प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ाएं? 20 तरीके | How to Increase Productivity at Work in Hindi

How to increase productivity: प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ाएं? यह बताने से पहले मैं आपसे एक बात कहना चाहूँगा कि हम सभी को एक इम्पोर्टेन्ट चीज जो ध्यान में रखना चाहिए कि “टाइम” एक लिमिटेड “एसेट” है। इसका समझदारी से इस्तेमाल करें।

समय सबके पास एक समान मात्रा में होता है। और प्रोडक्टिविटी का मतलब आपके पास ज्यादा समय होना नहीं है, बल्कि यह इस बारे में है कि आप उस निश्चित समय में कितना अचीव करते हैं।

जीवन में किसी भी काम में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए आपके काम करने की प्रक्रिया और गति का विशेष महत्व होता है, जो काम की गुणवत्ता और उत्पादन (Output) को प्रभावित करती हैं।

हम सब के पास एक दिन के कुल 24 घंटे होते हैं। लेकिन अंतर यह है कि कौन कैसे अपने दिन को मैनेज करता है। अगर आप अपने दिन को सही से प्लान करके बिताते हैं। तो आप कम समय में ही ज्यादा अचीव कर लेते हैं। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी अधिक प्रभावी ढंग से अपने प्रत्येक टास्क को कम्पलीट कर सकते हैं।

यदि आप हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं, अपनी प्रोडक्टिविटी को 10x तक इनक्रीस करना चाहते हैं तो यह लेख ‘प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ाएं?’ आपकी पूरी मदद कर सकता है। आप जानना चाहते हैं तो इसे अंत तक जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं – Productivity kaise badhaye 20 शानदार तरीके।

Table of Contents

प्रोडक्टिविटी क्या है? – What is Productivity in Hindi

जीवन में अधिक प्रोडक्टिव होने के लिए पहले आपको Productivity को को भी जानना चाहिए। प्रोडक्टिविटी का मतलब होता है “कम समय में उच्च गुणवत्ता पूर्ण कार्य करते हुए अधिकतम आउटपुट निकलना”  यानी किस तरह से आप अधिकतम आउटपुट प्राप्त कर सकते हैं। बेहतर Results प्राप्त कर सकते हैं।

प्रोडक्टिविटी किसी कार्य को पूरा करने वाले व्यक्ति की दक्षता का एक पैमाना है। आपके जीवन में कुछ ही चीजें होंगी जो वास्तव में सबसे महत्वपूर्ण हैं।

और प्रोडक्टिव होने का अर्थ है कि उन्ही कुछ चीजों पर ही एक स्थिर और औसत गति बनाये रखना है, जो वास्तव में सबसे महत्वपूर्ण हैं।

हर व्यक्ति अपनी Productivity बढ़ाने के लिए के अलग-अलग तरीके अपनाता हैं। जिससे वह अच्छे परिणाम प्राप्त कर सके और जो प्रोडक्टिव है आज कल उसी की डिमांड है। चाहे वह किसी कंपनी में काम करता हो, बिजनेसमैंन हो, कोई कलाकर या किसी अन्य क्षेत्र में।

जो भी जिस काम को कर रहा है, उस काम को करने में अगर वो सुपर प्रोडक्टिव (super Productive) है तो निश्चय ही लोग उसकी तलाश करेंगे, और उससे बेस्ट रिवॉर्ड देंगे।

प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ाएं? 20 आसान तरीके – 20 Unique productivity tips to increase productivity at work in Hindi

productivity kaise badhaye

1. एक बेहतर दिन की शुरुआत करें।

सुबह जल्दी उठना प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के सबसे बेहतर तरीकों में से एक होता है। क्योकि सुबह का वक़्त दिन का सबसे बेहतरीन और शांत समय होता है। ऐसे में अगर सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा और खुशनुमा बीतता है।

लेकिन अगर सुबह अच्छी न हो तो पूरा दिन निकलना बेहद मुश्किल लगने लगता है। इसलिए सुबह जल्दी उठने की आदत को विकसित करें, और हर सुबह एक अच्छे दिन का आगाज करें। इससे आपको अपने आवश्यक कार्यो को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें: बेहतरीन दिन की शुरुआत कैसे करें?

