जीवन को सरल बनाने के आसान तरीके – Easy Ways to Simplify your life in Hindi
आधुनिक दौर जैसे-जैसे बदल रहा है, लोगों के जीने का तरीका भी बदल गया है। परिवार छोटे होते जा रहें हैं। लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदारियां हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही। लोगों को उनका जीवन कितना मुश्किल सा लगने लगा है।
कामकाजी लोग हो या घर संभालने वाली महिलाएं, हर एक व्यक्ति अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगा है। ऑफिस के काम की जिम्मेदारी हो, घर की जिम्मेदारी, दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताना, बच्चों की परवरिश, समय पर बिल पेमेंट करना, घऱ खरीदना आदि महत्वपूर्ण काम एक सामान्य व्यक्ति के जीवन में लगा ही रहता है।
ऐसे में कभी यह लगना की आपका जीवन कितना मुश्किल भरा (Complicated) है। एक सामान्य सी बात है। अब सवाल यह है कि, इस मुश्किल भरे जीवन को आसान कैसे बनाया जाए? दोस्तों! आपका जीवन अनमोल है। और एक सुखद जीवन के लिए इसे सरल बनाना बहुत जरूरी है। इसलिए आज के लेख में हम आपके साथ इसी विषय पर बात करेंगें, कि कैसे हम अपने जीवन को आसान और सरल बनाएं। (How to Simplify Your Life)
इस लेख में आप जानेंगे कि वास्तव में सरल जीवन का मतलब क्या है? और कैसे आप अपने Complicated जीवन को बेहद सरल बना सकते हैं? (How to simplify Your Life) तो आइए जानते हैं- जीवन को सरल और आसान बनाने के तरीके। (Simple Ways to Simplify Your Life in Hindi)
सरल जीवन का अर्थ क्या है? (How to Simplify Your Life in Hindi)
दोस्तों! सबसे पहले तो मैं यह कहना चाहूंगा, कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप सरल जीवन किसे समझते हैं? अगर आपको लगता है कि अनाड़ी बनकर जीना एक सरल जीवन है, तो मैं इसकी सलाह नहीं देता। पुराने समय में सरल जीवन का आमतौर पर मतलब होता था कि आप अपने जीवन में जो भी व्यवस्थाएं करते हैं, वो सरल हों, ताकि वो आपको उलझाएं ना। वो सभी चीजें आपके जीवन को आसान बनाएं न कि आपको उलझाएं।
हम अपने जीवन में जो भी व्यवस्थाएं करते हैं, उनका उद्देश्य हमारे जीवन को बेहतर बनाना है। आप शिक्षित क्यों हुए? क्योंकि आपको लगता था कि इससे आपका जीवन बेहतर बनेगा। कोई शादी क्यों करता है? क्योंकि उन्हें लगता है कि उससे उनका जीवन बेहतर बनेगा। लोग बच्चे क्यों पैदा करते हैं? या व्यापार क्यों करते हैं? क्योंकि उन्हें लगता है कि उससे उनका जीवन बेहतर बनेगा।
लेकिन लोगों के चेहरे देखिए, शिक्षित होने से पहले, शादी से पहले, बच्चे होने से पहले वे कैसे थे? और आज वे कैसे हो गए हैं? क्या ऐसा लगता है कि जीवन बेहतर हुआ है? नहीं ना। तो यह स्पष्ट है कि लोगों ने इतनी सारी व्यवस्थाएं की जिन्हें वो संभाल नहीं पाए। उन्होंने अपने संभाल पाने की क्षमता से ज्यादा व्यवस्थाएं कर ली।
उन्होंने इस जागरूकता के साथ व्यवस्थाएं नहीं की, कि मेरी जरूरतें क्या हैं? लोगों की समस्या यह है कि पड़ोसी हर दिन शॉपिंग करते हैं तो मुझे भी हर शॉपिंग करना है। मुझे नहीं पता कि खरीदना क्या है? पर कुछ जरूर खरीदूंगा। क्योंकि मेरे पड़ोसी भी शॉपिंग कर रहे हैं। क्योंकि वे इस स्थिति में हैं।
वैसे तो जीवन के अंत में सामान आगे भिजवाने की कोई सेवा नहीं है। पर ज्यादातर घर गोदाम बन गए हैं। ज्यादातर लोगों के घरों में ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल एक या दो सालों से नहीं हुए पर वो रखे हुए हैं। ये चीजें किसी को दे नहीं सकते। लेकिन इससे उनका जीवन इतना अस्त-व्यस्त हो गया है कि हर तरफ चीजें रखी हुई हैं और घर में चलना मुश्किल हो गया है।
क्योंकि उनका घर बनाना, ये सभी चीजें खरीदना, उनका रिश्ते बनाना, जीवन को बेहतर बनाने के लिए नहीं था। वे हर चीज का इस्तेमाल अपने जीवन को उलझाने के लिए कर रहे हैं। तो सरल जीवन का मतलब है आप उलझे हुए नहीं है। और यह बहुत जरूरी है। आपको मदद मिल रही है, न कि उलझन। आप जैसे व्यवस्थाएं चाहें वैसी कीजिए। लेकिन ऐसी व्यवस्थाएं जिन्हें आप संभाल सकें। आप दूसरों जैसी व्यवस्थाएं करने की कोशिश मत कीजिए, जिन्हें आप संभाल ही न पाएं। आप ऐसी व्यवस्थाएं क्यों करते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है। अगर ऐसी व्यवस्थाएं करेंगे जो जरूरी नही हैं तो ये व्यवस्थाएं उलझन बन जाएंगी।
तो आपके लिए कौन सी व्यवस्था सबसे अच्छी है। आप वह कीजिए। यही सरल जीवन है।
सरल जीवन का मतलब यह नहीं कि आप अनाड़ी हैं। आप जीवन को ऐसा बनाते हैं कि किसी भी पल जहाँ भी जाना चाहें जा सकें और जो भी चाहें कर सकें।
एक मकड़ी जाल इसलिए बुनती है, ताकि उसमें अन्य चीजें फंस जाए। लेकिन अगर आप ऐसी मकड़ी हैं जो अपने जाल में खुद ही फंस जाएं तो आप मूर्ख मकड़ी हैं। हम ज्यादातर इन्सान इसी स्थिति में हैं। क्यों सही कहा न मैंने।
तो सरलता का मतलब है एक समझदारी भरी व्यवस्था, जो हमें उलझाए ना। आप ऐसी व्यवस्था बनाएं कि अगर आप एक दिशा जा रहे हैं, और दूसरी दिशा में कुछ महत्वपूर्ण चीज होती है तो आप वहां जा सकें। आपकी व्यवस्थाएं आपका जाल न बनें, यही सरल जीवन है। यह बुद्धिमानी भरा जीवन है।