जल्दी याद करने का आसान तरीका – Jaldi Yaad Karne ka Tarika

जल्दी याद करने का आसान तरीका : Jaldi Yaad Karne ka Tarika, जल्दी याद कैसे करें पढ़ाई?, Yaad karne ka sabse aasan tarika, प्रश्न उत्तर याद करने का तरीका, जल्दी याद करने के लिए क्या करें, एक बार पढ़ते ही याद कैसे करें?


जब हम सब पढ़ाई कर रहे होते हैं तो किसी भी टॉपिक को जल्दी से जल्दी याद करने के लिए हमेशा याद करने का सबसे आसान तरीका  ढूढ़ते हैं। अगर आप लोगों से सवाल करें कि “पढ़ा हुआ” को जल्दी याद करने का सबसे आसान तरीका  क्या है तो सबसे ज्यादा बार हमें जो सुनने को मिलता है वो ‘दोहराना’।

लेकिन ऐसे लोग जो याददाश्त के खिलाड़ी हैं उनका जवाब होता है कि किसी भी विषय को लंबे समय तक याद रखने के लिए सिर्फ दोहराना काफी नहीं है। इसके लिए हमें मजबूत इच्छाशक्ति के साथ ही चीजों को जल्दी याद करने के लिए ध्यान से पढ़ने, सीखने और समझने की भी आवश्यकता होती है।

तो दोस्तों, आप पढाई को तेजी से याद कैसे कर सकते हैं? आज के इस लेख में आप इसी के बारे में जानने वालें हैं। इसमें आप पढाई के दौरान किसी भी चीज (टॉपिक) को जल्दी से और आसानी से याद करने का तरीका  सीखेंगे, जिससे आप पढ़ाई करते समय कम समय में ज्यादा से ज्यादा टॉपिक्स को याद कर सकें, और एग्जाम में अच्छे मार्क्स ला सकें।

तो आइए जानते हैं – जल्दी से याद करने का आसान तरीका। (Jaldi Yaad Karne ka Tarika)

जल्दी याद करने का आसान तरीका – Jaldi Yaad Karne ka Tarika in Hindi

1. याद करने से पहले अपने सभी अधूरे काम पूरा कर लें।

अक्सर देखा गया है कि जब हम किसी कार्य को अधूरा छोड़कर दूसरे काम में लग जाते हैं तो पिछला अधूरा कार्य हमें बार बार याद आता रहता है।

जिसके कारण हम नए काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाते है। इसलिए जब आप पढ़ाई करने बैठे तो अपने अधूरे कामों को पूरा कर लें। इससे आप आंतरिक डिस्ट्रैक्शन से बचे रहेंगे और ध्यान से पढ़ पाएंगे।

2. अच्छी तरह याद करने के लिए रटना छोड़े।

किसी टॉपिक को जल्दी याद करने के लिए ज्यादातर स्टूडेंट्स जो तरीका अपनाते हैं वो है ‘रटना’। इस तरीके से हम टॉपिक को याद तो कर लेते हैं पर कुछ ही दिनों में भूल जाते हैं। शायद अगले ही दिन।

रटना याद करने का सबसे गलत तरीका है। रटते समय हम बिना सोचे समझे ही शब्दों को जल्दी से और बार-बार पढ़कर याद करने की कोशिश करते हैं। इससे उत्तर हमारे दिमाग में पूरी तरह संचित नहीं हो पाता और हम जल्दी ही सब कुछ भूल जाते हैं।

और पढ़ें: याददास्त को तेज करने का आसान तरीका

3. Distraction से बचे।

कार्य के बीच में डिस्ट्रैक्शन किसी भी कार्य के पूर्ण होने की सबसे बड़ी बाधा हैं। इससे बचे बिना आप किसी भी चीज को ठीक तरह से और तेजी से याद नहीं कर सकते हैं। डिस्ट्रैक्शन मुख्यतः दो तरह से हो सकता है।

