इम्युनिटी पावर बढ़ाने के 7 घरेलू उपाय – Immunity Power Badhane ke Upay, इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू उपाय
क्या आप जानते हैं कि हम सब की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी जटिल है। शरीर की विभिन्न प्रकार की बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने की क्षमता हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम की शक्ति पर निर्भर करता है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शरीर को विभिन्न बीमारियों से रक्षा करना और इसे फिट रखना बहुत ही चुनौतीभरा कार्य है।
स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है। सवाल यह है कि हम अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को कैसे मजबूत बना सकते हैं? इस लेख में हम आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने योग्य कुछ सुझाव साझा कर रहे हैं, जो मददगार साबित होंगे आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में – इम्यूनिटी बढ़ाने के 7 आसान उपाय
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाये? जानिए इम्युनिटी पावर बढ़ाने के 7 आसान उपाय – Immunity Power Badhane ke Upay:
1. स्वस्थ खानपान अपनाएं
जब बात प्रतिरक्षा प्रणाली की है तो, स्वस्थ आहार का सेवन करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। स्वस्थ खानपान से आपके शरीर को ऐसे बहुत सारे सूक्ष्म पोषक तत्व (न्यूट्रियंट्स) प्राप्त होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाये रखने के लिए जरूरी होते हैं। इनमें से कुछ पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी6 शामिल हैं।
अपने दैनिक आहार में हेल्थी फैट्स जैसे पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, प्रोटीन, साबुत अनाज, फलियां, फल और हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। यदि आप स्वस्थ आहार को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आप इस पोषक तत्वों को आसानी से और पर्याप्त मात्रा में प्राप्त कर सकते हैं।
2. पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन
पर्याप्त पानी का सेवन यानी हाइड्रेटेड रहना सम्पूर्ण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधारने में मदद करता है। पानी शरीर के संक्रमण पैदा करने वाले जीवाणुओं और विषाक्त पदार्थों को नेचुरली नष्ट करने में सहायक होता है। इसकी मदद से, सम्पूर्ण शरीर में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को वितरित करने का भी कार्य होता है।
इसके अलावा आपके शरीर में, लसिका (Lymph) एक प्रकार का तरल पदार्थ है जो आपके शरीर में संक्रमण से लड़ने वाली प्रतिरक्षा कोशिकाओं को स्थानांतरित करता है। और इस द्रव में भी पानी होता है। इसलिए, यह बहुत ही जरूरी है कि स्वयं को हमेशा हाइड्रेटेड रखें।
3. Immunity Badhane के लिए लें भरपूर नींद
पर्याप्त नींद लेने से न केवल आप दिनभर ताजगी का अनुभव करते हैं, साथ ही इससे बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ती है। पर्याप्त नींद से मस्तिष्क को आराम पहुंचता है। जब आप सो रहे होते हैं तो आपका शरीर स्वयं की मरम्मत का कार्य करता है। इस समय शरीर क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करता है, जिससे उन्हें दोबारा शक्ति मिलती है।
क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के मुकाबले स्वस्थ कोशिकाएं रोगों से लड़ने की प्रक्रिया में बेहतर साबित होती हैं। पर्याप्त नींद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डालने वाले स्ट्रेस हार्मोन का स्तर भी कम होता है। इसलिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए।
4. गुस्से पर नियंत्रण रखना
यदि आप व्यर्थ की बहस में उलझते हैं और अक्सर अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते तो यह वक्त है खुद को बदलने का। कई अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि बेकार की बहस में उलझने से दोस्तों व परिचितों के बीच न केवल आपकी छवि खराब होती है,
बल्कि उससे आपकी आयु कम होने की आशंका भी पैदा हो जाती है। कारण यह है कि व्यर्थ की बहस से तनाव बढ़ता है, जिसका शरीर पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए किसी से बहस में उलझने से पहले यह विचार अवश्य करें कि क्या वाकई इसकी आवश्यकता है।
5. तनाव से कम करें
तनाव आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य, खासकर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। यदि आप लंबे समय से तनाव से ग्रसित हैं तो इससे आपके इम्यून सेल्स की कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव होता है।
परिणामस्वरूप आपमें बीमारी और संक्रमण होने के चांस बढ़ जाते हैं। हममें से अधिकांश लोग तनाव के विभिन्न स्तरों से पीड़ित हैं। चूंकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक होता है।
इसलिए आपको अपने तनाव के कारणों को पहचान कर इसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। गहरी लंबी सांस लेना, व्यायाम, प्रार्थना, ध्यान (मेडिटेशन) आदि उपाय तनाव को कम करने में कारगर सिद्ध होते हैं। इन उपायों को अपनाना बेहतर विकल्प है।
6. मसाज कराना है अच्छा
मसाज से शरीर को ताजगी व स्फूर्ति मिलती है, पर इसके अलावा भी मसाज के अन्य फायदे हैं। शरीर की मालिश कराने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। विज्ञान ने भी इसकी पुष्टि की है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि 45 मिनट की मसाज से बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने वाले सफेद रक्त कणिकाओं में वृद्धि होती है।
केवल यह ही नहीं इससे स्ट्रेस हार्मोन्स के स्तर में भी कमीं आती है। इसके अलावा मसाज से शरीर में एलर्जी व अस्थमा जैसे रोगों के कारणों पर भी लगाम लगती है। अतः समय समय पर शरीर की करवाना भी फायदेमंद है।
7. नियमित फायदेमंद है व्यायाम (Immunity Power Badhane ke Upay)
शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने और मांसपेशियों के निर्माण के लिए शारीरिक गतिविधियों फायदेमंद हैं। इसके अलावा, इससे तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। नियमित व्यायाम करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
व्यायाम का एक अन्य फायदा यह है कि इससे शरीर में एंटीबॉडीज और सफेद रक्त कणिकाएं तेजी से संचारित होती हैं। जिससे शरीर को पहले ही रोगों का पता लगाने में मदद मिलती है। व्यायाम इंफेक्शन्स में राहत दिलाने और बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकने में भी सहायक होता है।
यदि जिम जाकर व्यायाम करने का समय आपके पास नहीं है तो घर पर रह कर ही विभिन्न एरोबिक्स एक्सरसाइज, योगा, साइकिलिंग आदि कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना 30 मिनट पैदल चलना भी बेहतर विकल्प साबित होता है।
निष्कर्ष:
शरीर की इम्युनिटी पावर के लिए स्वस्थ खानपान की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी पावर) को बेहतर बनाने में स्वस्थ जीवनशैली जिसमें नियमित व्यायाम अथवा शारीरिक गतिविधि, तनाव में कमीं, पर्याप्त नींद, हाइड्रेशन आदि भी महत्वपूर्ण होते हैं।
ये कुछ महत्वपूर्ण टिप्स हैं जो आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में आपकी मदद करेंगे। इन सुझावों को अपनाने से, हर किसी के लिए एक स्वस्थ जीवन जीने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाया जा सकता है। आशा है यह लेख “इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय” आपको पसंद आया होगा। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें।
धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें: