कौन सी आदतें आपको जीवन भर लाभ देंगी? | 7 Habits that will benefit you for a lifetime in Hindi?

जानें – कौन कौन सी आदतें आपको जीवन भर लाभ देंगी? | 7 Habits that will benefit you for a lifetime in Hindi?

What are some habits that will benefit you for a lifetime? : हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप सब! आशा करता हूँ कि आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों, कौन सी आदतें आपको जीवन भर लाभ देंगी?  क्या आप जानते हैं? हमने अपने कई आर्टिकल्स में आदतों के बारे में बात की है। जैसे – अच्छी आदतें क्या हैं? कौन-कौन सी आदतें हैं जिनसे हमें जल्दी ही छुटकारा पा लेना चाहिए? लेकिन आज हम आपके साथ बात करने वाले हैं कि “कौन सी आदतें आपको जीवन भर लाभ देंगी? – What are some habits that will benefit you for a lifetime?“ जी हां दोस्तों, आप यह जरूर जानते होंगे कि आदतों का हमारे जीवन में कितना बड़ा रोल होता है।

विशेषज्ञों की माने तो एक इंसान दिन भर में की जाने वाली सभी एक्टिविटी का लगभग 45 प्रतिशत भाग आदतन करता है। आदतें ही हैं जो किसी भी इंसान के जीवन को ऊंचा उठा सकती हैं, और नीचे भी धकेल सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन आदतों के बारे में बात करेंगे जो आपके जीवन को ऊंचा उठाएंगी, आपको सफल बनायेंगीं और आपके जीवन के लिए फायदेमंद साबित होंगी। तो दोस्तों अब देर किस बात की:  चलिए जानते हैं, कि वह ‘कौन सी आदतें हैं जो आपको जीवन भर लाभ देंगी?’ – What are some habits that will benefit you for a lifetime in Hindi?

7 आदतें जो आपको जीवन भर लाभ देंगी। – 7 Habits that will benefit you for a lifetime in Hindi?

1. पैसों की बचत करना

पैसों की बचत के महत्व का अंदाजा तो आप बीते साल में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से आसानी से लगा सकते हैं। काम-धंधे बंद होने के कारण लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिन लोगों ने भविष्य की चिंता करते हुए पैसों की बचत की थी, उन्हें लॉकडाउन में कम परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन जिनके पास पर्याप्त पैसा नहीं था उन्हें किसी दिन भूखे ही सोना पड़ा था।

दोस्तों बचत की आदत एक ऐसी आदत है जो आपको जीवन भर लाभ देती है। जब बात आती है पैसों के बचत की तो यह औऱ भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आज के समय में पैसों के बिना जिंदगी जीना लगभग नामुमकिन सा है। पैसा जीवन यापन करने का एक महत्वपूर्ण जरिया है।

इसके बिना एक आरामदायक जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है। यदि आप चाहते हैं कि आपका आने वाला कल अच्छा बीते तो उसकी तैयार आज ही करनी होगी। आपको पैसे को सेव करने की आदत बनानी होगी। भविष्य को योजनाएं आज ही बनाना पड़ेगा। आपको अपनी आमदनी का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा बचत के रूप में जरूर रखना चाहिए। और इसे लांगटर्म के लिए इन्वेस्ट करना चाहिए।

2. बुरे लोगों और बुरे कर्मों से दूर रहना

कहा जाता है कि आपके रहने के माहौल का आपके चरित्र पर बहुत प्रभाव पड़ता है। लेकिन सच्चाई यह है कि प्रभाव आपके माहौल का नहीं, आपके साथ रहने वाले लोगों का होता है। जिस तरह के लोगों के साथ आपका ज्यादातर समय उठना-बैठना होता है, आप उनके जैसे ही बनते हैं। यदि आप अच्छे लोगों के बीच रहते हैं तो आप अच्छे बनेंगे, और यदि आप बुरे लोगों के साथ रहते हैं तो आप पर उनका बुरा प्रभाव अवश्य पड़ेगा।

