पर्सनालिटी डेवलपमेंट कैसे करें? – Personality Development Tips In Hindi : पर्सनालिटी डेवलपमेंट के बारे में आप बहुत बार सुने होंगे। अपने स्कूल में/कॉलेज में, दोस्तों से, टीचर्स से या फिर किसी सेल्फ-डेवलपमेंट की किताबों में, या यूट्यूब पर किसी मोटिवशनल स्पीकर को बार-बार Personality Development के बारे में बात करते हुए सुनते हैं।
हर बड़े लोगों का “पर्सनालिटी डेवलपमेंट” करने के लिए इतना जोर देना, वास्तव में यह दर्शाता है कि आज के जीवन में इसका बहुत ही महत्व है। अच्छी पर्सनालिटी के बिना कुछ भी बड़ा अचीव करना काफी मुश्किल है।
पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्या है?, यह एक सामान्य व्यक्ति के जीवन में क्यों जरूरी है? आपको अपनी पर्सनालिटी को अट्रेक्टिव और प्रभावशाली क्यों बनानी चाहिए? आज के आर्टिकल में आप इसी बात को जानेंगे। साथ में पर्सनालिटी डेवलपमेंट करने के 10 सबसे बेस्ट टिप्स को को भी जानेंगे जो आपको एक अच्छा और Attrective Personality वाला इंसान बनने में हेल्प करेंगे।
तो आइए जानते हैं – Personality Development Karne Ke 10 Tips. सबसे पहले समझते हैं कि पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्या है? और हमारे जीवन में क्यों जरूरी है?
पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्या है? What is Personality Development?
हर एक व्यक्ति जन्म से ही अपने आप में अनूठा है। हम सभी में कुछ ऐसा विशेष जरूर होता है जो हमें दूसरों से अलग बनाता हैं। हम सब न केवल दिखने में और शारीरिक बनावट में एक-दूसरे बिल्कुल अलग हैं, बल्कि आपकी सोच, आपका व्यवहार, आपकी भावनाएं और आपका Atitude भी अलग होता है। यहाँ तक कि आपके संस्कार भी दूसरों से अलग होते हैं।
आप एक यूनिक इंसान हैं। जिसके जैसा न कोई था और न तो कोई बन सकता है। पर्सनालिटी डेवलपमेंट इसी से संबंधित है, जो आपके यूनिकनेस को बाहर लाने में मदद करती है। व्यक्तित्व विकास (Personality Development) आपकी क्षमताओं का विकास करने, आपके टैलेंट को निखारने, नए स्किल का एक सेट तैयार करने के संबंधित है। इसके जरिए ही आप अपनी कमजोरियों पर काम करके उन्हें दूर करते हैं या उन्हें अपनी ताकत में बदलते है।
और भी पढ़ें: व्यक्तिगत विकास करने के 4 Secret टिप्स
Personality Development कितने प्रकार से होता है?
सामान्य रूप से पर्सनालिटी डेवलपमेंट कई तरह से होता है। परंतु यहां आप इसके दो प्रमुख रूप को देखेंगे।
1. बाहरी व्यक्तित्व – Outer Personality
Outer Personality वह पर्सनालिटी हैं जो आप किसी व्यक्ति में बाहर से देखते हैं। जैसे आप किसी मॉडल या अपने फेवरेट हीरो को देखते हैं और कहते हैं- वाह! क्या पर्सनालिटी है। इनमें आप क्या देखते हैं जैसे उनका फिजिकल अपियरेंस, उनका फिटनेस, उनका पहनावा, उनका कम्युनिकेशन आदि। आप किसी व्यक्ति में साज-सज्जा के रूप में जो कुछ भी देखते हैं वह उनकी आउटर पर्सनालिटी है।
2. आंतरिक या वास्तविक व्यक्तित्व – Inner Personality
किसी भी व्यक्ति की Inner Personality के बारे में आप सिर्फ देख कर नहीं जान सकते। यह किसी व्यक्ति के Atitude, विहेवियर, उनके चरित्र, एवं उनकी आदतों में दिखता है। बाहर से सामान्य सा दिखने वाला इंसान भी अपने अंदर गहरे राज लिए होता है। जरूरी नहीं कि बाहर से अच्छा दिखने वाला व्यक्ति का आंतरिक व्यक्तित्व भी अच्छा हो।
