अपने आप को कैसे बदलें? 10 उपाय – How to Change Yourself Completely in Hindi

(जीवन में सक्सेस पाने के लिए अपने आप को कैसे बदलें?, How to Change Yourself. खुद को पूरी तरह से कैसे बदले?, कैसे अपने जीवन को पूरी तरह बदलें?, लाइफ को बेहतर कैसे बनाये, अपने आप को बदलने के लिए क्या करें?, Apne aap ko kaise badle, Apne aap ko change kaise kare?, How to Change yourself Completely in Hindi)


अपने आप को कैसे बदलें? या अपने आप को बदलने का तरीका बताने से पहले मैं आपको बताना चाहूंगा कि हम सब कितने खुशकिस्मत हैं।

क्योंकि हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं जिसमें हमारे चारों तरफ ऐसी तकनीक, ऐसी संभावनाएं (Opportunity) उपस्थित हैं जिनका उपयोग करके हम सब अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

अपने जीवन में वह सब कुछ हासिल कर सकते है जिसकी आप कल्पना करते हैं। यह सब केवल इस बात पर निर्भर करता है कि आप स्वयं को कितना काबिल समझते हैं।

आप अपने जीवन में बड़े लक्ष्य पर काम करना चाहते हैं, ढेर सारी कामयाबी, खुशी और उमंग से भरा जीवन चाहते हैं। अधिक धनवान और गौरवशाली व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आपको खुद में Change लाना होगा।

आपको अपनी असीमित क्षमताओं को जानना होगा, उस पर काम करके उन्हें निखारना होगा और एक बेहतर इंसान के रूप में खुद को पूरी तरह बदलना होगा।

Table of Contents

अपने आप को कैसे बदलें? – Apne aap ko kaise badle?

“Apne aap ko kaise badle” इस सवाल के जवाब की तलाश करते हुए आप यहाँ तक पहुचे हैं इसका तात्पर्य है कि आप खुद के प्रति जागरूक हैं, आपमें जीवन में कुछ बड़ा बनने और करने की तीव्र इच्छा है।

साथ ही आपमें स्वयं को बदलने का सबसे प्रमुख गुण “सीखने का गुण” है जो आपको भीड़ से अलग कर देता है। आपमें वह प्रतिभा है जो एक सफल व्यक्ति बनने के लिए आवश्यक हैं। देर है तो उन्हें पहचानने और तरासने की।

आप स्वयं को बदलकर एक बेहतर रूप में परिवर्तित कर सकते हैं। मुझे आपके भीतर छिपी हुई अपार संभावनाओं और क्षमता पर पूर्ण विश्वास है, आपको को भी खुद पर विश्वास होना ही चाहिए। क्योंकि परिश्रम और लगन के साथ-साथ खुद पर विश्वास होना ही सफलता की कुंजी है।

हालाँकि एक दिन में खुद को पूरी तरह से बदलना चुनौतिपूर्ण हो सकता है। लेकिन अगर आप मेहनत करने के लिए तैयार हैं, आप अपने आप को Perfect बनाने के लिए तैयार हैं (जैसा कि आप खुद को बदलने के लिए तैयार हैं।) तो यह संभव है।

आइये अब जानते हैं अपने आप को बदलने का तरीका जो आपको एक यूनिक और सक्सेसफुल इंसान बनने में मदद करेंगे।

जीवन में सक्सेस पाने के लिए स्वयं को कैसे बदलें? – 10 Tips How to Change yourself in Hindi

1. अपने आप को बदलना है तो सबसे पहले सकारात्मक सोच को विकसित करें।

कहते हैं कि हमारी सोच ही हमारे जिंदगी का आईना होता है। इस दुनिया में सफल व्यक्ति वही है जो नाकामयाब लोगों से अलग और अधिक कारगर तरीके से सोचते हैं।

