How to avoid sleep while studying in Hindi : पढ़ते समय नींद से बचने के उपाय – क्या आप अक्सर किताबों पर सिर करके ही सो जाते हैं? क्या आपको रात में पढ़ाई करते समय नींद परेशान करती है? तो जानें ‘पढ़ते समय नींद से बचने के 10 उपाय’, जो पढाई करते समय आने वाली नींद को दूर भगाने में आपकी मदद करेंगे।
पढ़ते समय नींद आने की समस्या का सामना लगभग हर स्टूडेंट्स जरूर करते हैं। जब एग्जाम आता है या तैयारी करनी होती है तो हम सब ‘पढ़ते समय नींद से बचने के उपाय’ खोजना शुरू कर देते हैं। क्योंकी जब हम पढ़ने के लिए बैठते हैं तो कुछ देर बाद ही नींद आने लगती है और हम हाथ में बुक या पेन लिए हुए टेबल पर ही सो जाते हैं। अगर आपको भी यह समस्या हो रही है तो आपको एक बार इस समस्या पर ध्यान जरूर देना चाहिए। क्योंकि पढ़ते समय नींद आने की समस्या की एक वजह अनियमित दिनचर्या और थकान भी हो सकती हैं।
पढ़ने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? : सुबह या रात – What is the Best Time to Study?
अक्सर हम सोचते हैं कि पढ़ने का सबसे अच्छा टाइम कौन सा है? – दिन में पढ़ना अच्छा है या रात में, या फिर दोनों। इसके लिए हमें जानना चाहिए कि हम सभी का अपना एक प्राइम टाइम होता है। हर व्यक्ति का प्राइम टाइम दिन के अलग-अलग समय पर होता है। जैसे सुबह, दोपहर, शाम या देर रात में। और उस समय व्यक्ति की एक्टिवनेस बहुत ज्यादा होती है। इसी टाइम हम अपना क्रिएटिव वर्क कर पाते है। यह टाइम आपके पढ़ने के लिए सबसे अच्छा होता है।
लेकिन जब एग्जाम आता है या कोई तैयारी कर रहे होते हैं तो दिन में और देर रात तक भी पढ़ना जरुरी हो जाता है। ऐसे में कभी-कभी नींद आपकी पढ़ाई को डिस्टर्व कर देता है और पढाई को मुस्किल बना देता है। इसलिए आज मैं आपके लिए पढ़ते समय नींद से बचने के उपाय (How to avoid sleep while studying) के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो रात में पढ़ाई करते समय नींद से बचने में मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं-
और भी पढ़ें: आप अपना Motivation Style जानते हैं ?
पढ़ते समय नींद से बचने के उपाय – How to Avoid Sleep While Studying in Hindi
1. रात में पढ़ते समय नींद से बचने के लिए ‘3 Light’ नियम अपनाएं।
-
हल्का भोजन करें – Light Food
रात में ज्यादा भोजन कर लेने के बाद हमें अक्सर नींद आने लगती है। अगर आप रात में देर तक पढ़ाई करते हैं तो रात का खाना कम खाएं। नींद से बचने के लिए हमेशा डिनर में प्रोटीन से भरपूर, हल्की और कम कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें शामिल करें।
-
कम सामान के साथ पढ़ने बैठें – Light Tools
दूसरी और सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि अपने पढ़ाई के टेबल पर सिर्फ जरूरी चीजों को रखें। जैसे कि सब्जेक्ट की एक किताब, एक नोटबुक, पेन, पेंसिल और इरेज़र। जितना संभव हो कम से कम चीजों को अपने पास रखें। इससे आपका दिमाग बार-बार चीजों को देखने और बदलने के लिए डिस्ट्रेक्ट नहीं होगा और आप ध्यान से पढ़ पाएंगे।