2. नियमित रूप से व्यायाम करें।

आप तेजी से और फ्रेस माइंड के साथ काम तभी कर पाएंगे, जब आपकी फिज़िकल और मेंटल हेल्थ अच्छी होगी। एक्सरसाइज इस काम में आपकी पूरी मदद करता है। यह आपको फिजीकली और मेंटली दोनों ही तरीके से स्ट्रांग बनाता है।

यह कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी, ‘ स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।’ और हाई परफॉर्मेंस के लिए इन दोनों का फिट होना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज आपको यह सब प्रदान करता है। जब आप व्यायाम करते हैं तो स्वयं को ज्यादा एक्टिव बना लेते हैं।

सुबह की शुरुआत में अपना कुछ समय व्यायाम के लिए निकालें, क्योंकि यह मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और शरीर में रक्त के प्रवाह को भी बढ़ाता है। व्यायाम से पूरे दिन ताजगी बनी रहती है और व्यायाम आपकी नींद को भी बेहतर करता है।

3. Productivity बढ़ाने के लिए हर दिन कुछ नया सीखें।

कहते हैं कि ‘अगर सीखना बंद तो जीतना बंद।’ बदलती दुनिया में अपनी अहमियत को बनाये रखने के लिए समय के साथ खुद को नए माहौल में ढालना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। इसको बनाये रखने के लिए खुद को हर दिन नई तकनीकों, नए विचारों से अवगत कराना बेहद जरूरी हो गया है।

हर कोई आगे बढ़ने की होड़ में लगा है, हर दिन नए लोग इंडस्ट्री से जुड़ रहे हैं। कॉम्पटीशन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में खुद को नियमित रूप से अपग्रेट करना आवश्यक है। अन्यथा आप पीछे रह सकते हैं।

इसलिए आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन के लिए नए Course Join कर सकते हैं। अपने फील्ड से संबंधित जरूरी स्किल्स सीखें अथवा आप किताबें भी पढ़ सकते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आप खुद को हर दिन अपग्रेट करते रहें।

4. हर दिन का एक To do list बनाएं।

जब आप दिन भर में किये जाने वाले सभी जरूरी कार्यो की एक लिखित सूची तैयार कर लेते हैं तो आप दिन का कंट्रोल अपने हाथ में लेते हैं। आप अपने दिन को अपने हिसाब से मैनेज कर पाते हैं। इसमें आप दिन भर के कामों को उनकी Importance के अनुसार क्रमशः लिख लेते हैं।

कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें पूरा करने में ज्यादा वक्त लगता है। उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर लें। प्रत्येक कार्य के पूरा होने पर उन्हें सूची से हटा सकते हैं। To do list लिखने का अच्छा समय रात के सोने से पहले है। अथवा सुबह के समय इसे पूरा किया जा सकता है।

5. Timer सेट करें।

how to increase productivity at work from home

अपने To do list के छोटे-बढ़े कार्यो में प्रत्येक के पूरा होने में लगने वाले अनुमानित समय के हिसाब से अपने फोन में Timer लगा सकते हैं। इसके लिए बहुत से Mobile App उपलब्ध हैं।

जिसमें आप अपने To do list को नोट कर सकते हैं और Alarm भी सेट कर सकते हैं। Timer से आप आपको अपने समय को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे टाइम को फालतू के काम में वेस्ट होने से भी बचाया जा सकता है।

6. प्रोडक्टिविटी Increase करने के लिए एक जैसे कार्यो को एक साथ करें।

एक तरह के काम को एक समय मे करके आप अपने बहुमूल्य समय को बचा सकते हैं।  उदाहरण के लिए- आपको Youtube Channel के लिए अलग-अलग Topic पर Video बनाना है, उन्हें Edit करना है और फिर Post करना है।

तो सबसे पहले Video को बनाने के काम को खत्म करिये। उसके बाद Editing का और फिर अंत मे Post करिये। इस नियम का प्रयोग अपने अन्य कार्यो के साथ भी कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है।

7. Productivity कम कर देता है मल्टीटास्किंग।

जब कभी आप अपने फोन में ढेर सारे ऐप्प को एक साथ ओपेन कर लेते है तो आपके फोन की गति धीमी पड़ जाती है। ठीक करने के लिए कुछ ऐप्स को बंद करना पड़ता है। इसी तरह अधिकतर लोग ज्यादा काम करने के लिए कई कामों एक साथ करते हैं।

परन्तु रिसर्च में कहा गया है कि हमारा दिमाग एक समय में एक ही कार्य पर फोकस कर पाता है। यही वजह है कि मल्टीटास्किंग करते हुए भी हम बेहतर Result प्राप्त नही कर पाते। इसलिए हमेशा एक समय में एक कार्य पूरी फोकस के साथ करें और अच्छा परिणाम प्राप्त करें।