  • बाहरी डिस्ट्रैक्शन

पढ़ाई के बीच में इस तरह के भटकाव का सामना हर स्टूडेंट्स करते हैं। फोन का नोटिफिकेशन, पास पड़ोस के तेज आवाजें, घर के सदस्यों का पुकारना आदि। हम सबके साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम सिर्फ इसी डिस्ट्रैक्शन पर ज्यादा ध्यान देते हैं और इसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

  • आंतरिक डिस्ट्रैक्शन

हमारे दिमाग में चल रहे विचार, इच्छाएं, चिंता आदि इस तरह के डिस्ट्रैक्शन पर हम सब बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते, लेकिन यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

जब आप पढ़ने बैठते हैं, तो तरह-तरह के विचार मन में आते हैं जैसे- दोस्त का बर्थडे आने वाला है, अच्छी मूवी आयी है, मार्केट में छूट चल रही है शॉपिंग करना है इत्यादि।

आजकल लोगों में यह एक आदत सी बन गई है, और वे चाहकर भी इन विचारों को नहीं रोक पाते हैं। जो भूलने का सबसे बड़ा कारण है। जब आप पढ़ाई शुरू करें तो सबसे पहले अपने पसंद की एक शांत जगह चुन लें, फोन को अपने से दूर कर दें या सभी नोटिफिकेशन को बंद कर दें।

मन के विचारों पर ध्यान न देकर फोकस के साथ टॉपिक को पढ़े और याद करें। इससे आपके सीखने और समझने की क्षमता बढ़ेगी और एक बार पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रख पाएंगे।

4. टॉपिक के मेन मैसेज को समझें।

हर एक टॉपिक में एक नई इंफॉर्मेशन होती है। इसका एक कोर मैसेज होता है जिसे हम पढ़ कर समझते हैं। Textbook में लेसन को समझाने के लिए लेखक पैराग्राफ में तकनीकी शब्दों, संख्याओं या नाम आदि का प्रयोग करते हैं। इससे पैराग्राफ काफी लंबा हो जाता है और याद करने में भी मुश्किल लगता है।

इसलिए याद करने से पहले टॉपिक को पूरा पढ़े और उसके मेन मैसेज को समझने की कोशिश करें। जरूरी हो तो दूसरे लेखक की किताबों का सहारा लें, ब्लॉग पढ़े या यूट्यूब पर वीडियो देखें।

अगर आप चाहते हैं कि सब्जेक्ट को अच्छे से याद कर पाएं तो शुरुआत में एक्सट्रा इन्फॉर्मेशन को अवॉयड करें औऱ सिर्फ टॉपिक के मेन मैसेज को समझने पर ध्यान केंद्रित करें।

5. दोहराने के लिए Retrieval Effect का प्रयोग करें।

जब आप किसी टॉपिक को पहली बार पढ़ते हैं तो पूरे मन से और ध्यान लगाकर पड़ते हैं और उसमें दी हुई ज्यादातर इन्फॉर्मेशन को समझ जाते हैं। लेकिन दोहराते समय ज्यादा ध्यान पूर्वक नहीं पढ़ते, क्योंकि आप और आपका मस्तिष्क जानते हैं कि यह पहले पढ़ चुके हैं, इसे दोबारा से पढ़ रहे हैं।

इस वजह से रिवीजन करने के बावजूद इन्फॉर्मेशन ठीक से दिमाग तक पहुंच नहीं पाता हैं और आप कुछ ही दिन बाद उसे भूल जाते हैं। इसलिए पढ़ा हुआ देर तक याद करने के लिए रिवीजन करने का स्मार्ट तरीका अपनाएं।

  • Step – 1. READ

आप जिस भी टॉपिक या चैप्टर को याद करना चाहते हैं सबसे पहले उसे एक बार ध्यानपूर्वक और पूरा पढ़े।

