How to Concentrate on Studies for long hour in Hindi, पढाई में मन कैसे लगायें?, ज्यादा लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?
एग्जाम सिर पर है, पढ़ाई में मन नहीं लग रहा हैं, पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाएं, लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?, (How to Concentrate on Studies for long hour) इस तरह की बातें विद्यार्थी जीवन में हर कोई करता है। यह समस्या लगभग सभी स्टूडेंट्स के साथ होती है। चिंता मत कीजिये आप अकेले नहीं हैं। दोस्तों पढ़ाई में मन न लगने के कई कारण हो सकते हैं।
पढ़ाई के बीच के डिस्ट्रैक्शन, विषय के ठीक से समझ में न आने पर या किसी विषय में रुचि की कमीं भी इसका कारण होता है। अगर पढ़ाई करने से पहले कुछ ऐसा खा लें जो भारी हैं या तैलीय है। तो भी यह समस्या होती है।
हमारी क्लास के सभी सब्जेक्ट्स में से एक या दो सब्जेक्ट ही ऐसे होते हैं जिन्हें पढ़ना हमें अच्छा लगता है। किसी-किसी को तो एक भी नहीं। ऐसे में पसंदीदा विषय को छोड़कर बाकी को पढ़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन एग्जाम में पास होने के लिए तो सभी को पढ़ना जरूरी है।
आज के इस लेख में आप जानेंगे कि किस तरह से हम अपने पढ़ाई के Duration बढ़ा कर ज्यादा फोकस और कंसंट्रेशन के साथ लंबे समय तक पढ़ाई कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं की देर तक पढ़ाई कैसे करें ।
ज्यादा लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें? – How to Concentrate on Studies in Hindi
1. पढ़ने की जगह को व्यवस्थित करें – Declutter Your Space
पढ़ाई करते समय अगर आपके टेबल पर ऐसी चीजें पढ़ी हैं जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है, तो ये सभी न चाहकर भी आपकी अटेंशन को अपनी तरफ खींच लेती हैं। ऐसी किताब या पेपर है, जिन्हें पढ़ रहे हैं उससे संबंधित नहीं है, आपका फ़ोन, चार्जर, Game Tools या ऐसी ही अन्य सभी चीजें आपके सामने पड़ी होने की वजह से आपके ध्यान को भटकाती हैं, भले ही आप न चाह रहे हों।
इसलिए पढ़ाई करने की जगह को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखें। रिसर्च में भी यह दावा किया गया है कि- Declutter Free Environment आपके फोकस को Increase करता है। पढ़ाई करते समय अपने पास उन्हीं चीजों को रखें जिनकी आपको आवश्यकता हो। इससे आप महसूस करेंगे कि आपकी Concentration Power बढ़ गई है और फोकस के साथ लंबे समय तक पढ़ने के लिए बैठ पाएंगे।
2. देर तक या लंबे समय तक पढ़ाई करने लिए निम्न G.I. वाली चीजें खाएं।
पढ़ाई शुरू करने से पहले हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे पढ़ाई के Duration पर पड़ता है। भारी भोजन अक्सर नींद आने और आलस पैदा करने का एक बड़ा कारण है।
सभी खाद्य पदार्थो का एक ग्लाइसेमिक इंडेक्स (G.I. Level) होता है जो भोजन के पाचन के दौरान कार्बोहाइड्रेट के टूटने और रक्त में ग्लूकोज के स्तर के बढ़ने की दर को दर्शाता है।
-
उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड-High GI Foods