बुरे लोग मुख्यतः दो तरह के होते हैं। पहले वो जो जानबूझ कर आपको परेशानी में डालते हैं, आपका बुरा चाहते हैं, आपको नीचे गिराना चाहते हैं और आपको आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं। ये आमतौर पर आपके विरोधी होते हैं। वहीं दूसरे प्रकार के लोग न चाहते हुए भी आपका बुरा कर जाते हैं। ये लोग अपने कहे शब्दों से आप पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। ये लोग अक्सर आपके आसपड़ोस में, या आपके इर्द-गिर्द मिल जाते हैं। इस प्रकार के लोग आपके करीबी दोस्त, रिश्तदार या कोई परिचित भी हो सकते हैं।

जब आप आगे बढ़ने के लिए काम कर रहे होते हैं तो ये लोग आपको समझाते हैं कि आप जो कर रहे हो वह सही नहीं है, आप इस काम को नहीं कर सकते हैं। वे आपको कारण बताते हैं कि कैसे आप वह काम नहीं कर सकते हैं, आप क्यों फेल हो जाएंगे। दोनों ही तरह के लोग आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। इनसे दूरी बनाकर रहना आपके और आपके सम्पूर्ण जीवन के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

3. मेहनत करने की आदत : Habits that will benefit you for a lifetime?

मेहनत करने और काम में डटे रहने की आदत एक ऐसी आदत है जो आपको जीवन भर फायदे में रखती है। कॉम्पटीशन के इस दौर में कुछ भी हासिल करना आसान नहीं है। चाहे वह पढ़ाई में अच्छे अंक लाना हो, अच्छी नौकरी पाना या बिज़नेस में बढ़त हासिल करके ज्यादा प्रॉफिट कमाना हो। इन सभी चीजों में सफलता प्राप्त करने के लिए लगन के साथ कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है।

अगर आपमें मेहनत करने की आदत है तो आप जीवन के हर एक क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। ऊंचे से ऊंचा दर्जा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इस आदत को अपने अंदर विकसित कर लेते हैं को आपको जीवन में आगे बढ़ने और सक्सेस को अचीव करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।

4. खुद पर भरोसा होना : Good Habits that will make you more Successful

जब तक आपको खुद पर भरोसा नहीं होगा, आप जीवन में कभी भी बड़ा काम नहीं कर सकते हैं। आप बड़ी जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं, किसी बड़ी चुनौती का सामना नहीं कर सकते हैं, आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं। और सबसे जरूरी बात, आप कभी अच्छे लीडर नहीं बन सकते हैं। अब तो आप समझ चुके होंगे कि खुद पर भरोसा होना जीवन के लिए कितना लाभकारी है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना केवल बड़े घरों में जन्म लेने से ही सम्भव है। तो मैं आपसे कहुंगा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हर एक इंसान में कुछ भी करने की काबिलियत होती है। बस देर है तो अपनी क्षमताओं को पहचानने, उनका विकास करने और काम में जुटकर आगे बढ़ने की।

यह तभी संभव है जब आपको खुद पर भरोसा होगा, जब आप अपने आप को जानेंगे कि आपकी क्या क्षमताएं है? आप कैसे दूसरों से बेहतर हैं? आप क्या कर सकते हैं? वास्तव में खुद को जानना और खुद पर भरोसा होना एक अच्छी आदत है जो आपके पूरे जीवन के लिए लाभदायक सिद्ध होती है। इसे जरूर विकसित करें।

5. नियमित रूप से योग व ध्यान करने की आदत

बदलती जीवनशैली में मानो लोगों की खुशी कहीं गुम हो गयी है। खुशी की जगह अब तनाव, चिंता, डिप्रेशन और एंजाइटी ने अपना डेरा बना लिया है। दिन भर काम की चिंता और घर पर परिवार की चिंता, एक इंसान उलझ कर रह जाता है। दोस्तों अगर आपके साथ भी ऐसा है तो नियमित रूप से योग और ध्यान करने की आदत बना लीजिए। वास्तव में योग और मेडिटेशन आपको आपके दिन भर की चिंताओं से राहत देने में बहुत मदद कर सकती हैं।