जैसे- भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले अब्दुल कलाम जी दिखने में बिल्कुल सामान्य से थे। लेकिन उनके कार्यों और उनकी महानता की पूरी दुनिया लोहा मानती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को कौन नहीं जानता। वो भी दिखने में बिल्कुल ही साधारण से थे। उनका देश के प्रति योगदान आप जरूर जानते होंगे।
ऐसे लोगों से जब तक आप उनसे मिलेंगे नहीं, उनके बारे में जानेंगे नहीं, उनकी पर्सनालिटी का अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन जब उनकी विशेषताओं को, उनके व्यक्तित्व , उनके व्यवहार को जानते हैं तो आप उनके फैन हो जाते हैं।
व्यक्तित्व विकास का महत्व | Importance of Personality Development in Hindi
व्यक्तिगत व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने से आपकी क्षमताओं में वृद्धि होती है और आपके सपनों और आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने में मदद मिलती है। यह आपके कॉन्फिडेंस और आपके Self-esteem को भी बढ़ाता है।
आइए उन कारणों को देखें कि किसी के व्यक्तित्व का विकास करना क्यों महत्वपूर्ण है:
- व्यक्तित्व विकास आपको अपने Hidden Qualities की खोज करने में सक्षम बनाता है।
- यह आपको सही निर्णय लेने और बुद्धिमानी से उचित और अनुचित का चुनाव करने का अधिकार देता है।
- पर्सनालिटी डेवलपमेंट से आप में एक ऐसी क्वालिटी आती जो सभी हाई-अचीवर्स में होती है। वह है – आत्मविश्वास। आत्मविश्वासी लोग समय के साथ सक्सेसफुल होने के लिए अधिक तैयार होते हैं ।
- Personality Development आपको स्पष्ट रूप से, स्थिरता से और सटीक रूप से संवाद करने में सहायता करता है। यह आपको एक अच्छा Listener और Speaker बनाता है।
- एक बार जब आप व्यक्तित्व को विकसित करना जान जाते हैं, तो आपको आपके साथी और सहकर्मी एक अच्छे लीडर के रूप में देखने लगेंगे।
- यह आपको सेल्फ-अवेयर बनाता है। आपको अपने दिशा का ज्ञान होता है कि आप जीवन में क्या कर रहे हैं। आपका फोकस और इफेक्टिवनेस हमेशा हाई होती है।
- Personality Development का जो सबसे बड़ा फायदा आपको मिलता है, वह है आपका ‘मोटिवेशन।’ इससे आपका मोटिवेशन हाई होता है, आप सेल्फ-मोटिवेटेड होते हैं। आपको पता होता है कि आप क्या अचीव करने वाले हैं। इसलिए आपके लिए एक्शन लेना भी बहुत आसान होता है।
पर्सनालिटी डेवलपमेंट कैसे करें? 10 टिप्स | 10 Great Personality Development Tips in Hindi
1. अपने आप पर विश्वास रखें।
जी हां दोस्तों! अपने आप पर विश्वास होना Personality Development की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। आप कौन हैं और आप क्या कर रहें हैं, इस बारे में पूरी तरह आश्वस्त होना व्यक्तित्व विकास के लिए सबसे जरूरी टिप है। आपको अपनी क्षमताओं पर कभी भी संदेह नहीं होना चाहिए। कभी भी आपने आप को लोगों से कंपेयर करके खुद को कम न समझे।
यदि आपको लगता है कि आपकी पर्सनालिटी में कुछ कमीं है या कोई ऐसी चीज है जिस पर आपको काम करने की जरूरत है तो इसे पूरा करने की कोशिश करें। जिससे आप अपने डर को काबू में कर पाएं और अपने अंदर मजबूत कॉन्फिडेंस विकसित कर पाएं।
2. खुद को जानें।
पर्सनालिटी डेवलपमेंट में आप अपने अंदर उन गुणों को विकसित करते हैं जो आपमें नहीं हैं या जिनके बारे में आप नहीं जानते कि आपमें हैं। इसलिए जाहिर सी बात है कि आप कुछ भी अच्छा सीखें, सबसे पहले आपको इसके बारे में जानना होगा।