  • Step – 2. QUIZ

पढ़ लेने के बाद उस टॉपिक से सम्बंधित ज्यादा से ज्यादा प्रश्न बनाये। इसके लिए आप चैप्टर के अंत में दिए हुए प्रश्नों को लें, पिछले साल के प्रश्नपत्रों से और खुद से भी अलग-अलग प्रश्न बनाएं और लिख लें।

  • चुने हुए प्रश्नों में से एक प्रश्न लें और पढ़े हुए टॉपिक को याद करके इसका उत्तर लिखने की कोशिश करें। पहली बार में शायद ज्यादा न लिख पाएं फिर भी जितना याद हो उतना लिखने की कोशिश करें।
  • लिखने के बाद अब टॉपिक में से अपने प्रश्न का उत्तर ढूढ़ते हुए इसे दोबारा से पढ़े। इसी तरह सभी प्रश्नों के लिए यही प्रक्रिया दोहराएं।

जब आप किसी चैप्टर को सिर्फ पढ़कर दोहराने की बजाय उसमें प्रश्नों का उत्तर ढूढ़ते हुए पढ़ते हैं। यानी Quiz Based Study करते हैं तो चैप्टर को हर बार ध्यान लगाकर पढ़ते हैं और एक ही इन्फॉर्मेशन को बार-बार और अलग-अलग तरीके से मस्तिष्क तक पहुंचते हैं।

इससे पढ़ी हुई चीजें मस्तिष्क में लंबे समय के लिए स्टोर हो जाती है। इस तरह याद करने से आवश्यकता होने पर आप कंफ्यूज नहीं होते और सही उत्तर प्राप्त कर लेते हैं।

6. माइंड मैप तैयार करें।

Mind Map - Jaldi yaad kaise kare

माइंड मैप तैयार करना, किसी भी इन्फॉर्मेशन को समझने और याद रखने के प्रभावशाली तरीकों में से एक है। आप जिस भी चैप्टर को याद करना चाहते हैं सर्वप्रथम उसे ध्यान पूर्वक पढ़े और समझें।

तत्पश्चात एक पेज के मध्य में चैप्टर का नाम लिखे, उसके मुख्य टॉपिक, Heading, Subheading, महत्वपूर्ण पॉइंट्स और सूत्रों को पेड़ की शाखाओं की तरह लिखकर एक डायग्राम के रूप में तैयार करें।

इससे आप सम्पूर्ण अध्याय को एक ही पेज पर लिख कर बहुत ही सरलता से समझ सकते हैं और याद कर सकते हैं। रिवीजन करते समय पूरे अध्याय को पढ़ने की बजाव माइंड मैप को पढ़ कर याद किया जा सकता है। इससे आप अपने बहुमूल्य समय की बचत भी कर सकते हैं।

7. पढ़ाई के बीच में कुछ देर का ब्रेक लें।

अगर आप देर तक बिना किसी ब्रेक के पढ़ाई करते हैं तो कुछ समय बाद आपका फ़ोकस कम होने लगता हैं, या आप बोर होने लगते हैं और पढ़ा हुआ कुछ भी समझ में नही आता।

क्योंकि पढ़ाई के बीच डिस्ट्रैक्शन और थकान से मस्तिष्क एक चीज पर ज्यादा समय तक फ़ोकस नहीं कर पाता। इसलिए पढ़ाई के पूरे Session को 25 से 30 मिनट के कई भाग में बांट लें। 25 मिनट पूरे होने पर 5-7 मिनट का ब्रेक लें। ऐसा करने से आपकी फोकस करने की क्षमता में विकास होगा और याददाश्त भी बेहतर होगी।

8. चित्र के रूप में याद करें।

अक्सर हम यह अनुभव करते हैं कि हम किसी घटना, जगह, मूवी, फ़ोटो, कहानी या अनुभव की हुई सभी चीजों को बहुत लंबे समय तक याद रखते हैं। जब भी इनका जिक्र होता है हमें सब कुछ याद हो जाता है।

