सभी सफल लोगों की 10 अच्छी आदतें: 10 Habits of a Successful Person in Hindi , सफल व्यक्तियों में कौन सा गुण पाया जाता है?, जानिए सफल लोगों की अच्छी आदतें जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।, What are the 10 Habits of Successful People?, सफल इंसान बनने के लिए क्या करना चाहिए?, कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए?
दोस्तों नमस्कार! आशा करता हूँ कि आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज के इस लेख मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूँ दुनिया के “सभी सफल लोगों की अच्छी आदतें।” (10 Habits of Successful Person). सक्सेसफुल लोगों की ये 10 हैबिट, वो हैबिट्स हैं जो दुनिया के लगभग सभी Successful Person में होती हैं।
सभी सफल लोगों की ये 10 अच्छी आदतें, यदि आप भी अपने जीवन में अपनाते हैं, तो आप जीवन के किसी भी फील्ड चाहे वह आपका कैरियर हो, आपकी जॉब हो या आपका व्यक्तिगत जीवन, इन सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक सफल व्यक्ति की श्रेणी में आ सकते हैं।
जीवन में बड़ी और स्थाई सफलता कोई ऐसी चीज नही है जिसे रातों-रात या कुछ दिन की मेहनत से हासिल किया जा सकता है। इसके लिए सालों की मेहनत, लगन और धैर्य की आवश्यकता होती है।
और सक्सेस पाने के लिए आवश्यक ये सभी क्वालिटी आपकी आदतों से आती है। आपकी आदतें, लर्निंग एबिलिटी और स्मार्ट डिसीजन्स ही आपको सच्ची सफलता दिला सकती हैं।
-तो चलिए जानते हैं सभी सक्सेसफुल लोगों की वो 10 अच्छी आदतें (Successful Person Habits), या आप सक्सेसफुल लोगों की बेस्ट क्वालिटी भी कह सकते हैं, जो आपके अंदर भी जरूर होनी चाहिए। सबसे पहले हम समझते हैं कि सफलता का अर्थ क्या है?
सफलता/कामयाबी का अर्थ क्या है? – What is the Meaning of Success in Hindi
दुनिया का हर एक व्यक्ति एक सफल और खुशहाल जीवन जीना चाहता है। लेकिन वास्तव में सफलता का अर्थ क्या है? दोस्तों, सफलता के वास्तविक अर्थ की बात करें तो धरती पर मौजूद हर एक इंसान के लिए सफलता के मायने अलग-अलग हैं। जहां एक व्यक्ति के लिए सक्सेस का मतलब खूब सारा धन कमाकर फाइनेंशियल फ्रीडम प्राप्त करना हो सकता है।
वहीं दूसरे व्यक्ति के लिए सफलता का मतलब अच्छा स्वास्थ्य, अच्छा पारिवारिक जीवन और खुशहाली हो सकती है। उदाहरण के लिए- एक फुटबॉल खिलाड़ी के लिए सफलता का मतलब हर एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करके प्रशंसा प्राप्त करना और चैम्पियनशिप में ट्राफी जीतना होता है।
एक बिजनेसमैन के लिए सफल होने का मतलब बिजनेस में ग्रोथ और ज्यादा प्रॉफिट कमाना होता है। लेकिन यदि आपका लक्ष्य, अपने परिवार की एकता और अखंडता को बनाए रखना, लोगों के साथ मधुर संबंध बनाना और एक खुशहाल जीवन जीना है और यदि आप वह सब कुछ प्राप्त कर लेते हैं, तो आप भी उतने ही सफल हैं, जितने की बाकी अन्य लोग।
स्पष्ट रूप से हम यह कह सकते हैं कि आपने अपने जीवन के लिए जो कुछ भी चुना है, यदि आप वह प्राप्त कर लेते हैं तो आप सफल हैं। यदि आप खुशी को चुनते हैं और उसे प्राप्त कर लेते हैं तो आप एक Successful Person हैं।
जीवन में सफलता कैसे पाएं? – How to Achieve Success in Life in Hindi
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में, मात्र कुछ प्रयासों से बड़ी Success नहीं प्राप्त की जा सकती है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत, लगन और बहुत सारा ‘धैर्य’ की आवश्यकता होती है।
काम में जुटना और उस पर डटे रहना आपकी अच्छी आदतों से ही संभव है। यदि आपमें Successful Peoples वाली वो Habits या क्वालिटी नही हैं तो आपको वह सब प्राप्त करने की संभावना बहुत कम होगी जो आप अपने जीवन से चाहते हैं।