आपको यह जानना चाहिए कि आपमें क्या कमजोरी है, किन चीजों में आप अच्छे हैं और किसमें सुधार की आवश्यकता है। अपने व्यक्तित्व को निखारने, उसे अच्छा बनाने से पहले आपको अपने अच्छे गुणों, अपनी कमजोरियों और उन सभी चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है, जिस पर आप काम करने वाले हैं।
3. वास्तविक बनें।
पर्सनालिटी डेवलपमेंट करने का सीक्रेट फार्मूला यह है कि आप जैसे हैं, ठीक वैसे ही खुद को लोगों के सामने पेश करें। हमेशा रियलिस्टिक बनें रहें। यदि आप क्विक फिक्स तरीके से खुद को बदलने की कोशिश करेंगे तो यह बदलाव लोगों को नजर आ जाता है।
किसी और कि तरह बनने की कोशिश कभी न करें। अपनी अच्छाइयों को और अधिक निखारें। अपने अवगुणों को तलाशें, बुद्धिमानी के साथ उन पर काम करके उन्हें ठीक करें, अच्छे गुणों का विकास करें और खुद को, अपने आप का एक बेस्ट वर्जन बनने दें।
4. पढ़ने की आदत बनाएं।
यदि आप बहुत कम चीजों में रुचि रखने वाले व्यक्ति हैं तो इस बात की संभावना अधिक होगी कि आपके पास बात करने के लिए बहुत कम टॉपिक होता है। लेकिन अगर आप चीजों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और कई तरह की चीजों या विषयों को जानने की रुचि रखते हैं तो आपके पास किसी से भी बात करते समय ज्यादा टॉपिक होंगे।
ऐसे में आपको अधिक लोग पसंद करने लगते हैं। बाहर होने पर आप शांत और नीरस दिखने के बजाय लोगों से दिलचस्प बातचीत शुरू कर सकते हैं। जब आप नए लोगों से मिलते हैं तो आपको यह सोचने की ज़रूरत नहीं होती कि क्या कहना है क्योंकि आप अपने ज्ञान या अपनी रुचियों को साझा कर सकते हैं और उन्हें बातचीत में शामिल कर सकते हैं।
किताबें आपके लिए इस काम में काफी मददगार होती हैं। जो आपको किसी भी फील्ड में ज्यादा नॉलेज हासिल करने का स्रोत प्रदान कर सकती हैं। इसलिए नियमित रूप से पढ़ने की आदत बनाएं।
5. नई चीजों में इंटरेस्ट बढ़ाएं।
एक ही काम को लंबे समय करते रहने से बोरियत महसूस होना स्वाभाविक है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इस बोरियत को खत्म करने के लिए थोड़ा अलग करने की कोशिश करें। कुछ नया ट्राई करें। अपने फील्ड से बिल्कुल अलग हटकर कुछ रोचक करने की कोशिश करें।
यदि आपकी कोई पसंदीदा चीज है जिसे आप लंबे समय से पूरा करना चाहते हैं। पूरा नहीं हुआ है तो अब उसे ट्राई करने सही समय है। ज्यादा सोचिए मत, बस अब कर डालिए। यह कोई नई हॉबी भी हो सकता है। जैसे फेवरेट हीरो से डांस मूव्स सीखना, गिटार बजाना या फेवरेट जगह की यात्रा या कुछ और, जो आप चाहते हैं।
6. नए और अच्छे लोगों से संपर्क बढ़ाएं।
नए लोगों से दोस्ती करने का मतलब यह नहीं कि आप की किसी से भी मिले। इसका मतलब है कि आप अच्छे व्यक्तित्व वाले नए लोगों से मिलें, उनसे दोस्ती करें। वह आपके फील्ड के हो सकते हैं या आप जिस फील्ड में काम करते हैं उससे बिल्कुल अलग। जिनके साथ आप जानकारी का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
यदि आप अपनी Personality को Develop करना चाहते हैं और सक्सेसफुल और प्रचलित होना चाहते हैं तो अपने संपर्क के दायरे का विस्तार करें। नए लोगों से मिले, उनसे दोस्ती करें। आपकी यह आदत आपको ज्यादा सक्सेसफुल बनने में सहायक होगी।
7. कहने से पहले सुनना सीखें।
लोगों से बात करते वक्त क्या आपने कभी नोटिस किया है कि लोग सुनने की बजाय अपनी बात कहना ज्यादा पसंद करते हैं? यदि सुनते भी हैं तो सिर्फ जबाव देने के लिए। शायद आप भी यह गलती जरूर करते होंगे। व्यक्तित्व विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण पॉइंट हैं जिस पर आपको ध्यान देना है। आपको लोगों को सुनने की आदत डालनी चाहिए।