-
कमरे में तेज रोशनी रखें – Bright Light
रात्रि में पढ़ाई करते समय पर्याप्त प्रकाश होना बहुत ही जरूरी होता है। पढ़ाई के कमरे में सभी लाइट को जला कर रखें। इससे मस्तिष्क को दिन का अनुभव होता है, और नींद भी नहीं आती है। कम रोशनी में पढ़ने से कुछ देर बाद ही नींद आने लगती है। इसके अलावा यह आंखों में तनाव भी पैदा करता है।
2. पर्याप्त नींद लें और शरीर को ऊर्जावान बनाये।
शरीर को पर्याप्त आराम देकर दोबारा से ऊर्जावान बनाने के लिए 24 घंटे में कम से कम 7 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए तीन बातों का ध्यान रखें।
- अगर आप रात में पढ़ाई करते हैं तो दिन में 6 से 7 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें।
- Night Study के Session को शुरू करने से कुछ देर पहले आधे से एक घंटे का पावरनैप लेना अच्छा रहता है।
- दिन में ऐसा कोई काम करने से या खेल खेलने से बचें जिससे आप ज्यादा थक जाएं। अपनी ऊर्जा को रात की पढ़ाई के लिए बचा कर रखें। अन्यथा पढ़ाई के समय नींद आने की संभावना ज्यादा होगी।
3. वार्मअप या कुछ मिनट का व्यायाम करें।
रात की पढ़ाई के Session की शुरुआत से पहले कुछ मिनट का व्यायाम अच्छा होता है। अगर थ्योरी सब्जेक्ट की पढ़ाई कर रहें हैं तो पहले सभी मेन पॉइंट को नोट कर लें, इससे ज्यादा फ़ोकस करने में मदद मिलेगी। साथ ही जागने में मदद मिलेगी।
- पढ़ाई के हर एक घंटा पूरा होने पर कुछ देर का ब्रेक लें। अपनी कुर्सी से उठकर थोड़ा टहलें, पानी पिये और वार्मअप करें। इससे आपकी नींद दूर हो जाएगी और ऐसा करने से आपकी याददाश्त में भी सुधार होता है।
4. रात की भूख को ध्यान में रखकर पढ़ने बैठें। – Midnight Craving
पढ़ाई के वक्त मस्तिष्क के ज्यादा काम करने की वजह से यह ज्यादा ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। परिणामस्वरूप रात में भूख लगने लगती है। इसलिए पढ़ाई की शुरुआत करने से पहले इस क्रेविंग से निपटने के लिए कुछ हेल्थी और स्वादिष्ट नाश्ते का इंतजाम पहले ही कर लें।
इससे मोटिवेशन के साथ देर तक पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। क्रेविंग होने पर अपने Break Time में इसे खाएं।
5. नियमित दिनचर्या अपनाएं।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों पर किये गए एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन छात्रों की दिनचर्या में सोने का समय नियमित होता हैं, उनका शैक्षणिक प्रर्दशन बहुत अच्छा होता है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें नींद की नियमितता महत्वपूर्ण है न कि आप कितने देर तक सोते हैं। इसलिए आप चाहे सुबह में पढ़ाई करें या रात में, महत्वपूर्ण यह हैं कि आप अपने प्रत्येक दिन की दिनचर्या में सोने और जागने का समय नियमित रखें।
रात में पढ़ते समय नींद से बचने के लिए इन चीज़ों को अवॉयड करें। – Avoid these things to avoid sleep while studying at night.