मेडिटेशन के जरिये आप अपने मन को शांत कर सकते हैं और किसी भी समस्या से बाहर निकल कर एक अलग नजरिए से देखकर उसका निदान भी कर सकते हैं। मेडिटेशन से मन में चल रहे फालतू के विचारों को रोका जा सकता है। और उन चीजों पर ध्यान लगाया जा सकता है जो वास्तव में सबसे महत्वपूर्ण होती हैं।

जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप पर जिम्मेदारियों का भार बढ़ता जाता है। ऐसे में आपके मन का शांत होना बहुत जरूरी होता है। योग और ध्यान वास्तव में इस काम में आपकी पूरी मदद करता है। इसकी आदत बना लेना आपके जीवन के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।

6. अच्छे लोगों से संपर्क बढ़ाना

अच्छी संगति हमेशा से अच्छी रही है, और आज भी अच्छी संगति का महत्व बरकरार है। यह न केवल जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है, बल्कि अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमें जीवन में कुछ भी सीखने के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ता है। जैसे, आपने चलना सीखा, बोलचाल की भाषा सीखी, यह आपके माता-पिता ने आपको सिखाया। आपने ज्ञान हासिल किया, तो आपके गुरु या टीचर ने आपका मार्गदर्शन किया।

इसी तरह जीवन में अच्छे विचार और आदतों के लिए अच्छे लोग एक सच्चे मार्गदर्शक की तरह होते हैं। कहा जाता है कि सफलता अच्छे विचारों से आती है। और अच्छे विचार हमेशा अच्छे लोगों के संपर्क से ही आता है। आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, एक बेहतर इंसान बनना चाहते हैं तो अपने दोस्तों की लिस्ट में अच्छे लोगों को शामिल करना शुरू कर दीजिए। न केवल दोस्ती करना, बल्कि उनके साथ नियमित रूप से मिलना-जुलना और विचारों का आदान-प्रदान भी बहुत जरूरी है।

7. किताबें पढ़ने और नई चीजें सीखने की आदत

ऊपर की लाइनों में हमने बात किया कि अच्छे लोगों के संपर्क में रहने से हमें बहुत लाभ होते हैं। हम सब अपने स्तर के लगभग सभी अच्छे लोगों से संपर्क जोड़ भी लेते हैं। लेकिन वे लोग जो अधिक महान और सफल हैं और आपसे बहुत दूर हैं, उनसे संपर्क करना और उनसे सलाह लेना बहुत कठिन है। अगर मौका मिलता भी है तो सफल लोगों के पास इतना खाली समय नहीं होता कि वो बैठ कर हमें ज्ञान दें। ऐसे में किताबें आपकी मदद कर सकती हैं।

जितने भी महान लोग हुए हैं, वे अपने ज्ञान को लोगों तक पहुचाने के लिए किताबों का सहारा लेते हैं। वे अपने जीवन भर की सीख को किताबों में लिखते हैं। आप किसी भी क्षेत्र में ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं, चाहे वह तकनीकी ज्ञान हो, व्यवसाय से जुड़े सवाल या जीवन से जुड़ी समस्या, आप हर एक चीज का जवाब किताबों से प्राप्त कर सकते हैं।

आप उन सवालों के जवाब भी किताबों में पा सकते हैं, जो आप अपने टीचर से नहीं कह पाए थे। किताबें आपकी वह दोस्त होती हैं, जो आपका जीवन भर साथ देती हैं। यह आपको रास्ता दिखती हैं, आपका मार्गदर्शन भी करती हैं। आपको सक्सेसफुल इंसान बनने में आपकी पूरी मदद करती हैं। वास्तव में किताबे पढ़ने की आदत एक ऐसी आदत है जो आपको जीवन भर लाभ देगी।

Leave a Comment