जीवन के हर क्षेत्र जैसे रिश्ते, प्यार, लक्ष्य, समस्या आदि में Successful लोगों का नजरिया दूसरों से भिन्न होता हैं। वे अच्छे विचारों को अधिक तवज्जो देते हैं। इसी वजह से उन्हें जीवन में बेहतर Result प्राप्त होते हैं।

“जब आप अपने विचारों को Change करते है तो यह आपकी Life को Change कर देता है।”

  • सकारात्मक विचार आपके जीवन के स्तर को ऊंचा उठा देते हैं। यह आपको शक्ति प्रदान करते हैं और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
  • जबकि नकारात्मक सोच से आप खुद को अधिक कमजोर समझते है। तथा अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी को महसूस करते हैं।
  • जीवन के जिस क्षेत्र में आप अपने प्रदर्शन या परिणाम को बदलना चाहते हैं उस क्षेत्र को लेकर अपनी निजी सोच को बदलें।
  • ऐसे विचार जो आपकी क्षमताओं को कम आंकने को विवश करते हैं उनसे छुटकारा पाएं। उन्हें अपने से दूर करें।

और भी पढ़ें: मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने?

2.   अपनी एक अलग पहचान को बनाएं। (Create your own identity)

Apne aap ko change kaise kare

आप बीमार होते हैं तो डॉक्टर के पास जाते हैं, शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो अध्यापक के पास के जाते हैं अथवा आपको किसी भी कार्य की आवश्यकता होती हैं तो आप उस कार्य से संबंधित व्यक्ति के पास जाते हैं।

क्योंकि आप उन सभी को उनके कार्य से पहचाते हैं। इसी तरह आप अपनी एक अलग पहचान बनाये जिससे लोग आपको आपके काम से जाने।

  • आपकी जिंदगी में कामकाज का वह कौन सा क्षेत्र हैं, जिसे आप सबसे अधिक पसंद करते हैं, जिसमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। उन कार्यो को पहचाने। और उस पर काम करें क्योंकि कैरियर में स्थायी सफलता, किसी काम को बहुत ही अच्छी तरह करने पर ही मिलती हैं।
  • जब आप अपने शौक पर काम करते हैं तो बिना किसी Distraction के अधिक समय तक उस काम को कर सकते हैं।
  •  अपनी प्रतिभा और समय को अनेक क्षेत्रों में उलझाने के बजाय एक कार्य पर ही केंद्रित रहें। अपने उस क्षेत्र में महारत हासिल करें। तथा अन्य लोगों से श्रेष्ठतम कार्य करके अपनी एक अलग पहचान बनाएं।

3.  उन आदतों को अपनाये जो लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करें। (Make Good habits)

हमारी आदतों का हम सब के जीवन पर गहरा प्रभाव होता हैं। आपके आज की आदत ही यह सुनिश्चित करती हैं कि आप कल किस स्थान पर होंगे, अपने कैरियर में किस ऊंचाई पर होंगे।

अपने जीवन की डोर को अपने हाथ में लेने के लिए उन आदतों से मुक्ति पाएं जो आपको आपके Career और Success की राह में बाधा डालते हैं।

उन सभी बुरी आदतों को बदलें जो आपको लक्ष्य से पीछे धकेलती है। उनकी एक लिस्ट बनाएं और एक-एक करके उन्हें बदलने पर काम करें। तथा खुद को पूरी तरह चेंज करने की ओर एक और कदम बढ़ाएं।

और पढ़ें:  सफल लोगों की 10 अच्छी आदतें, क्या आपमें है?

4. खुद को बेहतर बनायें। (Change Your Look)

खुद को बेहतरीन अंदाज़ में लोगो के सामने पेश करने के लिए खुद पर काम करें। अपने पहनावे को बदलिए, नई हेयरस्टाइल को आजमाइये। अपने लुक में परिवर्तन करने से आपके आत्मविश्वास का स्तर बढ़ जायेगा।