8. महत्वपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता दें।

हर एक व्यक्ति को दिनभर में कम से कम एक काम ऐसा जरूर करना चाहिए जो उन्हें उनके लॉन्ग टर्म Goal के करीब ले जाता है।

अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यो को सूची में पहले रखें। इससे आप अपने सबसे जरूरी कार्यो को सबसे पहले पूरा करते हैं। फिर बाद के कार्यो को निपटाते हैं। अगर किसी कारणवश कुछ काम बाकी रह जाते हैं, तो इस बात से आश्वस्त हो सकते हैं कि अपने महत्वपूर्ण कार्य को दिन की समाप्ति तक पूरा कर लिए हैं।

9. अपने Productive Hours को जानें।

हर व्यक्ति के पास दिन का एक समय ऐसा होता है जिस वक्त में वह व्यक्ति दूसरे लोगों की तुलना में अधिक प्रोडक्टिव होते हैं। इस समय में वे खुद को ज्यादा खुश और ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं। मेरे लिए यह दोपहर से पहले तक का समय है। आप भी अपने उस समय को पता करें और अपने कार्यों को उसी के अनुसार व्यवस्थित करें।

कई रिसर्च यह बताती हैं, ज्यादातर लोगों का एनर्जी लेवल सुबह के शुरुआती कुछ घंटों में सबसे हाई होता है। सुबह से टाइम में लोगों अटेंशन और उनकी कॉन्सेट्रेशन पॉवर सबसे हाई होती है। इसलिए अपने सबसे इम्पोर्टेंट टास्क को सुबह के समय करने की आदत बनाएं।

10. काम की शुरुआत अभी करें।

टालमटोल हमेशा नुकसानदेह होता है। यह न केवल वक्त चुराता हैं बल्कि यह जिन्दगी को भी चुरा लेता है। अगर आपको अपने कार्यक्षेत्र में जल्दी से तरक्की चाहिए तो आपको किसी भी काम को जल्दी से और उसके निर्धारित समय पर करने की आदत डाल लेनी चाहिए।

जिस व्यक्ति को उसके काम करने की स्पीड और भरोसे के लिए जाना जाता हैं। उसकी कद्र हर जगह, हर संस्थान में होती है।

किसी भी काम को करने का सबसे सही समय “अभी” होता है। सही समय की तलाश में आपको अपने कीमती समय को नष्ट नहीं करना चाहिए। काम की शुरुआत अभी करें, आपका काम स्वतः पूरा हो जाएगा।

रिसर्च में कहा गया है कि जब लोग किसी काम को एक बार शुरू कर देते हैं तो वह कार्य दिमाग में बैठ जाता है। और हमें बार-बार याद आता रहता है, जब तक कि उसे पूरा न कर लिया जाय।

इस प्रकार से, अगर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य जिसे आप पुरा करना चाहते हैं, लेकिन अब तक उसे पूरा करने का मौका नहीं मिला। उसे करने की शुरुआत कर दें आपका काम पूरा हो जायेगा।

11. Break जरूरी है।

लोग सोचते हैं कि लगातार काम करके वे ज्यादा आउटपुट निकाल लेंगे। जबकि होता इसका ठीक उल्टा है। लगातार काम करने से आपकी प्रोडक्टिविटी समय के साथ कम होती जाती है। क्योंकि हम इंसानों का अटेंशन या फोकस किसी काम को करने के शुरुआती पल में और उसके अंत मे ज्यादा होता है।

Pomodoro Technique के अनुसार अगर आप 25 मिनट तक लगातार किसी काम को करते हैं तो शुरू के 5 मिनट और अंत के 5 मिनट में फ़ोकस सबसे ज्यादा होता है। इसी तरह अगर इस प्रक्रिया को 3 बार दोहराया जाय तो कुल समय 75 मिनट होगा, जिसमें से 30 मिनट तक आप सबसे ज्यादा फोकस के साथ काम करते है ।

जबकि लगातार करने पर 10-15 मिनट तक ही पूरी फोकस के साथ काम कर पाते हैं। अतः काम के बीच में ब्रेक जरूर लें। अगर आप अपने काम में कुछ समय का ब्रेक लेते हैं तो यह आपके काम की क्वालिटी को भी बढ़ा देता है।

12. खुद को इनाम दें।

जब आप किसी बड़े टास्क को पूरा करते हैं तो उसे पूरा करने के बदले अपने आप को इनाम दें। अपनी हर छोटी- बड़ी जीत पर नजर रखें। उनके पूरा होने पर खुद को पुरस्कृत करें, काम पूरा होने के बदलें में एक छोटा जश्न मनाएं।