अपने आस-पास आप जितने भी सफल लोगों को देखते हैं, या फिर जिनके बारे में जानते होंगे। उन सब में कुछ विशेष होता है। जैसे-उनकी जीवन शैली, दिनचर्या और उनकी आदतें आदि। महान दार्शनिक “अरस्तु” कहते हैं, : हम मानव अपनी दैनिक क्रियाओं का लगभग 95% आदतन करते हैं।
इस प्रकार से हम हम सकते हैं कि किसी व्यक्ति के सफल और असफल होने में उसकी आदतों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। यदि आपमें वह आदतें हैं, जो सक्सेसफुल जीवन के लिए जरूरी हैं, तो आप वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं। जिस भी चीज की आप इच्छा करते हैं। जिस चीज की आप कामना करते हैं।
आइए अब जानते हैं, ‘सभी सफल लोगों की उन अच्छी आदतों’ – (Good Habits of Successful Person) के बारे में, जो आपको भी सफलता दिला सकती हैं।
और पढ़ें: क्या आप अपना मोटिवेशन स्टाइल जानते हैं?
बेहद सफल लोगों की अच्छी आदतें, जो आपको भी सफल बना सकती हैं। – 10 Habits of Successful Person in Hindi
1. यह निर्धारित करना कि आप क्या चाहते हैं?
जब तक आप यह स्पष्ट नहीं करते कि आपको जाना कहाँ है? तब तक आपका आपके लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना लगभग शून्य होती है। आप शायद ऐसे किसी भी सफल व्यक्ति (Successful Person) को नहीं जानते होंगे जो जीवन में एक निश्चित लक्ष्य का निर्धारण नहीं करते।
लाइफ में सक्सेस पाने की चाह रखने वाले सभी व्यक्ति की यह First Priority होती है। आपकी भी होनी चाहिए। आप जो भी चाहते हैं उसे ठीक से डिफाइन करें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं? यदि आपका लक्ष्य ज्यादा पैसा कमाना है, तो वह कितना होगा? आप एक, दो या पांच साल में कितनी धनराशि कमाना चाहते हैं? इन सबका पूरा विवरण लिखें।
आपको अपने अंतिम लक्ष्य का पता होना जरूरी है, जिससे यह आसानी से समय रहते पूरा किया जा सके। निश्चित लक्ष्य रखने से रास्ते में आने वाली रुकावटों और गलतियों को जानने और उन्हें दूर करने में आसानी होती है। साथ ही आपके पास एक मजबूत कारण होता है आगे बढ़ने के लिए, जो आपको ताकत और जिंदगी के लिए उद्देश्य प्रदान करता है।
2. सभी Successful Peoples अपने जीवन की 100% जिम्मेदारी लेते हैं।
सक्सेसफुल लोग जीवन के साथ होने वाली हर एक चीज की जिम्मेदारी स्वयं लेते हैं। यह उनकी एक और महत्वपूर्ण विशेषता होती है।सफलता हो या असफलता वे हर एक की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। यदि कभी हार का सामना करना पड़े या चीजें गलत हो जाती है तो सफल लोग दूसरों को दोष देने की बजाय उस गलती से ‘सबक’ सीखते हैं।
हाथ पर हाथ रख कर देखने की बजाय सक्सेसफुल लोग जल्दी से आगे बढ़ने और अपनी क्षमता के सही इस्तेमाल का नया तरीका सीखते हैं। वे भविष्य के लिए योजना बनाते हैं कि मैं यह काम कैसे कर सकता हूँ? और मैं इससे क्या सीख सकता हूँ? दोस्तों फेलियर आने पर उसके बारे में ज्यादा सोचते या बहाने बनाने की बजाय आपको यह याद रखना चाहिए कि असफलताएं हर व्यक्ति के जीवन में आती हैं।
परिस्थितियों या दूसरों को दोष देने से पहले सोचें क्या यह समय गलतियां निकालने का है या बेहतर भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान देने का अवसर है। अभी तक चाहे जो कुछ भी हुआ हो, आप तय करें कि आप क्या करते हैं।
3. आत्म-अनुशासित होते हैं सक्सेसफुल लोग – Successful People are Self-Disciplined
