खुद को व्यवस्थित (ऑर्गनाइज) कैसे करें? – How to Organize Yourself at work in Hindi

अपने आप को व्यवस्थित कैसे करें? – How to Organize Yourself : यदि आप जीवन के किसी भी फील्ड में सक्सेसफुल होना चाहते हैं, तो आपको खुद को व्यवस्थित करना आना ही चाहिए। क्योंकि मजबूत आर्गेनाइजेशन स्किल्स सफलता के राह की सबसे मूलभूत जरूरतों में से एक है। किसी भी क्षेत्र में जैसे ही आप आगे की ओर कदम बढ़ाते हैं, आप पर जिम्मेदारियों का भार बढ़ने लगता है। आप ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी लेते हैं… ।

ऐसे में आपके पास ज्यादा जिम्मेदारी को ट्रैक करने, उनका रिकॉर्ड रखने और प्राथमिकता देने के लिए ज्यादा चीजें होती हैं। इस प्रकार यदि आप खुद बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना सीख लेते हैं तो आपके लिए सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ना आसान हो जाता है।

खुद को और अपने जीवन को कैसे व्यवस्थित करें? How to be more organized in Life in Hindi

वास्तव कोई भी व्यवस्थित इंसान जन्म से ही व्यवस्थित होकर पैदा नहीं होते हैं। हर व्यक्ति को अच्छी आदतें विकसित करनी होती हैं, जो उन्हें Organized रहने में मदद करती हैं। अगर आपको लगता है कि आप चीजों को ठीक तरह से मैनेज नहीं कर पाते हैं, तो आप खुद को और चीजों को व्यवस्थित करना सीख सकते हैं।

कैसे एक अच्छा प्लान तैयार किया जाता है? प्रस्तुति देते समय कैसे महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान दिया जाता है? प्रॉयोरिटी सेट करना और अनावश्यक चीजों को छोड़ना, टाइम मैनेजमेंट आदि। यदि आप इन सब बातों को सीखने के लिए तैयार हैं तो आप एक अच्छा ऑर्गनाइज व्यक्ति बन सकते हैं।

आप की मदद करने के लिए हम यहाँ कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और आदतों की जानकारी दे रहे हैं, जिनका उपयोग आप अपने काम को व्यवस्थित करने के लिए कर सकते हैं। इनकी मदद से आप अपने कार्यो को और खुद को व्यवस्थित (Organize Yourself) करना सीख सकते हैं।

खुद को व्यवस्थित कैसे करें? 10 बेस्ट टिप्स – How to Organize Yourself in Hindi

1. महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान लगाएं।

आप दिन भर में जो भी कार्य करते हैं उसमें से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। जिनको करने से आपको अधिकतम रिजल्ट मिलता है। लेखक “Richard Koch” अपनी किताब “The 80/20 Principal” में कहते हैं कि आपके 80% कार्यों का सिर्फ 20% रिजल्ट मिलता है। जबकि 20% कार्यों से आपको 80% रिजल्ट प्राप्त होता है।

तात्पर्य यह है कि यदि आप कम समय में ज्यादा आउटपुट चाहते हैं तो आपको अपना ज्यादा ध्यान उन कार्यों पर लगाना चाहिए जो अधिक महत्वपूर्ण हैं और जिनसे अधिकतम परिणाम प्राप्त होता है। कम इम्पोर्टेंट कामों को आप डेलीगेट कर सकते हैं या उन्हें बाद में करने के लिए समय निर्धारित कर सकते हैं।

2. टास्क को डेलीगेट करना सीखें।

यदि आप खुद से ही सब कुछ करने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देना मुश्किल हो सकता है। इसलिए समझदारी इसमें है कि जो टास्क आपकी विशेषज्ञता के स्तर का न हो उसे दूसरों को सौंप दें। आप टास्क को डेलीगेट करना सीखें। ऑफिस में हैं तो किसी फ्रेंड्स या किसी कर्मचारी को कुछ काम सौंप दें। अथवा यदि आप घर पर हैं तो इसे किसी फैमिली मेंबर्स को करने के लिए दे सकते हैं।