उच्च G.I. वाली चीजें जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स, सफेद ब्रेड, पिज्जा, बर्गर, चिप्स, केक, सफेद चावल, पके हुए आलू, तरबूज आदि। इनमें उपस्थित कार्बोहाइड्रेट पाचन के दौरान तेजी से टूटते हैं और रक्त में ग्लूकोज तेजी से छोड़ते है।
सरल भाषा में कहें तो इस तरह की चीजें जल्दी ही ऊर्जा स्तर को बढ़ाते हैं और जल्द ही गिरा देते हैं। जिससे जल्दी थकावट आ जाती है या नींद आने लगती है।
और पढ़ें: पढ़ते समय नींद से बचने के आसान उपाय
-
निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड-Low GI Foods
लंबे समय तक पढ़ाई करने के लिए लंबे समय तक ऊर्जा देने वाला भोजन भी जरूरी है। निम्न GI स्तर वाले फूड्स इसी श्रेणी में आते हैं। इनके पाचन के दौरान कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे टूटता है और रक्त में शर्करा की मात्रा भी धीरे-धीरे बढ़ता है।
ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। और इन्हें खाने से शरीर को देर तक ऊर्जा मिलती रहती है। ज्यादातर फल और हरी सब्जियां, सलाद, ओट्स, दलिया, सभी अनाज की रोटियां, दालें, दूध, दही, पनीर, बादाम, फ्रूट शुगर, बीन्स, पास्ता ये सभी निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड के अंर्तगत आते हैं।
इनके सेवन से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। जिससे आपको देर तक पढ़ाई करने के लिए बैठने में मदद मिलती है।
इसके बावजूद भी देर तक पढ़ने पर भूख लग ही जाती हैं इसलिए पढ़ाई के बीच ब्रेक में कुछ खाते रहना अच्छा होता है। साथ ही पढ़ाई के वक्त उच्च GI स्तर के फूड्स को हमेशा Avoid करें।
3. देर तक पढ़ाई करने के लिए 5 Minute Rule का अभ्यास करें।
लंबे समय तक पढ़ाई करने का यह तरीका बहुत ही सरल और प्रभावशाली है। इस तरीके का उपयोग लगभग सभी टॉपर और अच्छे मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स जरूर करते हैं। इस तकनीक से आप अपने दिमाग को देर तक पढ़ने के लिए तैयार कर सकते हैं।
विशेषज्ञ कहते हैं दिमाग की क्षमता का अधिक उपयोग करने के लिए हर दिन इसकी क्षमता से थोड़ा अधिक का अभ्यास करना चाहिए।
- पढ़ाई करते समय जब आप थक जाएं या मन न करें और आप ब्रेक लेने की सोचतें हैं। तो उस समय यह उपाय आजमाने का सबसे सही समय है।
- इस समय खुद से कहें कि मैं बस 5 मिनट और पढूंगा फिर ब्रेक लूंगा। उस 5 मिनट में आप अपनी पूरी कॉन्सन्ट्रेशन के साथ पढ़ाई करें। अपना पूरा ध्यान पढाई पर केंद्रित कर दें।
- समय पूरा होने पर उठ जाएं और अब आप जो भी करना चाहते हैं अपनी पसंद का कोई भी काम करें।
- इस नियम को अपने हर दिन की पढ़ाई में ब्रेक लेने से ठीक पहले जरूर अपनाएं।
- अभ्यास हो जाने पर आप 5 मिनट को बढ़ाकर 10 या 15 मिनट भी कर सकते हैं।
कुछ दिन बीत जाने के बाद आप पाएंगे कि आपके पढ़ने की दक्षता (Efficiency) पहले से बढ़ चुकी है। यह तकनीक ठीक वैसे ही है, जैसे आप ज्यादा पुशअप्स करने या वजन उठाने के लिए करते हैं। इसका अभ्यास करके आप मस्तिष्क की Efficiency को बेहतर बनाकर लंबे समय तक पढ़ाई कर सकते हैं।
