Good Eating Habits : स्वस्थ खान पान : अच्छी सेहत के लिए भोजन संबंधी अच्छी आदतें, स्वस्थ रहने के लिए खानपान की आदतें, Good eating habits, Good food habits in Hindi, “स्वस्थ रहना खानपान की आदतों पर भी निर्भर है”, स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं खानपान की आदतें
स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ खानपान बहुत ही जरूरी है। क्योकि “स्वस्थ रहना खानपान की आदतों पर भी निर्भर है” लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है भोजन में मौजूद तत्व, जो शरीर के विभिन्न कार्यो, रोगों एवं संक्रमण के बचाव और शरीर के विकास कार्य के लिए जरूरी होते है। अच्छी सेहत के लिए केवल पौष्टिकता ही नहीं, संतुलन भी जरूरी है।
भोजन में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, फाइबर, मिनरल्स आदि तत्व मौजूद हो, हमें इस बात को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है। संतुलित आहार न केवल अच्छी सेहत के लिए अच्छा हैं, साथ ही यह आपके रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है। इससे विभिन्न संक्रमणों से लड़ने, टूट फुट से मरम्मत कार्य में तेजी में भी मदद मिलती है।
भोजन संबंधी अच्छी आदतें कौन-कौन सी है – Good Food Eating Habits in Hindi
इस लेख में आप जानेंगे अच्छी सेहत के लिए खाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव (Good Food Eating Habits), जो आपके स्वस्थ खानपान की आदतों (Good Eating Habits) को बढ़ावा देने और सेहतमंद रहने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं- अच्छी सेहत के लिए भोजन संबंधी अच्छी आदतें – good eating habits in hindi
संतुलित आहार/स्वस्थ भोजन – Healthy food in Hindi
जन्म से ही मनुष्य अपने जीवन, अपनी बढ़वार और विकास के लिए आहार पर निर्भर रहता है। मनुष्य जैसा और जितना आहार खाता है, उसी के अनुसार उसका स्वास्थ्य बनता है।
संतुलित आहार में निम्नलिखित भोजन होते हैं –
सुरक्षात्मक भोजन : यह ऐसा भोजन है जो रोगों से बचाव की शक्ति देता है। इसमें पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं। दूध और दूध से बने पदार्थ, अंकुरित दालें, फलियां, गिरिया, अण्डे, मछली, हरी पत्ते वाली सब्जियां और मौसमी फल इसमें शामिल होते हैं।
शक्तिदायक भोजन : इसमें गेहूं, हाथ का कुटा चावल तथा रागी, ज्वार, बाजरा, मकई आदि अन्न ; आलू टेपिकोआ, गिरियां, वनस्पतियां, तेल व घी होते हैं।
शरीर बनाने वाला भोजन : इसमें दूध, मांस मछली, अंडे, दालें, तेल वाले बीज, नट्स, कम वसा वाले बीज आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: Healthy Food Pyramid : फूड पिरामिड मॉडल से बच्चों को दें संतुलित आहार
संतुलित आहार का मुख्य स्रोत क्या है?/संतुलित आहार के प्रकार
संतुलित आहार के निम्नलिखित छः वर्गों में से आप अपने नित्य के भोजन के लिए पदार्थ चुनिए :
- तेल, घी और मक्खन
- दूध और दूध से बनी चीजें
- सभी प्रकार की सब्जियां
- मौसमी और ताजे फल
- दालें, नट्स और चने
- चावल, आटा और चीनी
संतुलित आहार के अंतर्गत आने वाले अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व जो आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
1. रेशे वाली चीजें कम करती है सूजन
शोध कहते हैं कि घुलनशील रेशे(फाइबर) वाली चीजों से “इंटरल्यूकीन 4” नामक सूजन कम करने वाले प्रोटीन का निर्माण होता है। फाइबर आपके पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में सहायक होता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रोल के स्तर में कमीं आती है। इसे आप सेब, ओट्स, मेवे, स्ट्रॉबेरी, गाजर, जौ, सेम और घट्टे फलों में पा सकते हैं।
और पढ़ें: शरीर के लिए फाइबर क्यों जरुरी है?
