता है। यह समस्या बच्चों में बहुत अधिक होती है। डॉक्टर बताते हैं मिट्टी खाने की इच्छा शरीर में खून की कमी को दर्शाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में भी ऐसा देखने को मिलता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी से प्रेग्नेंसी के वक्त मिट्टी खाने की तीव्र इच्छा होती है। पेट में कीड़े होने पर बच्चे मिट्टी खाने लगते हैं। इसके अलावा शरीर में कैल्शियम व आयरन की कमी का संकेत भी हो सकता है। इस प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से मिलना बेहतर रहता है।

क्यों होती है खाने की तीव्र इच्छा?- Why do Food Cravings Happen in Hindi?

निष्कर्ष:

यह कुछ चीजें हैं जिनके खाने की तीव्र इच्छा (Food Cravings) से आप जान सकते हैं कि आपके शरीर में किन पोषक तत्वों की कमी हैं। ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए। हमारे द्वारा दी गयी जानकारी फूड क्रेविंग्स क्यों होती हैं? – Food Cravings Meaning in Hindi” आपको कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद।

Leave a Comment