और पढ़ें: पढ़ा हुआ जल्दी याद करने का आसान तरीका
4. इस तरह बढ़ाएं अपनी पढ़ाई का जुनून।
हमारी क्लास के सभी सब्जेक्ट्स में से एक या दो सब्जेक्ट ही ऐसे होते हैं जिन्हें पढ़ना हमें अच्छा लगता है। किसी-किसी को तो एक भी नहीं। ऐसे में पसंदीदा विषय को छोड़कर बाकी को पढ़ना बहुत मुश्किल हो जाता है।
लेकिन एग्जाम में पास होने के लिए तो सभी को पढ़ना जरूरी है। अगर किसी चीज में Interest लाया जाये तो वह काफी हद तक आसान हो जाता है। आइये जानते हैं कि आप इसे कैसे कर सकते हैं
- किसी भी नये टॉपिक को सीधे पाठ्य पुस्तक से पढ़ना शुरू न करें – पाठ्यपुस्तकें आपके लिए उबाऊ हो सकती हैं। इन्हें पढ़ने से पहले, आप जिस विषय का अध्ययन करने वाले हैं, उसके बारे में कुछ इंटरेस्टिंग पॉइंट, ओवरव्यू या संदर्भ को जान लेना अच्छा होता है।
इसके लिए अपने टॉपिक से सम्बंधित वीडियो देख सकते हैं। अपने दोस्त से उस पर चर्चा कर सकते हैं। उद्देश्य यह है कि शुरुआत से पहले टॉपिक का एक दिलचस्प अवलोकन आपकी रुचि को बढ़ाता है और पाठ्य पुस्तक को पढ़ना आसान एवं अधिक आकर्षक बनाता है।
- विविधता और रुचि बनाये रखने के लिए हर बार अपनी अध्ययन तकनीकों को बदलें। जब एक से डेढ़ घंटा पूरा हो जाने पर यदि बोरियत महसूस हो तो 5 मिनट का ब्रेक लें, थोड़ा टहले, पानी पिये और फिर पढ़ाई के विषय को बदलकर अन्य विषय पढ़े।
5. पढ़ाई को एक खेल की तरह बनाएं।
किसी भी खेल की दो विशेषताएं होती हैं 1. खेल का नियम 2. मिलने वाला रिवॉर्ड। इस तरीके से आप अपनी पढ़ाई को खेल की तरह बना कर मज़ेदार बना सकते हैं।
- पढ़ाई को दिलचस्प बनाने के लिए किसी भी सब्जेक्ट को पढ़ने के लिये Time Slots सेट कर लें। यह 45 मिनट से 2 घंटे तक हो सकता है। पढ़ने के लिए कोई टॉपिक या कुछ Questions जिन्हें याद करना हैं। इस तरह सभी सब्जेक्ट के लिए दिन में अलग-अलग समय, अपनी दिनचर्या के अनुसार सेट कर लें।
- सभी प्रश्नों को याद करने या पढ़ाई के सेशन को पूरा कर लेने पर ही खुद को रिवॉर्ड दें। अन्यथा नहीं। पढ़ाई के हर सेशन के पूरा कर लेने पर खुद को इस तरह का रिवॉर्ड दें।
- रिवॉर्ड में आप अपने पसंद का म्यूजिक, आपका फेवरिट फूड या फोन पर दोस्तों से बातें, या अन्य कोई भी चीजें कर सकते हैं। इस तरह से पढ़ाई खेल की तरह हो जाती है और पढ़ने में इंटरेस्ट भी आने लगता है। और आप लंबे समय तक पढ़ाई कर सकते हैं
निष्कर्ष:
पढ़ाई करने के लिए हम प्लान बनाते हैं कि 3 घंटे पढ़ेंगे या 4 घंटे पढ़ेंगे। यह हमारे मन के लिए एक बोझ हो सकता है। इसके बजाय एक वास्तविक लक्ष्य बनाएं। प्रत्येक, महीने, सप्ताह औऱ दिन के लिए। फिर उसे पूरा करने में जुट जाएं। उसे पूरी लगन और एकाग्रता के साथ पूरा कर लें।
आशा है यह लेख आपकी एकाग्रता और कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी। अगर आपको हमारा यह लेख- (How to Concentrate on Studies for long hour) ज्यादा लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें। पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
धन्यवाद।