  • अपने वातावरण में बदलाव लाएं। यह आपके माइंडसेट को बदलने और ताजगी महसूस कराने में मददगार साबित होता है। अपने घर को साफ करें, कमरे को व्यवस्थित कर एक नया लुक दें। छोटे-छोटे बदलाव करके बड़े बदलाव के लिए खुद को तैयार करें।
  • दिन की शुरुआत में एक्सरसाइज और ध्यान करने की आदत विकसित करें। अगर आप करते हैं तो बहुत अच्छी बात है। नहीं करते तो इसे अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें। जीवन में बदलाव लाने के लिए शरीर का स्वस्थ होना और मन का शांत होना अतिआवश्यक हैं।

5. अपने अंदर के डर को जीतें। (Conquer the fear inside you)

जब लोग किसी लक्ष्य पर काम करने की सोचते हैं तो असफलता के डर से पीछे हट जाते हैं। परन्तु आप प्रबल इच्छा और ज्ञान के साथ शुरू करते हैं तो डर पर विजय पाना आसान है।

अगर आप शिद्दत से किसी चीज को हासिल करना चाहते हैं तो आपके कुछ भी हासिल करने की कोई सीमा नहीं हैं। आप जिस क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं। उसके बारे में अधिकतम ज्ञान प्राप्त करें, संबंधित किताबें बढ़े, संभव हो तो कोर्स जॉइन करें।

जब आप किसी चीज पर अधिक अध्ययन करते हैं तो उससे कुछ प्राप्त करने की आपकी इच्छा बढ़ जाती हैं। ज्ञान और इच्छा हासिल होने पर आपका भय ‘साहस और आत्मविश्वास’ में बदल जाता है।

6. कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें। (Leave your Comfort Zone)

बहुत से लोग जीवन को बदलने के लिए बड़े- बड़े लक्ष्य बनाते है। बड़ी बातें करते हैं। लेकिन सफल वही होता है जो अपने द्वारा बनाये लक्ष्यों पर काम करता है, जो अपनी पुरानी जिंदगी से बाहर निकल कर नई संभावनाओं को तलाशता है उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करता है।

लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से इस तरह जकड़ जाते हैं कि उससे निकलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप सफलता के सबसे बड़े दुश्मन यानी अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें

नई संभावनाएं तलाशें, बेहतर कल के लिए लक्ष्य बनाए और उसे प्राप्त करने के लिए उचित कदम उठाएं।

और पढ़ें: जीवन में बड़ी सफलता के लिए खुद को कैसे तैयार करें?

7. विश्वसनीय लोगों से संपर्क रखें। (Keep in touch with trusted people)

जिस तरह आपकी सोच आपके पूरे जीवन को प्रभावित करती हैं ठीक उसी तरह लोगों का साथ आपके जीवन पर गहरा असर छोड़ता हैं।

आपकी सोच वैसी ही होती है, जिस तरह के लोगों के साथ आप अपना अधिकतम वक्त गुजराते हैं।

जीवन मे कुछ अच्छा अचीव करने के लिए अपने दोस्तों की लिस्ट में ऐसे लोगों को शामिल करें जो सकारात्मक एवं रचनात्मक सोच के हो।

ऐसे लोग आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करते हैं। आप उनके साथ अपने विचारों और अनुभव को साझा कर एक दूसरे से नया सीख सकते हैं। सलाह ले सकते हैं।

कभी ऐसा भी हो सकता है कि किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा बताए गए  एक बेहतरीन विचार से ही आपकी जिंदगी की दिशा बदल जाय।

8. समय का सही उपयोग करें। (Use time Smartly)

कहते हैं कि समय किसी का इंतजार नहीं करता। समय ही आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौलत हैं।

आप एक आनंदमय जीवन का लुत्फ नहीं उठा सकते अगर आप ऐसे लोगों के साथ रिश्तों में अथवा ऐसी गतिविधियों में समय को नष्ट कर रहे हैं, जो आपके जीवन को आगे बढ़ाने में आपकी थोड़ी भी मदद नहीं कर सकते।

आपके पास सीमित समय है, लाख कोशिशों के बाद भी इसकी मात्रा को बढ़ाया नहीं जा सकता। समय के सही उपयोग के लिए आपको ऐसी सभी गतिविधियों को कम , अपनी पहुंच से दूर और पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए जो समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग के लिए उचित न हो।

इसे भी पढ़ें: समय का सही उपयोग करने का 7 प्रभावशाली तरीका, जरुर जानें!

