Healthy Food Pyramid in Hindi : बच्चों के खानपान को लेकर उनके माता-पिता हमेशा चिंतित रहते हैं। कौन सा भोजन बच्चे के लिए बेहतर होगा, यह तय कर पाना उनके लिए एक चुनौती भरा काम होता है।
ऐसे में Food Pyramid एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसके जरिए बच्चों का डाइट चार्ट बनाना आसान हो जाता है। फूड पिरामिड नीचे से चौड़े बेस का होता है, जो ऊपर जाते-जाते पतला हो जाता है।
बच्चों की डाइट भी ऐसी ही होनी चाहिए। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनके खानपान में शामिल चीजों का विशेष महत्व होता है।
अतः बच्चों के उचित पोषण और संतुलित आहार के लिए हर माता-पिता को फूड पिरामिड के बारे में जानकारी रखना आवश्यक है। आज का यह लेख इस बारे में आपकी मदद कर सकता है।
Healthy Food Pyramid : फूड पिरामिड मॉडल इन हिंदी
इस आर्टिकल में आप जानेंगे Food Pyramid के अलग-अलग हिस्सों और उनके फायदे के बारे में। फूड पिरामिड क्या है? और Food Pyramid के छह महत्वपूर्ण समूह, जिनके आधार पर बच्चों के बेहतर विकास के लिए एक संतुलित आहार डाइट प्लान बनाया जा सकता है।
तो आइए जानते हैं- Healthy Food Pyramid : फूड पिरामिड मॉडल
क्या है फूड पिरामिड? What is Food Pyramid in Hindi?
फूड पिरामिड एक तरह का आदर्श आहार योजना है। जो विभिन्न प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों का संतुलित आहार डाइट में उनके योगदान को प्रदर्शित करता है।
आमतौर पर इसे छह भागों में बांटा गया है, जिसमें अलग-अलग ग्रुप के तहत खाद्य पदार्थों को रखा गया है। फूड पिरामिड चार्ट में सबसे नीचे वाले बेस में शामिल खाद्य पदार्थ बच्चों के लिए सबसे अहम होते हैं।
पिरामिड जितना ऊपर बढ़ता जाता है खाद्य पदार्थों की जरूरत और अहमियत उतनी की कम होती जाती है।
फूड पिरामिड के 6 महत्वपूर्ण भाग (नीचे से ऊपर की ओर)
- निचला स्तर:अनाज समूह (सभी प्रकार के अनाज जैसे गेहूं, जौ, मक्का, बाजरा आदि।)
- द्वितीय स्तर: सब्जी समूह (सभी प्रकार की सब्जियां और फल)
- तीसरा स्तर: विटामिन समूह (गाजर, पालक, संतरा, आंवला आदि।)
- चौथा स्तर: दूध और दूध से बने उत्पाद
- पांचवा स्तर: प्रोटीन समूह (दालें, अंडा, सोयाबीन, मूंगफली इत्यादि।)
- छठा/सबसे ऊपरी स्तर: अन्य समूह (तेल/वसा, मीठा, नमक)
फूड पिरामिड में छह महत्वपूर्ण खाद्य समूह: 6 Important Food Groups in the Food Pyramid in Hindi
1. अनाज समूह: Grain Group
यह पिरामिड का सबसे प्रमुख यानी नीचे वाला (चौड़ा) बेस है। बच्चों और युवाओं को सबसे अधिक इसी ग्रुप की आवश्यकता होती है। यह फ़ूड पिरामिड का सबसे बड़ा ब्लॉक होता है।
इसमें चपाती, ब्रेड, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, मक्का, चावल आदि मोटा अनाज शामिल होता है। इसी ग्रूप से शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा मिलती है। यह बच्चों को दिनभर खेलने-कूदने और उनके विकास को जारी रखने में मददगार साबित होता है।
ग्रेन ग्रुप के सेवन से बच्चों को रेशेयुक्त भोजन भी मिलता है, जो उनकी पाचन शक्ति को दुरुस्त रखता है। यह विटामिन बी का भी बेहतर स्रोत है और बच्चों के खून को शुद्ध करने में भी सहायक है।
और पढ़ें: कैसे मिलेगा खाने का पूरा पोषण?, जानिए खाना पकाने का सही तरीका
2. सब्जी समूह: Vegetable group
इस ग्रुप की जरूरत शरीर को ग्रेन ग्रुप से अधिक होती है। इसमें फाइबर की प्रचुरता वाले आहार जैसे कच्ची सब्जियां और फल, साबुत अनाज और सब्जियां आदि महत्वपूर्ण हैं।
यह समूह शरीर को विटामिन और खनिज, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, फाइबर आदि दैनिक जरूरत की चीजों की पूर्ति करने के लिए उत्तरदायी है।
इस ग्रूप के दूसरे खाद्य पदार्थ हैं, असंतृप्त वसा, जैसे-जैतून का तेल, मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, सोया आदि। ये तेल शरीर से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाते हैं व शरीर के कैलोरी व्यय करने की प्रक्रिया में सुधार लाते हैं।