इसके न केवल आपके काम के प्रति आपको मोटिवेशन मिलता है, बल्कि जब आप अपने प्रगति के संघर्ष कर रहे होते हैं तो आप उन्हें देख पाते हैं कि आप कितनी दूर आ चुके हैं। आपने कितना अचीव कर लिया है।

13. काम के लिए एक Distraction Free Zone बनाएं।

आपके एनवायरमेंट का आपकी प्रोडक्टिविटी पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है। सोचिए, आप ऐसी जगह काम कर रहे हैं जहां शोरगुल है, बच्चों के खेलने की आवाजें आ रही हैं, गाड़ियों के हॉर्न, आपके फ़ोन की रिंग या कोई टॉक्सिक पीपल आपके पास है जो पानी बातों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। ऐसा स्थिति में आप अपना फोकस काम पर लगा पाएंगे। नहीं, बिल्कुल नहीं।

यदि आप फोकस के साथ काम करते हुए कम समय में ज्यादा अचीव करना चाहते हैं, तो आपको एक डिस्ट्रैक्शन फ्री ज़ोन में काम करना चाहिए। आप अपने काम करने की जगह को बिल्कुल साफ रखें। सिर्फ जरूरत की चीजों को साथ लेकर काम करें। आप अपने आस पास सिर्फ उन्हीं चीजों को रखें जो आपके काम से सम्बंधित हो।

काम वाली जगह के आसपास ऐसी चीजें रखने से बचें जो आपका ध्यान भटकाती हैं। आप अपने फ़ोन को भी अपने से दूर रख सकते हैं। अगर जरूरी न हो तो। मोबाइल और लैपटॉप के सभी नोटिफिकेशन को ऑफ कर दें। ऐसा करने से आप अपने दिमाग को इधर-उधर डिस्ट्रैक्ट होने से बचा सकते हैं, और बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के काम को जल्दी पूरा सकते हैं।

14. खुद से करें ये 3 सवाल

  1. आज के दिन का मेरा लक्ष्य क्या है?
  2. क्या आज के लक्ष्य के लिए मैं कोई Action लिया या नहीं।?
  3. क्या मेरा आज का लक्ष्य पूरा हुआ या नहीं।?

अगर आप खुद से प्रतिदिन अलग-अलग समय पर जैसे- सुबह, दोपहर और शाम तक क्रमशः ये तीनों सवाल करते हैं। तो बेसक अपने आप को अपने लक्ष्य पर बने रहने, उस पर एक्शन लेने के लिए खुद को प्रेरित कर पाएंगे। और अपने निर्धारित समय पर अपने काम को पूरा कर पाएंगे।

15. समय सोखने वाली गतिविधियों से दूर रहें।

इंटरनेट के विस्तार के बाद लोगों अधिकतम समय इसके साथ ही बीतता है। लोग घंटो तक Social Media पर Chatting करने में, कॉमेडी Video देखने में अथवा Surfing करते हूए ही बीता देते हैं। दिन का सही उपयोग करने के लिए इंटरनेट का सही इस्तेमाल करें। अथवा ऐसी गतिविधियों से दूर रहें जो आपके महुमूल्य समय को बर्बाद कर देते हैं।

प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 5 एक्स्ट्रा और अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्स

अभी आपने Productivity को Increase करने के 15 शानदार तरीके के बारे में देखा। लेकिन यहां कुछ अतिरिक्त और अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं जो आपको लाइफटाइम के लिए एक Highly Productive Person बनने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं यह क्या हैं?

16. Highly Productive लोगों के बीच रहें।

काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की सबसे बेस्ट तकनीकों में से एक है : अपने साथियों के समूह का चुनाव बहुत ही समझदारी से करना। जी हां दोस्तों, इस बारे में कई अच्छे रिसर्च हुए हैं जो हमें बताते हैं कि : अपने बिहैवियर में बदलाव लाने का अच्छा तरीका है कि आप ऐसी सोसाइटी में या ऐसे लोगों के बीच रहें, जिनके जैसा आप बनना चाहते हैं।

यदि आप अपनी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ाना चाहते हैं तो आप High Performing People’s के बीच में रहना शुरू कर दीजिए। क्योंकि हम मानव स्वभावतः अवचेतन रूप से उन लोगों के बिहैवियर की कॉपी करते हैं, जिनके बीच हम अपना ज्यादातर समय बिताते हैं।

