रोजाना सुबह गर्म पानी पीने के 7 बड़े फायदे – Garam Pani Pine ke Fayde

रोजाना सवेरे – सवेरे गर्म पानी पीने के फायदे (Garam Pani Pine ke Fayde in Hindi)

दोस्तों हम सब जानते हैं कि हमारा शरीर लगातार कार्य करता रहता है। और उनमें से कुछ ही कार्य होते हैं जिन्हें हम जान पाते हैं। बाकी काम जो शरीर के अंदर होते हैं जैसे-भोजन पचाना, खून का निर्माण करना, नई कोशिकाएं बनाना, हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकलना इत्यादि। इनके के बारे में हमें जरा भी एहसास नहीं होता।

शरीर के कार्यो को पूरा करने के लिए पानी उतना ही जरूरी है जितना कार चलाने के लिए पेट्रोल। शरीर का लगभग 65 से 70 प्रतिशत भाग में पानी से ही मिल कर बना हैं। जब शरीर को पानी की जरूरत होती है तो हमें प्यास लगती है या होंठ सूखने लगते हैं। फिर हम कैसा भी पानी चाहे ठंडा हो या गर्म, पी लेते हैं और इसकी कमी पूरी हो जाती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्यास लगने पर गर्म पानी पीने से शरीर को कितना ज्यादा फायदा मिलता है। अगर नहीं तो आज आप जानेंगे कि गर्म पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से होते हैं ये अद्भुत फायदे – Garam pani pine ke fayde in hindi

1. गर्म पानी शरीर को करे फ्रेस और एक्टिव।

सुबह उठने के बाद लोगो की आदत होती हैं चाय या कॉफी पीने की। सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना नुकसानदेय हो सकता है। इससे पेट मे गैस बनती है, कब्ज, पेट दर्द या चेहरे पर मुंहासे की समस्या भी हो सकती है। अगर आप इन समस्याओं से परेशान रहते हैं तो हर दिन सुबह उठने के बाद एक से दो गिलास हल्का गर्म पानी पीने की आदत बना लें।

गर्म पानी पीने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। और जब आप सुबह उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी पीते हैं तो यह नींद से उठने के बाद होने वाली आलस को दूर करता है। जिससे आप फ्रेस और एक्टिव महसूस करते हैं।

subah garam pani pine ke fayde

2. गर्म पानी करें शरीर की अशुद्धियों को दूर

गर्म पानी शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए बहुत अच्छा होता है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए इनमें अधिक तेल-मसाले का इस्तेमाल किया जाता हैं। इनके ज्यादा सेवन से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। जब आप गर्म पानी पीते हैं तो शरीर में गर्मी पैदा होती है और पसीना आता है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में और उसे साफ करने में मदद मिलती है। बेहतर परिणाम पाने के लिए पानी में नींबू को भी निचोड़ सकते हैं।

3. शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट जलाए।

हम जो भी खाते है उससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। अगर इस ऊर्जा का इस्तेमाल न किया जाय तो कुछ समय बाद यह (Fat) वसा में परिवर्तित होकर शरीर मे जमा होने लगता है। जिससे हमारा वजन बढ़ता है। भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को मेटाबॉलिज्म या चयापचय कहते है।

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जो शरीर मे जमा अतिरिक्त फैट को जलाने में सहायक होता है। अगर आप वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं या शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर गर्म पानी जरूर पियें।

और पढ़ें: पेट की चर्बी को कैसे कम करें?

4. गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति होती है दुरुस्त

जब हम ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो हमारी आंते सिकुड़ जाती हैं और पानी को गर्म करने के लिए शरीर को अधिक ऊर्जा का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिससे भोजन का पाचन भी बहुत धीमी गति से होता है। जो कभी-कभी अपच का कारण बनता है और भी पेट खराब हो जाता है।

बार-बार ऐसा करने से हमारे शरीर की पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर की पाचन शक्ति दुरुस्त हो और आप जो भी खाए वो आसानी से पच जाए। और उसका पूरा पोषण शरीर को मिले तो पानी हमेशा गर्म करके पिये।

5  त्वचा की चमक बढ़ाये।

शरीर के अन्दर के हानिकारक तत्व होने से इसका असर त्वचा पर भी होता है। इससे त्वचा पर पिम्पल्स, एक्ने, व झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इन तत्वों के बाहर निकलने से चेहरे के कील, मुहांसे व अन्य स्किन इंफेक्शन दूर हो जाते हैं। जिससे त्वचा अधिक स्वस्थ और साफ होती है।

गर्म पानी पीने से त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद मिलती है। जिससे त्वचा की लचक बढ़ती है। गर्म पानी चेहरे पर असमय दिखने वाले बुढ़ापे के असर को भी कम करता हैं। और त्वचा को अधिक जवां और चमकदार बनाता है।

6. बालों को बनाये मजबूत और लंबा।

गर्म पानी पीने से बाल बहुत ही मुलायम और चमकदार बनते हैं। यह बालों के जड़ों की तंत्रिका को सक्रिय करता है और उन्हें ऊर्जा प्रदान करता है। गर्म पानी आपके बालों की प्राकृतिक जीवन शक्ति को वापस पाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है।

यह आपके बालो के स्कैल्प (Scalp) को हाइड्रेट रखता है और ड्राई स्कैल्प या डैंड्रफ या रुसी से लड़ने में मदद करता है। जिससे बालों का विकास अच्छा होता हैं और बाल घने, लंबे और मजबूत होते हैं।

7  ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करे।

गर्म पानी पीने का एक और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह आपके (Blood Circulation) रक्तसंचार को बेहतर करता है। जो शरीर की मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र (Nervous system) के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

इसके अलावा हमारी रक्त धमनियों के आसपास जमें फैट को कम करता है। जिससे खून का संचार अच्छा होता हैं और शरीर के सभी अंग बेहतर ढंग से काम करते हैं।

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे (Garam Pani Pine ke Fayde)

यह है गर्म पानी पीने के कुछ महत्वपूर्ण लाभ। अब जब आप गर्म पानी पीने के फायदे के बारे में जान चुके हैं, तो आपको हर दिन गर्म पानी पीना शुरू करना चाहिए। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद।

Leave a Comment