हर कोई यही चाहता है कि कोई उनकी बात सुने, उन्हें समझे। जिन व्यक्तियों में सुनने और समझने की आदत होती है। लोगों के साथ उनका रिलेशन बहुत अच्छा होता है। लोग उन पर विश्वास करते हैं और उनका सम्मान भी बहुत करते हैं।
इसका बड़ा फायदा यह भी है कि आपको लोगों के बारे जानने और बहुत कुछ नया सीखने को भी मिलता है। हर बड़े लोग जो जीवन में सफल हैं उनमें भी सुनने की अच्छी आदत जरूर होती है। वे सवाल करते हैं और ज्यादा से ज्यादा सुनते हैं।
8. थोड़ा हँसमुख बनें।
अगर आप ज्यादातर समय शांत और उदास से रहते हैं, मुंह लटका कर रहते हैं तो आपकी ये पर्सनालिटी किसी को भी अट्रैक्ट नहीं कर सकती। आप किसी को भी प्रभावित नहीं कर सकते। आपके पास बहुत कम लोग आना पसंद करते हैं और आपके दोस्त भी बहुत कम होंगे।
लेकिन यदि आप थोड़े हंसमुख स्वभाव के हैं तो आप ज्यादा अट्रेक्टिव दिखते हैं। ऐसे में लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं और आपके दोस्तों की संख्या भी अधिक होगी। हंसमुख इंसान किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने में सक्षम होता है। यदि आप प्रसन्न रहते हैं तो आपसे जुड़े हर लोग जैसे-आपका परिवार, आपके दोस्त भी आपके साथ रह कर प्रसन्नता का अनुभव करते हैं।
हममें से लगभग सभी ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला सके और जीवन में नया रंग भर सके। इसलिए जब भी किसी से मिलें, चेहरे पर हल्की मुस्कान जरूर रखें और लोगों से खुशनुमा अंदाज में बात करें। धीरे-धीरे आप ज्यादा अट्रेक्टिव पर्सनालिटी के बन जाएंगे।
9. अपने दृष्टिकोण में सकारात्मकता लाएं।
एक अट्रेक्टिव पर्सनालिटी के लिए आपके विचार और आपके कार्य दोनों सकारात्मक होने चाहिए। आपके सोचने तरीके का आपके कार्य करने के तरीके पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
यदि आप अपने मन में सकारात्मक विचारों को अधिक जगह देते हैं, पॉजिटिव सोचते हैं तो आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और आपके पर्सनालिटी में भी निखार आता है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव सोचें और दूसरों को भी पॉजिटिव नजरिया बनाएं रखने में मदद करें।
10. अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करें।
आपकी बॉडी लैंग्वेज भी आपके बारे में बहुत कुछ कहती है। आपके अच्छे व्यक्तित्व के लिए बॉडी लैंग्वेज का उतना ही महत्व है जितना कि आपकी कम्युनिकेशन। आपके बॉडी लैंग्वेज से लोगों को आपके बारे में बहुत कुछ जानने में मदद मिलती है।
आपके चलने, बैठने, बात करने या खाने के तरीके सहित सब कुछ आपके आस-पास के लोगों पर प्रभाव डालता है और सही बॉडी लैंग्वेज होने से आपके व्यक्तित्व के लिए चमत्कार हो सकता है। सीधे कंधों के साथ सीधी स्थिति में चलें। झुकना नहीं। आराम की मुद्रा में बैठें और बोलते समय हमेशा आंखों का संपर्क बनाएं।
निष्कर्ष:
तो दोस्तों यह ये “पर्सनालिटी डेवलपमेंट कैसे करें?” के 10 बेस्ट टिप्स, को आपको आपकी पर्सनालिटी को डेवलप करने में मदद कर सकते हैं।
आशा है यह लेख “Personality Development Tips in Hindi” आपको पसंद आया होगा। दोस्तों यदि आप चाहते हैं कि आप अपनी Personality Development के साथ ही दूसरों को भी उनका बेस्ट वर्जन बनने में मदद कर पाएं तो यह लेख सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
धन्यवाद।