2. प्रोटीन करेगा संक्रमण से रक्षा
प्रोटीन से प्राप्त एमिनो एसिड्स से विभिन्न संक्रमणों से बचने में मदद मिलती है। यह डेयरी उत्पादों, सोया और अंडों में पाया जाता है। अच्छी गुणवत्ता के एमिनो एसिड युक्त खाद्य पदार्थ लेने की कोशिश करें।
और पढ़ें: 7 बेस्ट इंडियन सुपरफूड, जो आपको बनायेंगे फिट और निरोगी
3. बीटा कैरोटीन
यह शरीर में बीमारियों से लड़ने वाली सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण बढ़ाता है। गाजर में भी यह पाया जाता है। यह लाल नारंगी, पीली और गहरी हरे रंग की सब्जियों में भी पाया जाता है। जैसे पालक, काशीफल और ब्रोकली।
4. विटामिन सी
यह श्वेत रक्त कणिकाओं और रोग प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत करता है, वायरस से बचाता है। रोज दो अमरूद इसकी पूरी खुराक देंगे। एक कप लाल रंग की कटी सब्जी में 50 मिली ग्राम विटामिन सी होता है।
5. विटामिन ई
यह कीटाणुओं का नाश करने वाली कोशिकाओं में बढ़ोत्तरी करता है। धूम्रपान या शराब के आदी या व्यायाम करने वालों को खाशतौर पर इसे खुराक में लेना चाहिए। इसके लिए मुट्ठीभर बादाम और एक चम्मच सूरजमुखी के बीज पर्याप्त है।
6. अच्छी वसा
ओमेगा 3 फैटी एसिड्स वायरस को खत्म करने वाली सफेद रक्त कणिकाओं को बढ़ाते हैं। मैकरेल, टूना, फ्लेक्स सीड्स इसके अच्छे स्रोत हैं।
7. स्वस्थ रहने के लिए : कुछ और भी चाहिए
डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए आपको क्यूरसेटिन की जरूरत होगी, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाता है। इसके लिए लाल प्याज, सेब, काली चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज सुबह लहसुन की एक कली खाएं या खाने में इसे हल्का पका कर खाएं।
सेलेनियम नामक खनिज विटामिन ई की शक्ति को बढ़ाता है। इसके लिए खाने में मेवे, सी फूड्स और ब्रॉउन राइस जैसी चीजों को शामिल करें। ध्यान रहे कि हल्दी सर्दी जुकाम और फ्लू से लड़ने में बेहद कारगर है।
स्वस्थ रहने के लिए भोजन संबंधी अच्छी आदतें – Good Eating Habits in Hindi
- दालें, फलियां, मूंगफली, दही, पनीर आदि अपने भोजन में काफी मात्रा में लें।
- अपने दैनिक भोजन में थोड़े से अंकुरित चने जरूर रखें।
- भोजन सदा नियत समय पर ही करें और सामान्य मात्रा में खाने की आदत डालें।
- हमेशा ताजा पकाया भोजन ही खाएं।
- अपने भोजन को सदा धूल और मक्खियों से बचाकर रखें।
- भोजन करते समय प्रसन्न और निश्चिंत रहें।
- खाना खाने से पहले और बाद में अपने हाथ को साबुन और पानी से भली प्रकार साफ कर लें।भोजन कर लेने के बाद अपना मुंह भी खूब साफ कर लें।
- बिना आग में पकाए खाये जाने वाले फलों और सब्जियों को खाने से पहले स्वच्छ और शुद्ध जल में धो लें।
और पढ़ें: खाना पकाने का सही तरीका, जिससे मिले खाने का पूरा पोषण
भोजन संबंधी आदतें जिनसे आपको बचना चाहिए। – Bad eating habits you need to stop right now
- अधिक खाना कभी न खाएं – इसके कारण बदहजमी के साथ-साथ मोटापा बढ़ जाता है।
- जल्दी-जल्दी निवाले निगलकर अपने दांतों का कार्य अपने पेट के जिम्मे मत डालिए।
- खाना खाने से पूर्व ‘कैंडी’ या इस प्रकार की अन्य मिठाइयों का सेवन न करें। अनियमित ढंग से खाते रहने से इनके कारण भूख मर जाती है और आदमी आवश्यक भोजन भी नहीं कर पाता।
- धूल और मक्खियों से दूषित और खुले रखे भोजन, मिठाइयों और फलों का सेवन न करें इसमें हानिकारक कीटाणु हो सकते हैं।
- भोजन करने के बाद सख्त व्यायाम कभी न करें।
- किसी ऐसे रेस्तरां या ढाबे में भोजन न करें जहां सफाई और भोजन परोसने वाले ठीक से सफाई न रख पाते हैं। ऐसे स्थानों पर भोजन करने से रोगों की आशंका रहती है।
- मादक पदार्थों या पेयों का सेवन न करें। इनसे स्वास्थ्य को लाभ के बजाय हानि होती है।
- पटरियों पर बेचने वालों से कोई भी चीज लेकर सेवन न करें।
और पढ़ें : फूड क्रेविंग क्यों होती है?
भोजन पकाते समय की आदतें, जिनसे आपको बचना चाहिए। – Bad Cooking Habits You Need to Stop Now
- काटने के बाद सब्जियों को धोएं नहीं। ऐसा करने से उनके खनिज और विटामिन निकल जाते हैं। अतः सब्जियों को काटने से पहले धो लेना चाहिए।
- चावलों को उबालने के बाद उनका मांड फेकना नहीं चाहिए। इसमें विटामिन होते हैं, अतः उसे सब्जियों और दाल पकाने में प्रयोग कर सकते हैं।
- सब्जी और दाल पकाने के लिए उसमें सोडा न डालें। इससे विटामिन नष्ट हो जाते हैं।
- भोजन को अधिक नहीं पकाएं। इससे भी विटामिन नष्ट हो जाते हैं।