यदि आप असफल और Low Performers के बीच में हैं तो इसका चांस बहुत ज्यादा होगा कि आप भी उनके जैसे ही होंगे। क्योंकि हम सब अवचेतन रूप से अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को एक्सेप्ट करते हैं। इसलिए अपने फ्रेंड सर्कल और अपने एनवायरमेंट को चेंज करिए, आपकी प्रोडक्टिविटी जादुई तरीके से बढ़ जाएगी।

17. अपने अंतिम रिजल्ट को जानें। – Know Your Outcomes

आज हम सब की स्थिति ये है कि हम ट्रेन में सवार हैं और कोई हमसे पूंछता है कि कहा जा रहे हो, तो हमारा जवाब होता है कि जहाँ तक ट्रेन हमें लेकर जाएगी। क्योंकि हमें पता ही नहीं होता कि हमें जाना कहा है? अगर आप किसी काम को कर रहें हैं और आपको परिणाम पता न हो तो आप कितना भी मेहनत कर लें, कितनी भी महंगी गाड़ी में सवार होले, मंजिल तक कभी नहीं पहुंच सकते, और न ही अच्छा Result पा सकते हैं।

किसी चीज की ख्वाहिश या उम्मीद करना काफी उलझा हुआ और अस्पष्ट होता है। जीवन को खुशहाल और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए एक वास्तविक और स्पष्ट लक्ष्य का होना बहुत ही जरुरी होता हैं। इससे लक्ष्य के पूरा होने की सम्भावना अधिक हो जाती है। इसलिए सबसे पहले एक निश्चित Goal सेट करें। फिर उसे पाने के लिए काम की शुरुआत करें।

18. अपने ‘क्यों’ को भी जानिए (Find Your ‘Why’)

किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने का एक ठोस कारण होता है। निश्चित कारणों से ही उस लक्ष्य को पूरा करने की प्रेरणा (Motivation) मिलती है। आपको इस बात से भी अवगत होना पड़ेगा कि आप जो परिणाम चाहते हैं वो आपको क्यों चाहिए।

जब आप अपने दिमाग को ये बताते हैं कि यह कारण है जिसके लिए मैं इस काम को करना चाहता हूं। इस लक्ष्य को पाना चाहता हूं तो आपका दिमाग अपनी पूरी ऊर्जा के साथ आपके काम को पूरा करने में आपकी मदद करता है। इससे आप अपने कार्यो को पूरी फोकस के साथ कर पाते हैं। और अपने बेहतरीन Result को Achieve कर लेते हैं।

19. एक स्पष्ट और विस्तृत योजना बनायें (Make a Clear and Detailed Plan)

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक लिखित योजना बनायें। योजना में हर उस बात और काम को लिखें और उसकी सूची तैयार करें, जो आपके हिसाब से लक्ष्य हासिल के लिए जरुरी हों। वक्त के साथ उसमें और भी बातें उसमें जोड़ सकते हैं।

आप कितने समय में क्या अचीव करना चाहते हैं, इसके हर एक स्टेप को एक पेपर पर लिखें। कार्ययोजना बना लेने के बाद आपको अपने सफ़र का रास्ता मिल जाता है। इससे आपके मन का भय यकीन में बदलने लगता है। और आपकी इच्छाओं को मजबूती मिलती है

20. एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित करें (Set a Deadline)

बचपन में आप देखे होंगे कि, जब कभी किसी Chapter के Problem को हल करने के लिए हमारे पास एक निश्चित समय होता था। तो वह उस निर्धारित समय में ही पूरा हो जाता था। अगर हमें उसके लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिलता, तो वह सिर्फ एक घंटे में ही पूरा हो जाता था।

इसी तरह जब आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक समय-सीमा निर्धारित कर लेते हैं तो आपका मस्तिष्क उसे पूरा करने में पूरी Energy लगा देता है, और उसे पूरा कर लेता है।

प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ाएं? – 20 How to Increase productivity in the workplace in Hindi

निष्कर्ष:

जब आप अपने प्रोडक्टिविटी (To Increase Productivity) के उच्चतम स्तर को प्राप्त करते हैं तो यह आपकी प्रोफेशनल प्रतिष्ठा को अच्छा और आपके आत्मविश्वास को बढ़ा देता है।

इससे आपके आउटपुट की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। और आप अपने कार्यस्थल पर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। ऊपर दिए गए सुझाव “प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ाएं? – (How to increase productivity at workplace)” आपको इसे पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

इन्हें जीवन में अपनाने से कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन को बढ़ाया जा सकता है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपनी प्रतिक्रिया और विचार कमेंट के माध्यम से हम तक जरूर पहुंचाए।

धन्यवाद।

Leave a Comment