Nind aane ke upay – अच्छी नींद आने के लिए 7 घरेलू उपाय

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय – Nind aane ke upay, नींद ना आने से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, नींद नहीं आने का कारण, neend aane ke upay in hindi, अगर रात में नींद न आये तो क्या करे?, नींद कैसे आये जल्दी?, नींद न आने की वजह क्या है? हमें नींद क्यों नहीं आती है?, हर दिन कितने घंटे सोना चाहिए?, अच्छी और गहरी नींद के आने के आसान उपाय .


आधुनिक जीवनशैली में बदलाव का असर हम सब स्वास्थ्य के अलावा हमारी नींद को बहुत अधिक प्रभावित किया है। आजकल लोगों में नींद न आने की समस्या बहुत अधिक देखी जाती है। हर व्यक्ति जीवन में कभी न कभी अनिद्रा की समस्या का सामना जरूर करते हैं।

क्या आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं? तो अब घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे अच्छी नींद आने के लिए आसान और घरेलू उपाय, जो आपको हर रात को सुकून भरी नींद लेने में मदद करेंगे।

नींद पूरी न होने के नुकसान

नींद पूरी न होने का सबसे पहला असर आपके मूड पर होता है। अगर पिछली रात आप ठीक से नहीं सोए हैं तो आप आलस का अनुभव कर सकते हैं, आपको थकान महसूस होती है, आपका फोकस भी कम हो जाता है।

परन्तु यदि लंबे समय से अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं या आप आवश्यकता से कम नींद लेते हैं तो नींद की कमीं की वजह से आपके ओवरऑल फिज़िकल और मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि जिनकी नींद ठीक से पूरी नही होती, जागते समय उनकी कार्यक्षमता तो कम होती ही है, सबसे ज्यादा असर उनकी रचनात्मकता और याददाश्त पर पड़ता है। साथ ही फोकस में भी कमीं आ जाती है।

नींद हमारे शरीर की एक प्रक्रिया है और यह स्वतः ही घटित होती है। इस पर हम अपना जोर नहीं चला सकते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में तेजी लाने और आसान बनाने हम क्या कुछ कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छी नींद लेने में आसानी हो, इस लेख में आप यही जानेंगे।

हमें नींद क्यों नहीं आती है? – Why can’t i sleep at night in Hindi

सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि हम इंसान रात्रिचर प्राणी नहीं हैं। प्रकृति ने हमें दिन के लिए बनाया हैं, सूरज के साथ चलने के लिए। जबकि हम सब करते इसका ठीक उल्टा हैं, ज्यादातर लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं।

प्रकृति ने हम मानव शरीर की आंतरिक घड़ी (Circadian Clock) या जिसे बायोलॉजिकल क्लॉक कहते हैं, इस तरह से बनाया है कि हम रात्रि में जल्दी सो जाएं।

लेकिन जब हम सब ऐसा नहीं करते तो हमारे शरीर के हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिससे शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं बाधित होती हैं और हमारी नींद भी प्रभावित हो जाती है।

हर दिन कितने घंटे सोना चाहिए? – How many hours to sleep in a day

नींद को लेकर लोगों के मन में बहुत से सवाल होते हैं उनमें से एक सवाल यह है कि किसी भी व्यक्ति को हर दिन कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए? (How Many Hours to Sleep in a Day)

– तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि ज्यादातर लोगों के लिए 6 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है। (बच्चों के लिए यह समय ज्यादा हो सकता है) अधिकतर लोग इतनी नींद लेने के बाद तरोताजा महसूस करते हैं। सामान्यतौर पर 6 से 8 घंटे में लोगों की नींद पूरी हो जाती है।

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 6 घंटे से कम सोते हैं, या कुछ लोग 8 घंटे से ज्यादा नींद लेने के बाद ही फ्रेस महसूस करते हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह है कि : हम सब के सोने का एक निश्चित समय होता है। जितनी देर सोने के बाद लोग फ्रेस महसूस करते हैं।

आमतौर पर सोने का यह समय एक सामान्य व्यक्ति को पता होता है। आप जितने घंटे सोने के बाद फ्रेस महसूस करते हैं वही आपका आदर्श स्लीप टाइम होता है।

जितने घंटे सोने के बाद आप खुद को तरोताजा पाते हैं उतने समय तक आपको जरूर सोना चाहिए। क्योंकि घंटे से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप फ्रेस महसूस कर रहे हैं।

