5 Best Morning Walk Benefits in Hindi, Morning Walk ke Fayde, रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक करने के 5 अद्भुत फायदे, सुबह घूमने के फायदे, शाम को घूमने के फायदे, सुबह सुबह घूमने से क्या क्या फायदे?
एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए सुझाई गई ढेर सारी शारीरिक गतिविधियों में से, सुबह की सैर यानी Morning Walk लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। यह हमारे शरीर के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने या बनाये रखने के लिए एक शानदार तरीका है। ज्यादातर लोगों को भारी व्यायाम या जॉगिंग करना बहुत मुश्किल लगता है, कुछ लोग मोटिवेशन की कमी के कारण नहीं कर पाते हैं। लेकिन आपको जानना चाहिए कि व्यायाम के अन्य रूपों के विपरीत पैदल चलना बिल्कुल मुफ्त है, और इसके लिए हमें किसी विशेष उपकरण या प्रशिक्षण की आवश्यकता भी नहीं होती। बस पैरो में पहनने के लिए जुते और चलने के लिए स्थान जैसे-पार्क या फूटपाथ।
एक नियमित Morning Walk आपको देर सारी बीमारियों से दूर रखता है। प्रतिदिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह हृदय रोग, डिप्रेशन, व तनाव को भी कम करता है।
रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक करने के 5 अद्भुत फायदे – 5 Best Morning Walk Benefits in Hindi
आज का हमारा यह लेख ‘Morning Walk ke Fayde in Hindi’ इसी विषय पर है। आज आप जानेंगे कि प्रतिदिन सुबह टहलने से हमें क्या लाभ होता है। हमें प्रतिदिन कम से कम कितनी देर तक टहलना चाहिए।
1. Morning Walk से मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
पैदल चलने से हमारी सांसे तेज हो जाती हैं और फेफड़े ज्यादा ऑक्सीजन ग्रहण करते है। जिसके परिणामस्वरूप हमारे मस्तिष्क को भी पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है। इससे आपका दिमाग तेजी से और बेहतर ढंग से काम करता है और आपकी मेन्टल अलर्टनेस भी बढ़ जाती है।
प्रतिदिन सुबह पैदल चलने से दिमाग की कोशिकाओं का विकास होता है, जिससे हमारे सीखने और याद करने की क्षमता का विकास होता है। इसके साथ ही जब हम चलते हैं तो हमारे मन के विचार कम होने लगते है, जिसकी वजह से मूड अच्छा होता है। शरीर में ऊर्जा का प्रसार होने से आप ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं।
2. सुबह टहलने से कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है।
पैदल चलने से हमें कठिन से कठिन एरोबिक एक्सरसाइज से होने वाले सभी लाभ हमें प्राप्त हो जाते हैं। प्रतिदिन सुबह 30 मिनट तक पैदल चलने से लगभग 150 कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। यह आपके चलने की अवधि और तीव्रता पर निर्भर करता है। अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो Morning Walk आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
अपने आहार में कम कैलोरी वाले चीजों को शामिल करके और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर वजन घटाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी किया जा सकता है। रोज सुबह चलने के बाद कुछ दिन में आप पाएंगे कि आपके टाइट कपड़े अब फिट होने लगे हैं। वजन कम करने के साथ ही पैदल चलने के बॉडी को एक सही शेप में बनाये रखने में भी मदद मिलती है।
3. डाइबिटीज के खतरे को कम करें।
हमारे देश में डायबिटीज के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस बीमारी का कोई पूर्ण इलाज भी विकसित नहीं है। सही खानपान और शारीरिक गतिविधियों के द्वारा इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सुबह की Morning Walk से शरीर के अतिरिक्त फैट कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
आप जितनी देर तक चलते हैं उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, और ब्लड शुगर के नियंत्रण के साथ ही यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। मॉर्निंग वॉक उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें पहले से ही डायबिटीज है और वे अपने शुगर लेवल को स्थिर करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को प्रतिदिन खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट तक पैदल जरूर चलना चाहिए।
4. मॉर्निंग वॉक से नींद की गुड़वत्ता अच्छी होती है।
बिजी लाइफस्टाइल में दिनभर के कामों के चलते तनाव व थकान बढ़ जाता है। जो धीरे-धीरे अनिद्रा का कारण बन जाता है। लेकिन प्रतिदिन कुछ देर की मॉर्निंग वॉक से इन समस्याओं को कम किया जा सकता है। सुबह के वक्त ताजी हवा व शांत वातावरण में सैर करने से मन भी शांत हो जाता है, जो आपके दिन को तनाव रहित बनाने में मदद करता है और रात को अच्छी नींद भी लाता है। यह आपके दिमाग को शांत करने और आपके शरीर में संग्रहीत ऊर्जा का उपयोग करने में आपकी मदद करता है। यह आपके शरीर को दिन में सक्रिय रहने में मदद करता है ताकि आप रात में एक अच्छी नींद ले सकें।
और पढ़ें: रात में अच्छी नींद लेने के आसान उपाय
5. तनाव और डिप्रेशन से राहत मिलती है।
बहुत अधिक तनाव, चिंता और परेशानियों की वजह से आज कल लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहें हैं। हमारे शरीर में प्राकृतिक दर्द निवारक या तनाव को संतुलित करने वाले हार्मोन यानी एंडोर्फिन के कम उत्पादन के कारण अवसाद सामान्य रूप से बढ़ने लगता है। प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट तक रोजाना चलने से आपके शरीर में एंडोर्फिन के रिलीज होने और उचित प्रवाह में मदद मिल सकती है।
यह व्यक्ति को ऊर्जावान, सकारात्मक और हर्षित बनाकर अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। आप कम चिंतित और कम घबराहट महसूस करते हैं, जिससे आप अधिक सक्रिय रह सकते हैं। इस तरह के मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए जब भी समय मिलें टहलने जरूर जाएं।