शुरुआत में हो सकता है : उन्हें आपके काम के बारे में प्रशिक्षण और फीडबैक देने के लिए आपको थोड़ा समय खर्च करना पड़े। लेकिन लॉन्ग टर्म में देखें तो इससे आपको बहुत लाभ मिलने वाला है। इससे न केवल आपके जरूरी काम के लिए पर्याप्त समय मिल पायेगा, बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी भी बेहतर होगी। आप अत्यधिक महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दे पाएंगे।

3. मल्टीटास्किंग करने से बचें।

कई लोग सोचते हैं कि वे कई काम एक साथ कर सकते हैं। लेकिन रिसर्च यह कहती हैं कि दुनिया के सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही ऐसा करने में सक्षम हैं। इसका चांस बहुत ही कम है कि आप उनमें से एक हो। इसलिए समझदारी इसमें है कि एक समय में सिर्फ एक ही टास्क पर ध्यान दें। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी भी इम्प्रूव होती है। साथ आपके काम की क्वालिटी भी बेहतर होती है।

4. डेली To Do List बनाएं।

काम की सूची या To Do List बनाना खुद को व्यवस्थित करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। अपने To Do List के जरिए आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आज या अगले दिन कौन सा कार्य पूर्ण करना है? और क्या सबसे ज्यादा जरूरी है?

इसके लिए सूची में लिखित वस्तुओं एवं कार्यो को उनके इम्पोर्टेंस और अर्जेंसी के अनुरूप रैंकिंग करके उन्हें Priorities कर लें। फिर हर एक टास्क को पूरा करने में लगने वाले समय और कौन सा कार्य कब खत्म करना है, यह भी डिसाइड कर लें।

खुद को और अपने काम को सही तरीके से ऑर्गनाइज करने के लिए सबसे मुश्किल और महत्वपूर्ण कार्य को दिन की शुरुआत में जल्दी खत्म करें। यह तरीका न केवल आपको दिन के भारी तनाव से राहत देगा, बल्कि आपके समय की बचत भी होती है।

5. अपने कार्यो को Categorize करें।

हर एक कार्य अलग-अलग क्षेत्रों और विभाग से जुड़ा होता है। सभी कार्य को उनके क्षेत्र के अनुसार वर्गीकृत (Categorize) कर लें। एक जैसे कार्यो को एक साथ खत्म करना आपके बहुमूल्य समय की बचत में सहायक होता है।

कंप्यूटर में आप अपने ईमेल्स, दस्तावेजों और फाइलों का वर्गीकरण कर सकते हैं, निर्धारित कर सकते हैं कि कौन सा कार्य किस विभाग से जुड़ा हुआ है।

6. समय प्रबंधन (Time Management) सीखें।

समय बहुत मूल्यवान है। आपको आपके समय की कीमत का अनुमान अवश्य होना चाहिए। समय की बचत करने और खुद को व्यवस्थित रखने के लिए आपको हमेशा कन्फर्म अपॉइंटमेंट के साथ ही काम करने की आदत डालनी चाहिए।

यदि आपके साथ कोई व्यक्ति काम करना चाहता है तो, उन्हें आपके समय का सम्मान करने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा यदि आप खुद को अधिक कुशल बनाना चाहते हैं तो आप खुद को एक रूटीन शेड्यूल के साथ जोड़ कर रखें और उसका पालन करें।

7. पहले से ही प्लानिंग करके भी आप खुद को व्यवस्थित रख सकते हैं।

संभावित कार्यो, इवेंट्स या अवसरों की योजना पहले ही तैयार करना आपके जीवन से तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसकी आदत विपरीत परिस्थितियों में भी आपको बेहतर चुनने, अच्छी योजना बनाने की अनुमति देता है।

स्वयं को व्यवस्थित (Organize Yourself) रखने से आपको किसी भी परिस्थिति में ऊपर उठने और उस पर नियंत्रण बनाएं रखने में मदद मिलती है। दिए गए सुझावों का उपयोग करके आप अपने काम को अधिक प्रभावी और कुशलता पूर्वक पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं।

यदि आप अपने काम को ठीक तरह से व्यवस्थित किये रहते हैं तो, आपके पास उन चीज़ों का आनंद लेने के लिए दिन में अतिरिक्त समय होगा जिन्हें आप पसंद करते हैं।

Leave a Comment