जबकि पढ़ा हुआ बहुत ही जल्दी भूल जाते हैं। विभिन्न प्रकार की इन्फॉर्मेशन हमारे दिमाग में अलग-अलग रूप में इकट्ठा होती है। हर व्यक्ति के याद करने का तरीका भिन्न होती है और इन्हीं में से एक है माइंड पैलेस तकनीक। आप इसका अभ्यास कर सकते हैं।

इसमें हमारा मस्तिष्क किसी भी सूचना को चित्र के रूप में याद रखता है। जब हम किसी चीज को वास्तविक दुनिया में देखते है या अनुभव करते है तो वह लंबे समय तक याद रहती है।

जब आप किसी टॉपिक को पढ़े तो उनमें बताए गए तथ्यों को अपने वास्तविक जीवन से जोड़ कर देखें। मस्तिष्क में एक काल्पनिक चित्र बनाने की कोशिश करें।

इसे किसी स्थान, व्यक्ति या टॉपिक से संबंधित अन्य चीजों से जोड़ कर एक स्टोरी के रूप में याद करने की कोशिश करें। इससे आपको टॉपिक को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलेगी।

9. बोल कर पढ़े।

किसी चीज को लंबे समय तक याद रखने के लिए बोलकर पढ़ना भी मददगार साबित होता है। क्योंकि बोलकर पढ़ने से हमारा मस्तिष्क, कान और जीभ तीनो एक साथ एक्टिव होते हैं।

इससे शब्दों के पहचान की स्पष्टता, उनका सही उच्चारण और स्पीकिंग स्किल्स में सुधार होता है। इसके साथ ही बोलकर पढ़ने से विषय भूलने की समस्या बहुत कम हो जाती है। लेकिन जब आप टॉपिक को गहराई से समझने के लिए पढ़ रहे हैं तो उस वक्त बोल कर पढ़ना सही नहीं है।

10 . दोस्तों के साथ टॉपिक पर चर्चा करें या उन्हें समझाएं

अध्ययनों में यह पाया गया हैं कि किसी भी जानकारी को अच्छी तरह याद करने के लिए दूसरों को पढ़ाना या समझाना बहुत ही अच्छा तरीका है।

क्योंकि इससे आप अपनी स्मृति में इकट्ठा की गयी जानकारी को प्राप्त करने के लिए दिमाग पर जोर देकर याद करने की कोशिश करते हैं। साथ ही दूसरों के सवालों के जवाब देने के लिए ध्यान पूर्वक पढ़ते हैं और याद करते हैं।

जब आप पूरा चैप्टर पढ़ लें और याद कर लें तो उसे किसी अन्य को पढ़ाएं या दोस्तों के साथ डिसकशन करें। अगर पढ़ाना सम्भव नहीं है तो स्वतः ही अपने दिमाग में काल्पनिक रूप से सोच कर अभ्यास करें कि आप किसी दूसरे को पढ़ा रहें है।

इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको कितना याद है और क्या भूल रहे हैं। इस तरह जब आप दोबारा से उस चैप्टर को पढ़ेंगे तो सब कुछ याद हो जाएगा और आप कभी नहीं भूलेंगे।

जल्दी याद कैसे करें? – Jaldi Yaad karne ka tarika

निष्कर्ष:

आप चाहे कोई नई भाषा सीखते हों, परीक्षा की लिए तैयारी करना चाहते हों या किसी स्पीच के तैयारी कर रहें हो, स्मृति हमारे जीवन के लगभग हर क्षेत्र में हमारी सहायता करती है। किसी भी चीज को जल्दी याद करने के लिए हमारा एकाग्रचित्त होना बहुत महत्वपूर्ण है।

आशा है यह लेख “Jaldi Yaad Karne ka Tarika in Hindi” आपकी पढ़ाई में अध्याय को याद रखने में मदद करेगा। अधिक लाभ लेने के लिए अपने साथ अपने दोस्तों और परिजनों के साथ भी शेयर करें। आपको यह लेख जल्दी याद करने का तरीका कैसा लगा हमें कमेंट में लिखकर बताएं।

धन्यवाद।

Leave a Comment