अच्छी और गहरी नींद के आने के आसान उपाय – How to Sleep Better at Night Naturally in Hindi

आज का हमारा यह लेख नींद के बारे में है कि कैसे आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके अपनी नींद को अच्छा बना सकते हैं।

तो आइये जानते हैं- अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय : Nind Aane ke Upay

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय / गहरी नींद लाने के लिए अपनाये 7 आसान तरीके – Acchi Nind Aane ke Upay in Hindi

1. सोने की जगह को साफ-सुथरा और आरामदायक बनायें।

फिजिकल और मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए पर्याप्त और गहरी नींद लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। लेकिन यदि आप अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो आपको एक बार अपने बेडरूम में नजर घुमानी चाहिए। क्या यह आरामदायक नींद लेने के लिए व्यवस्थित है?

दिनभर की भागदौड़ के बाद घर आने पर आपको शुकून की सख्त जरूरत होती है। ऐसे में एक अच्छा और व्यवस्थित बेडरूम मिले तो क्या कहने, आधी थकान दूर हो जाती है।

यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी हर रात सुकूनभरी हो, तो आपको अपने बेडरूम को हमेशा साफ-सुथरा और आरामदायक बनाना चाहिए। उसमें ऐसी कोई चीज रखने से बचें, जो आपके नींद में खलल डालती हैं।

-अपने बेडरूम को आरामदायक बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।

  1. बिस्तर व चादर, तकियों की नियमित रूप से सफाई करते रहें। और चादर को यूं ही दिन भर बिछा न रहने दें, इससे धूल-मिट्टी आदि जम जाती हैं जो आपके नींद को खराब कर सकती हैं।
  2. आप जिस कमरे में सोते हैं या सो रहें हैं उसमें डार्कनेस (अंधेरा) होना चाहिए। इससे आपको गहरी नींद में सोने में मदद मिलती है।
  3. अगर आपको अंधेरे में सोने की आदत नहीं है तो कमरे में नाईट बल्ब का प्रयोग कर सकते हैं।
  4. ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंढक वाली जगह सोने से भी आपकी नींद प्रभावित होती है। ऐसी जगह सोने से बचें।
  5. सबसे महत्वपूर्ण बात : अपने बेडरूम को एक शांत और आरामदायक जगह बनाये। जहां आप अपने सुकून भरें पलों को बिताते हैं।
  6. जिन घरों में पालतू जानवर होते हैं उनके साथ शांति भंग होने का चांस ज्यादा होता है। क्योंकि जानवर जल्दी उठ जाते हैं और आपकी नींद को खराब कर सकते हैं। अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रही है तो अपने पेट्स को दूसरे कमरे में रखें।

2. अच्छी नींद लाने के लिए व्यायाम करें।

व्यायाम शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के अलावा आपकी अच्छी नींद लाने में भी सहायक होता है। दिन में व्यायाम करने से रात्रि में नींद समय पर आती है।

नींद की क्वालिटी को अच्छा करने के लिए ‘एक्सरसाइज करने का टाइम’ बहुत महत्वपूर्ण होता है। देर शाम एक्सरसाइज करने से बचें। एक्सरसाइज सुबह के समय या दोपहर के बाद करना अच्छा होता है।

लेकिन यदि आप शाम को या देर रात्रि में एक्सरसाइज करते हैं तो आपको नींद न आने की प्रॉब्लम (अनिंद्रा) हो सकती है। क्योंकि एक्सरसाइज करने के बाद आपका शरीर और दिमाग ज्यादा एक्टिव होता है, जो नींद आने में दिक्कत करता है।

3. खानपान की आदतों में बदलाव करें।

यदि आपको रात की नींद देरी से आती है या अनिंद्रा की शिकायत रहती है तो आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव करना चाहिए। आपके शाम के खाने की आदतें भी आपके नींद को प्रभावित करती हैं।

हमारे समाज में यह प्रचलित है की हमें सुबह के नाश्ते में अच्छी चीजें शामिल करना चाहिए और शाम को हमेशा हल्का खाना चाहिए।

इस बात को विज्ञान भी मानता है। डिनर में बहुत भारी व तैलीय भोजन करना नींद को प्रभावित करता है। रात को खाली पेट भी कभी न सोएं। क्योंकि रात में भूख की वजह से नींद खराब हो सकती है। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए।