अनुशासन (Discipline) के बिना कुछ भी संभव नहीं है। चाहे वह पैसा कमाना हो या जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाना हो। क्या आप जानते हैं? कि अगर आप अपने भीतर Self-discipline के गुण को मजबूत कर लें तो आप बड़ी से बड़ी सफलता अचीव कर सकते हैं। आप कितना कुछ अपने जीवन में हासिल कर सकते हैं।
Self-Disciplined होना Life के किसी भी फील्ड में सक्सेस पाने के लिए जरूरी सबसे Important Qualities में से एक है। दुर्भाग्य की बात यह है कि हममें से ज्यादातर लोगों के लिए Self-disciplined होना काफी मुश्किल लगता है। लेकिन यदि आप सक्सेसफुल बनना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले सेल्फ-डिसिप्लिन की आदत बनाना होगा।
इस दुनिया में जितने भी सफल लोग होते हैं उनमें आत्म-अनुशासन (Self-discipline) जरूर होता है। यह Successful Peoples का एक मजबूत गुण (Strong Quality of Successful Person) है। जो वे अपने अंदर विकसित करते हैं।
Self-discipline ऐसी चीज है जिसे लगातार उपयोग के साथ विकसित किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि “इसके बारे में हम जितना सोचते हैं” उससे कहीं ज्यादा आसान है। इसका अभ्यास करके आप ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
4. सफल लोग Self-improvement को First Priority देते हैं। (This is the Most Common Habits of Successful Person)
दोस्तों आप वास्तव में सफल होने का दावा नहीं कर सकते हैं यदि आपने खुद पर काम करना छोड़ दिया है। अगर आप हर रोज खुद को Improve नहीं करते हैं तो आप उन लोगों से पीछे रह सकते हैं जो ऐसा प्रतिदिन करते हैं। जैसे कि आप जानते हैं कि हम मानव का स्वभाव है निरंतर आगे बढ़ना और नई चीजें सीखते रहना।
इसलिए आप भी हमेशा खुद को विकसित करने के लिए Open Minded बनें नई चीजों को सीखते रहें। सफल लोगों की यह एक और अच्छी आदत है या हम कह सकते हैं कि उनकी एक Strength है। जो उन्हें सफल बनाने में मदद करती है। सफल लोग हमेशा खुद और ज्यादा विकसित करने के लिए नई-नई चीजें सीखते हैं।
जिससे वो मुश्किल समय में भी अच्छा डिसीजन लें सकें, बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकें। सीखने के लिए आप किताबें पढ़े, ऑडियोबुक्स सुनें या कोर्स के माध्यम से सीखें। जितना अधिक आप सीखेंगे, अपनी वैल्यू बढ़ाकर आप उतना ही अधिक आमदनी और बड़ी सक्सेस पा लेंगे।
5. Successful People’s में Daily Reading की Habit होती है।
दोस्तों! आप जितने भी सफल लोगों को जानने होंगे, चाहे वह India के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी हों, रतन टाटा जी हों या प्रसिद्ध Motivational Speakers जैसे Sandeep Maheshwari या Vivek Bindra हों, इन सब में एक कॉमन आदत है, और वह है पढ़ने की आदत। इस दुनिया के लगभग सभी इंसान जो अपने Field में टॉप पर हैं। उन सबमें पढ़ने की आदत जरूर होती है।
जबकि सामान्य लोगों के साथ इसका ठीक उल्टा है। आजकल ज्यादातर लोगों की हालत ऐसी है कि वे दो मिनट के लिए भी बिना बोर हुए अकेले नहीं बैठ सकते। लोग पढ़ने की बजाय सोशल मीडिया यह पोस्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं कि वो अकेले रहके कितने ऊब गए हैं।
हालांकि, आज के समय में हमारे बीच ऐसी ढेरों चीजें पढ़ने या सुनने के लिए उपलब्ध हैं जो उनके दिमाग और भविष्य के लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। यदि आप पढ़ना पसंद नहीं करते या पढ़ने का टाइम हैं तो आप ऑडियोबुक आज़माएं। ऑडियोबुक आप कहीं भी और कभी भी सुन सकते हैं। चाहे आप जिम में हों या अपनी कार में चला रहे हैं। या जब आप स्नान करते हैं तब भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
6. सफल लोग Time की Value जानते हैं। – Successful people know the value of time.