3. विटामिन समुह: Vitamin group
इस ग्रुप में गाजर, पालक, शकरकंद आदि आते हैं, इनमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चों की त्वचा व आंखों को स्वस्थ रखने में लाभदायक है।
विटामिन सी- संतरा, मौसमी, अमरूद, हरी मिर्च एवं गोभी में अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे बच्चों के मसूड़ों व मांसपेशियों को ताकत मिलती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है।
इसके अलावा इस ग्रुप में शामिल अन्य पदार्थों में सूखे मेवे, अनार आदि भी हैं, जो शरीर को आयरन व पोटैशियम प्रदान करते हैं। विटामिन ग्रुप का बड़ा फायदा शरीर को पोषण की प्राप्ति है।
4. डेयरी उत्पाद समूह: Dairy products group
इस समूह में दूध एवं उससे बने पदार्थ जैसे, पनीर, दही, छाछ आदि चीजें सम्मिलित की गई हैं। इस ग्रूप की जरूरत बहुत छोटे शिशुओं को नहीं होती है।
दरअसल जन्म के छह महीने बाद तक डॉक्टर नवजात बच्चों को सिर्फ मां का दूध देने की सलाह देते हैं, इसलिए एक साल या इससे अधिक आयुवर्ग के बच्चों के लिए ही डेयरी ग्रुप का महत्व है।
यह बात अन्य समूहों में भी लागू होती है। डेयरी ग्रुप बच्चों की हड्डियों व दाँतो को मजबूती प्रदान करता है। यह बच्चों के समग्र विकास में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें ऊर्जा भी प्रदान करता है।
5. प्रोटीन समूह: Protein group
इस ग्रुप में दाल, अंडा, मटर, माँस, सोयाबीन, मुंगफली, बादाम, प्रोसेस्ड अनाज, चीनी व नमक आदि को शामिल किया जाता है। मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने वाले इस ग्रुप के पदार्थों को अभिवावक अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं।
डॉक्टरों का मानना है कि बच्चों में इस ग्रुप की कुछ चीजें जैसे मीट-माँस, आदि का सेवन अधिक नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
इसके स्थान पर बादाम, अखरोट आदि का सेवन लाभदायक होता है, हालांकि बदलती दिनचर्या में इनका फैशन बढ़ता जा रहा है।
6. अन्य समूह: Other group in Food Pyramid
यह फूड पिरामिड (Food Pyramid) का सबसे ऊंचा यानी पतला क्षेत्र है। इसमें तेल व अन्य खाद्य पदार्थ आते हैं। इनमें मुख्य रूप से जंक फूड, कोल्डड्रिंक, चॉकलेट, केक आदि शामिल हैं।
वसा से बच्चों के शरीर को शक्ति मिलती है, लेकिन भारतीय खानपान में इतने तेल का इस्तेमाल तो होता ही है, इसलिए डॉक्टरों का यह मानना है कि इस ग्रुप में शामिल पदार्थों का इस्तेमाल अगर बच्चों के डाइट चार्ट में न ही किया जाए तो बेहतर होगा।
विशेषज्ञ भी मानते हैं कि जंक फूड और चॉकलेट आदि से बच्चों को दूर रखना चाहिए।
निष्कर्ष: Conclusion
यह हैं फूड पिरामिड के छह महत्वपूर्ण भाग ( Healthy Food Pyramid ke 6 Important Part) जिनके आधार पर एक संतुलित आहार डाइट तैयार की जा सकती है। फूड पिरामिड नीचे से ऊपर की ओर बढ़ता है यानी निचले समूह की चीजें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जिनमें अनाज, फल और सब्जियां आती हैं।
सबसे ऊपर तेल/ वसा और मीठे युक्त चीजें आती हैं। इनका सेवन करना बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मीठे के रूप में मीठे फल एवं फलों के जूस को अधिक प्राथमिकता दें।
छोटे बच्चों में विकास की प्रक्रिया बहुत ही तेजी से होती है। इसके लिए उनके शरीर को पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन, खनिज, वसा और फाइबर की आवश्यकता होती है।
हालांकि, इसमें से सभी जरूरी न्यूट्रियंट्स की मात्रा बच्चों के उम्र और लिंग के आधार पर अलग-अलग होती है। Food Pyramid Model या Chart बच्चों के माता-पिता को संतुलित आहार की आवश्यकता और जरूरी घटकों को समझने में मदद के लिए एक सामान्य दिशा निर्देश प्रदान कर सकता है।
आशा है यह लेख ‘Healthy Food Pyramid in Hindi’ पसंद आया होगा। यदि आपका कोई सुझाव या संबंधित सवाल है तो कमेंट में लिख कर भेजें। साथ ही इस महत्वपूर्ण जानकारी को अन्य लोगों के साथ में जरूर शेयर करें।
धन्यवाद!
और भी पढ़ें: