Khana Pakane ka Tarika | खाना पकाने का सही तरीका

Khana Pakane ka Tarika : खाना पकाने का तरीका, जिससे मिले खाने का पूरा पोषण, क्या है खाना पकाने और खाने का सही तरीका?, जिससे नष्ट न हो एक भी पोषक तत्व

कभी न कभी आपके मन में यह सवाल जरुर आया होगा कि आप हर दिन पौष्टिक भोजन करते हैं, लेकिन फिर भी आपका स्वास्थ्य बेहतर नहीं हो रहा है। क्यों आपका स्वास्थ्य दुरुस्त नहीं रहता, आपकी बॉडी फिट नहीं बन रही है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है या आपको लगता है कि आपको खाने का पूरा पोषण नहीं मिल रहा, तो आपको जरूर अपने खाना पकाने के तरीके (Khana pakane ka tarika) पर एक बार ध्यान देना चाहिए।

कहाँ छुपी है पोषण की चाभी – Khana Pakane ka Tarika

आइये जानते हैं कैसे मिलेगा खाने का पूरा पोषण? क्या है खाना पकाने और खाने का सही तरीका?

1. ताजा खाना है सबसे अच्छा (Fresh Food is the Best)

Khana Pakane ka Tarika kya h

व्यस्त दिनचर्या की वजह से लोग सप्ताह भर की सब्जियां एक बार में ही खरीद कर रख लेते हैं। सब्जियों और फलो को जितना ताजे रूप में खाया जाय उतना ही अच्छा होता है। स्टोर की हुई चीजों में वो बात नही रह जाती जो डाल से टूटने के बाद तुरंत खा लेने में होती है।

डाल से टूटी पूरी पकी चीजों को तुरंत खा लेना अधिकतम पोषक माना जाता है। फल और कच्ची सब्जियों को तोड़कर उन्हें पकाने के बाद उनके पोषण में कमी आ जाती है। खाने का अधिकतम पोषण पाने के लिए अपने आसपास उगाई जाने वाली सब्जियां और फलों को लेना बेहतर रहता है।

और भी पढ़ें: 

2. भाप से पकाना होता है बेहतर (Steam Cooking is Better)

Khana Pakane ka sahi Tarika kya h

Khana pakane ka tarika: खाना पकाने के लिए हम सब कई तरीके इस्तेमाल करते हैं। कुछ चीजें फ्राई करके, कुछ उबालकर या फिर भाप से पका कर खाते हैं। तला हुआ यानी फ्राई खाना तो बिल्कुल भी पोषक नहीं होता। क्योंकि इस तरह पकाने से खाने के सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व नष्ट हो जाते है या बहुत कम बचते हैं।

भाप से पकाया हुआ खाना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इस तरह से बनाया हुआ खाना उबले हुए खाने से भी अच्छा होता है। क्योंकि इस तरह खाना पकाने पर उसमें मौजूद सभी तत्वों के अलावा कुछ महत्वपूर्ण तत्व जैसे ग्लूकोसिनोट्स और क्लोरोफिल भी सुरक्षित बचे रहते हैं,

जो की सब्जियों में पाए जाते हैं। उबालकर खाना तब अच्छा होता है जब आप सब्जियों के साथ उबले हुए पानी का भी इस्तेमाल करें। भाप से तैयार भोजन से वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।

3. रंग बिरंगी खाना (Colorful Food)

Khana Kaise Khana Chahie - Khana Pakane ka Tarika kya h

रंग- बिरंगी सब्जियां और फलों को अपने नियमित आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। सब्जियों और फलों में विटामिन, मिनरल्स और खनिज और फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। आप अपने आहार में जितने रंगों की सब्जियां और फल शामिल कर सकते हैं करें। ये स्वास्थ्य के बहुत ही बेहतर माने जाते हैं।

4. खाने का सही तरीका:- खाएं हौले हौले (Eat Slowly)

खाने को पूरा आनंद लेकर धीरे-धीरे और चबा-चबा कर खाना चाहिए। खाने को जितना ज्यादा चबाया जाता है, यह उतना ही ज्यादा पोषक होता जाता है। और ज्यादा पोषण मिलता है। साथ ही खाने का पाचन भी जल्दी और सुचारू रूप से होता है।

5. पकाने के गुर (Cooking Techniques)

खाना पकाने का तरीका उसमें उपस्थित तत्वों को नष्ट होने से बचा सकता है। सब्जियों को हमेशा बड़े टुकड़ो में काट कर पकाएं। रिचर्स के अनुसार आलू को पूरा पकाने से उन्हें टुकड़ों में काटकर पकाने की तुलना में 50% पोटैशियम बचाया जा सकता है।

इसी तरह अगर आप गाजर को पूरा पकाते हैं तो इन्हें काटकर पकाने की तुलना में, कैंसर से बचाने वाले तत्व को 25% तक बचा सकते है। साथ ही सब्जियों को काटकर बहुत देर तक पानी में कभी न छोड़े। पकाने के लिए सबसे पहले उन्हें धोएं, काटे और फिर पका लें।

खाना पकाने का सही तरीका – Khana Pakane ka Sahi Tarika

यह है खाना पकाने और खाने के तरीके के बारे में एक छोटा सा लेख। “Khana Pakane ka Tarika | खाना पकाने का तरीका, जिससे मिले खाने का पूरा पोषण” आपको इसे पढ़ कर कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बताएं। साथ ही इस लेख को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ भी शेयर करें

धन्यबाद।

Leave a Comment