6. रात में पढ़ाई करते समय ज्यादा कठिन टास्क हल करने से बचें।
इसका मतलब यह है कि रात के मध्य में पढ़ाई करते समय ज्यादा कठिन और चैलेंजिंग कॉन्सेप्ट पढ़ने की कोशिश न करें। क्योंकि हमारे मस्तिष्क की विश्लेषणात्मक शक्ति (Analytical Power) सुबह के समय ज्यादा सक्रिय होती है। कठिन विषय सुबह पढ़ें।
रात में चैलेंजिंग कॉन्सेप्ट के साथ बहुत देर तक उलझे रहने से आप सुस्त हो सकते हैं, और थोड़ी देर के बाद विचलित होने लगेंगे और अंत में सो जाएंगे। इसलिए रात में कुछ आसान से कॉन्सेप्ट, पहले एक बार पढ़ा हुआ, नोट बनाने का कार्य या रिवीजन करने वाली चीजों को पढ़ें। डिफिकल्ट कॉन्सेप्ट पढ़ रहे हैं तो 2-4 टॉपिक से ज्यादा न लें और कम समय में ही हल कर लें।
7. डिनर जल्दी कर लें।
कुछ लोग लंच या डिनर करने के तुरंत बाद पढ़ने बैठ जाते हैं। इस समय पेट पूरा भरा होता है और इस समय शरीर बाकी कार्यो की अपेक्षा पाचन क्रिया को अधिक प्राथमिकता देता है। इसकी वजह से हमें सुस्ती आने लगती है और नींद का अनुभव होता है। इसलिए, रात की पढ़ाई शुरू करने से लगभग दो से ढाई घंटे पहले ही भोजन कर लें। उसके बाद एक घंटे के लिए झपकी ले सकते हैं। इससे शरीर को भोजन पचाने में मदद मिलेगी। उसके बाद अपने अध्ययन का कार्य शुरू करें। इस तरह से आपको पढ़ाई करते समय नींद नहीं आएगी।
8. मल्टीटास्किंग करने से बचें।
शांत माहौल में पढ़ाई करने के लिए रात का समय बहुत अच्छा होता है। ऐसे में पढ़ते समय केवल अपने अध्ययन में, प्रश्नों को हल करने में या नोट्स बनाने में ही अपना ध्यान लगाएं। फ़ोन इस्तेमाल करने से बचें। वैसे भी रात में कोई भी फोन या कॉल्स नहीं करेगा। इसलिए अपने फोन या लैपटॉप को अपने से दूर रखें। अगर उसी में पढ़ाई कर रहे हैं तो सबसे पहले सभी नोटिफिकेशन को बंद कर दें। इससे पढ़ाई के बीच डिस्ट्रैक्शन से बच जाएंगे।
9. एक ही बाईट में सब कुछ न खाएं।
नींद से बचने के उपाय में यह बहुत ही महत्वपूर्ण पॉइंट है। इसका तात्पर्य यह है हर दिन की पढ़ाई के लिए Realistic Goal सेट करें। आज जितना पढ़ सकते हैं, उन सब का एक शॉर्ट नोट तैयार कर लें। ताकि आप तनाव महसूस न करें।
अगर 4 घंटे की पढ़ाई कर रहे हैं तो दो घंटे का एक Session बना लें। हर Session में एक अध्याय पढ़ें, महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें, नोट्स बनाएं, कुछ सवालों को हल करें। बीच में कुछ देर का ब्रेक लें और दूसरे अध्याय के लिए भी यही प्रक्रिया दोहराएं। एक रात में पूरी किताब को खत्म करने की कोशिश कभी न करें, यह केवल आपके तनाव को बढ़ाएगा।
10. बेड से दूर रहकर पढाई करें।
ज्यादातर स्टूडेंट्स बेड पर बैठकर या लेटकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे में वे नींद का अनुभव करते हैं। क्योंकि आपका मस्तिष्क जानता है कि वह सोने की जगह है।
- इसलिए पढ़ाई करते समय टेबल पर या बेड से अलग जगह का चुनाव करें।
- पोजीशन की बात करें तो हमेशा सीधे होकर बैठें। इससे आप एक्टिव महसूस करेंगे। साथ ही एक पोजिशन में ज्यादा देर तक न बैठें, कुछ देर के लिए उठे, टहले, और बॉडी को स्ट्रेच करें। इससे आपकी नींद भी दूर हो जाएगी और आप देर तक पढ़ पाएंगे।
निष्कर्ष:
‘किसी कार्य को करने के लिए यह उतना महत्वपूर्ण नहीं कि आप ज्यादा समय तक कार्य करते हैं। आप काम पर कितना ज्यादा ध्यान केंद्रीत करके कार्य करते हैं यह सबसे महत्वपूर्ण है।’
आशा है कि यह लेख आपको अपने पढ़ाई पर फोकस करने में मदद करेगी। आपको हमारा लेख ‘पढ़ते समय नींद से बचने के उपाय’ How to Avoid Sleep While Studying in Hindi? पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
इनमें से कौन से सुझाव आप अपनाने वाले हैं या आप पढ़ते समय नींद से बचने के लिये क्या करते हैं, अपनी राय और सुझाव कमेंट में लिखकर हमारे साथ जरूर साझा करें।
धन्यवाद।