  1. रात का खाना सोने से दो से तीन घंटे पहले कर लेना अच्छा रहता है। खाने में हल्की और सुपाच्य चीजें शामिल करें, इससे नींद अच्छी और जल्दी आती है।
  2. सोने से ठीक पहले कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए। इससे बदहजमी, पेट में जलन और गैस की समस्या हो सकती है।
  3. सोने से एक से दो घंटे पहले तक ज्यादा पानी या तरल पेय का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको रात में वाशरूम के लिए उठना पढ़ सकता है और आपकी नींद भी डिस्टर्ब हो जाती है।
  4. अगर आप शाम ढलने के बाद कैफीन युक्त चीजें जैसे कि चाय, कॉफी या सिगरेट का सेवन करते हैं तो यह आपके नींद को डिस्टर्ब कर देती है। इसलिए शाम को 5 बजे के बाद इन चीजों का सेवन न करें।

4. हल्के गर्म पानी से नहाएं।

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाने के बाद दिन भर की थकान से शरीर को राहत मिलती है और नींद भी बहुत अच्छी आती है।

लेकिन यह हमेशा सम्भव नहीं हो पाता, इसलिए सोने से पहले हाथ व पैरों को धुल लेने से भी अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। रात को सोने से एक घंटा पहले गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से भी अच्छी नींद आती है।

5. मोबाइल फोन से दूरी बनाएं।

इस बात का खास ध्यान रखें कि सोने के कमरे में टीवी या कंप्यूटर नहीं होना चाहिए। बिस्तर पर लेटकर मोबाइल का इस्तेमाल करना भी अच्छी नींद में रुकावट डालता है। इन उपकरणों से निकलने वाली तरंगें और रोशनी हमारे स्वास्थ्य पर बहुत विपरीत प्रभाव डालती हैं और बेचैनी बढ़ा देती हैं।

  1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करने की बजाय आप कुछ देर कोई किताब पढ़ सकते हैं या हल्का संगीत सुन सकते हैं। ये दोनों तरीके अच्छी नींद लेने में बहुत सहायक हैं।
  2. सोने से पहले कोई हॉरर या सस्पेंस वाली मूवी, न्यूज या बहुत ज्यादा एक्साइट करने वाली वीडियो या ऐसी किताबें न पढ़ें और न ही देखें। ये चीजें आपकी नींद को खराब कर देती हैं। इसके बजाय ऐसी चीजें करें जो आपकी नींद लाने में सहायता करें।

6. दिन में न सोएं।

कुछ लोग दिन में कुछ समय का पावर नैप लेते हैं। यानी कि दिन में आधा या एक घंटे के लिए सोते हैं। ऐसा करने से वो फ्रेस महसूस करते हैं। लेकिन अगर आपको रात्रि में नींद आने में समस्या होती हैं तो दिन में कभी न सोये।

ऐसा करने से आपके नींद का शेड्यूल बिगड़ जाता है और आपके रात की नींद प्रभावित हो जाती हैं।

7. सोने का एक निश्चित रूटीन बनाएं।

सोने की एक नियमित दिनचर्या होने पर रात को समय पर और गहरी नींद में सोने में मदद मिलती है। क्योंकि हमारी नींद एक प्रक्रिया है और यह एक चक्र के रूप में चलता है।

सोने और जागने की प्रक्रिया नियमित होने पर मस्तिष्क को इस बात की आदत हो जाती है और समय होने पर आपको स्वतः ही नींद आ जाती है।

इसके साथ ही कोशिश करें कि सुबह हमेशा एक ही टाइम पर उठें। चाहे आप रात को किसी भी टाइम पर सोये हों। इससे आने वाले दिनों में एक आदत विकसित हो जाती है और समय पर नींद आने लगती है।

और पढ़ें: सफल जीवन के लिए सोने से पहले करें ये 12 काम

निष्कर्ष: Acchi Nind Aane ke Upay

यह है, अच्छी और गहरी नींद के आसान उपाय  – Nind Aane ke Upay ; जो दिन भर की थकान के बाद आपको रात्रि में अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद कर सकते हैं।

इसके बावजूद भी अगर आपको नींद आने में दिक्कत होती है और आप नींद की गोली लेने के बारे में सोच रहे है या इसका प्रयोग करते हैं तो ऐसा करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। आपको हमारा यह लेख- ‘अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय- Nind aane ke upay’  कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं

धन्यवाद।

1 thought on “Nind aane ke upay – अच्छी नींद आने के लिए 7 घरेलू उपाय”

Leave a Comment