एक सफल जीवन के लिए Time Management बहुत जरूरी है। क्योंकि यही वह स्किल है जो एक व्यक्ति द्वारा उसके निर्धारित लक्ष्य को निश्चित समय पर Complete करने में सक्षम बनाती है। टाइम मैनेजमेंट के जरिये ही सफल लोग अपने वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ में बेहतर संतुलन बना पाते हैं।
यदि सफल लोगों की टू-डू लिस्ट में ढेर सारे काम हैं, तो भी वो उसे आसानी से Complete कर लेते हैं, जबकि असफल लोगों की टू-डू सूची में जब बहुत सारे कार्य होते हैं तो वे आमतौर पर तनावग्रस्त और बेचैन हो जाते हैं।
अच्छा टाइम मैनेजमेंट स्किल आपको अपने दिन के सबसे जरूरी कामों को पूरा करने में सक्षम बनाती है। इससे आप उन कामों पर ध्यान दे पाते जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। इसके लिए सफल लोग अगले दिन की स्पष्ट योजना बनाते हैं, उन्हें हमेशा यह पता होता है कि अगले सप्ताह या महीने में काम को पूरा करने और अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए क्या करने की आवश्यकता है
7. रिस्क लेने वाले होते हैं सक्सेसफुल लोग (Powerful Habits of Successful Person in Hindi)
“आप गहराई का पता नहीं लगा सकते, यदि आप पानी में नहीं उतरते हैं।”
कहने का तात्पर्य है कि हमें कुछ भी पाने के लिए एफर्ट करना पड़ता है। बड़ा पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आपको बड़े जोखिम उठाने ही पड़ते हैं। यह बात सक्सेसफुल लोग अच्छी तरह से जानते हैं।
वे जानते हैं कि अगर उन्हें जीवन में कुछ बड़ा चाहिए तो उन्हें बार-बार रिस्क लेने की जरूरत होगी, जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।अगर आप असफलता (Failure) के डर से बड़े Risk नहीं लेते तो भी आप एक दूसरे प्रकार के Failure का सामना अवश्य करेंगे और वह है पछतावा। आप कभी यह नहीं चाहोगे की आपको अपने जीवन से पछतावा हो। इसलिए किसी भी चुनौती का सामना करने से कभी न घबराएं। सोच को बड़ी रखें, नई चीजें आजमाएं, आवश्यक हो तो नई चीजें सीखें, फिर आप देखेंगे कि आपका साहस दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है।
8. गिर कर भी उठना जानते हैं सफल लोग – Successful people know how to get up even after falling
हम सभी को जीवन में कभी न कभी रुकावटों और फेलियर का सामना करना पड़ता है, हर वह व्यक्ति जो अपने सपनों का जीवन जीने का प्रयास करता है, उसे राह में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा, असफलता से पीड़ित होना होगा। उनमें से कई लोग सबसे जल्दी सब कुछ खो भी सकते हैं, लेकिन सफल लोग जीत की राह कभी नहीं छोड़ते हैं, वे जानते हैं कि उनका सबसे बड़ा चरित्र विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को बेहतर करना है, वे जानते हैं कि, उनकी सफलता की कहानी है हर पल लिखी जा रही है और यह विशेष रूप पहले से और भी अच्छा होगा, क्योकि अब उनकी वापसी की कहानी है।
9. सफल लोग जीतने का रास्ता खोजते हैं।