9. जीवन में परिवर्तन के स्तर को निश्चित करें। (Determine the level of change)

जीवन के जिस भी क्षेत्र में आप सुधार करना चाहते हैं तो पहले उस क्षेत्र में अपनी वर्तमान स्थिति को पता करें। उदाहरण के लिए- अगर आप अपना वजन कम या ज्यादा  करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने वजन को नापें।

इसे आधार मानकर अपने निश्चित वजन को बढाने पर काम कर सकते हैं।

इसी तरह आप जीवन के अन्य क्षेत्रों में जो बदलाव चाहते हैं सर्वप्रथम उन सब की एक सूची बनाएं, हर उस बात को उसमे लिख दें, जो कि जिंदगी में पाना या बनना चाहते हैं।

  • अपने आदर्श जीवन की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करें। किस प्रकार अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, आप क्या हासिल करना चाहते हैं।
  • अगर आप सफल इंसान बन जाते है तो आप अपने अंदर किन गुणों को देखना चाहते है। अपने व्यवहार व गुणों को जाने और जीवन में शामिल करने का प्रयास करें।

10. अपनी मंजिल खुद तय करें। (Achieve your goal yourself)

जब आप किसी नए काम को करने के लिए विचार करते हैं तो इस बात की चिंता कभी न करे कि लोग क्या कहेंगे। मेरे दोस्त हकीकत तो यह है कोई भी व्यक्ति आपके बारे में कुछ भी नहीं सोच रहा है।

अपनी जिंदगी के मुखिया आप हैं, और आपके जिंदगी से जुड़े हर महत्वपूर्ण फ़ैसलों पर आपसे ज्यादा कोई भी इंसान चिंता नहीं करता।

अगर आप अपने आप चेंज करना चाहते हैं तो “लोग क्या कहेंगे” इसकी चिंता छोड़ कर खुद पर और अपने लक्ष्यों पर काम करें। खुद के प्रति ईमानदार बने, अपनी कमजोरियों और अपनी ताकत को पहचानें।

अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य बनाए। इसे प्राप्त करने के लिए खुद को इसके लायक बनाये। उसे हासिल करने की समय-सीमा निर्धारित कर लें और जीवन के लक्ष्य को हासिल करें।

अपने आप को बदलने का तरीका – Khud ko change kaise kare?

निष्कर्ष (conclusion):

तो यह है – “अपने आप को कैसे बदलें? – Apne aap ko kaise badle” लेख के 10 सबसे बेस्ट उपाय, आशा है कि “अपने आप को बदलने का तरीका” आपको पसंद आया होगा। दोस्तों जीवन में परिवर्तन सिर्फ कुछ दिन काम करने से नहीं आता।

अपने आप में बदलाव लाने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करना होता है। इसके लिए दैनिक समर्पण की आवश्यकता होती है, जब तक नई आदतें पुराने की जगह नहीं लेती।

आप अपने आप को बदलना चाहते हैं तो आपको समय निकलना होगा,  आपको खुद को बदलने के लिए खुद के उपर काम करना होगा।

दोस्तों हमारा यह लेख ‘अपने आप को बदलने का तरीका आपको आपके जीवन और खुद में चेंज लाने में सहायक साबित हो सकता है। इसे अपनी लाइफ में अप्लाई करें।

यदि हमारा यह लेख ‘Khud ko change kaise kare ?’ आपके लिए  मददगार साबित होती है तो हमें Comment के माध्यम से जरूर बताएं की आपके लिए “स्वयं को Change करने का कौन सा टिप्स सबसे अधिक कारगर सिद्ध हुआ। हमें प्रसन्नता होगी।

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें।
धन्यवाद।

Leave a Comment