एवरेस्ट की चढ़ाई करते समय पर्वतारोहियों के रास्ते में अनेकों रुकावटें आती हैं। लेकिन फिर भी उनका अंतिम लक्ष्य चोटी पर पहुंचना ही होता है। कितनी भी रुकावटें रास्ते में आएं, वो उन सब में से अपना रास्ता ढूढ़ लेते हैं। और अंत में शिखर पर पहुँचते हैं। इसी प्रकार रुकावटें सबसे जीवन में आती हैं। पार वही पाता है जो रास्ता खोजता है।
सफल लोग रास्ता खोजते हैं, जो भी बाधाएं उनके जीवन और उनके Success के रास्ते में आती हैं, वे इससे निपटते हैं, मुश्किल को चकमा देते हैं सफल लोग, जो कुछ भी करना आवश्यक होता है, उसे करते हैं और जीतने का एक तरीका ढूंढते हैं। सफल होने के लिए आपको भी यह Accept करना होगा कि मुश्किलें हर तरफ है। विजेता वही है जो इनके बीच मे से रास्ता बना ले।
10. सफल लोग वही करते हैं जो उन्हें पसंद होता है – Valuable Habits of Successful Person in Hindi
सोचिए अगर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में बैटिंग की जगह Engineering करके मशीनों के साथ काम करने को कहा जाए और लता मंगेशकर जी को उनके Singing Profession से बिल्कुल अलग कोई दूसरा काम दे दिया जाए तो क्या ये लोग उस काम को भी उतनी ही कुशलता से कर पाएंगे।
शायद आपका जवाब होगा ‘नहीं’, और आप बिल्कुल सही है। दोस्तों! यदि आप वह काम नहीं कर रहे हैं जिसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो आप वास्तव में अपने आप से उस काम में बड़ी कामयाबी पाने दावा नहीं कर सकते हैं।
सफल लोग हमेशा अपना सबसे पसंदीदा काम चुनते हैं, उस पर काम करते हुए यह विचार करते हैं कि इस प्रोफेशन से कैसे ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाया जाए। और यही सफल होने का सबसे ज़रूरी Element है। आपको अपने जीवन के उद्देश्य का पता होना चाहिए। अपने जीवन का उद्देश्य जानने के लिए आप उन सभी चीजों के बारे में सोचें जिन्हें आप दुनिया में किसी भी चीज़ से अधिक करना पसंद करते हैं।
फिर विचार करें कि आप अपने उस जुनूनों को लाभ में कैसे बदल सकते हैं। भले ही इसके लिए आपको शुरुआत में लाभ कम मिले। लेकिन यह ऐसा काम होगा जिसे आप पसंद करते हैं औऱ इसे आपने चुना है। इसे करके आपको ऐसा कभी नहीं लगेगा कि आपने अपने जीवन में एक दिन भी काम किया है
सभी सफल लोगों की अच्छी आदतें – 10 Good Habits of Successful Person in Hindi
निष्कर्ष: Habits of Successful Person in Hindi
तो दोस्तों यह है “सभी सफल लोगों की 10 अच्छी आदतें” (10 Habits of Successful Person in Hindi) ये वो आदतें हैं जो दुनिया के Sabhi Safal Logo में Common रूप से पाई जाती हैं। अगर आप भी जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो इन 10 Habits को जीवन में एक-एक करके अपना लें औऱ अपने सपनों की ओर अग्रसर हो चलें।
मित्रों, आशा है यह लेख “सभी सफल लोगों की अच्छी आदतें – Habits of Successful Person in Hindi” पसंद आया है। दोस्तों मेरा आपसे एक सवाल है कि – सफल लोगों की इन आदतों (Common Habits of Successful Person) में से कौन सी आदत आपमें पहले से है और कौन सी आदत पर आप काम करने वाले हैं। हमें Comment Box में लिख कर जरूर बताएं।
धन्यवाद!