Productive Kaise Bane: ऐसा क्योंकि होता है कि कुछ लोग ज्यादा खुश, एनर्जेटिक और ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं। वे किसी भी कार्य को सामान्य लोगों की तुलना में कम समय में और त्रुटि रहित पूर्ण कर लेते हैं और हमेशा भीड़ से आगे होते हैं।
जबकि दूसरे लोग हमेशा Lethargic, असफल और पीछे होते हैं। अधिक मेहनत के बावजूद भी वे अपने लक्ष्य को अचीव नहीं कर पाते।
यदि आप अपने आसपास नजर घुमाएं और उन लोगों की जीवनशैली को जानने की कोशिश करें जो अपने जीवन में ज्यादा Productive और खुश हैं, तो आप पाएंगे कि उन सब की जीवनशैली और सामान्य लोगों की जीवनशैली में बड़ा अंतर होता है।
आखिर क्या करके वे लोग इतने ज्यादा प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक बने रहते हैं? और आप क्या करके सामान्य लोगों से ऊपर उठकर खुद को प्रोडक्टिव और सफल बना सकते हैं?
आज के आर्टिकल में आप यही सब जानेंगे? यदि सचमुच अपने भीतर बदलाव चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें। और सकारात्मक परिणाम के लिए नियमपूर्वक फॉलो करें। तो आइये –
Productive Kaise Bane: प्रोडक्टिव कैसे बने?
इस आर्टिकल में आप 4 तरीके जानेंगे। जो आपको अपने दिन को ज्यादा Productive और एनर्जेटिक बनाने में मदद करेंगे।
अपने आप को प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक कैसे बनाये? – Productive aur Energetic Kaise Bane?
1. सुबह 5 बजे उठें।
दुनिया के लगभग सभी सफल लोगों ने यह स्वीकार किया कि सुबह जल्दी उठने से जो परिवर्तन होता है उसके बहुत ही सकारात्मक प्रभाव होते हैं। हम सभी में एक लिमिट तक ही Positive Strength और मानसिक शक्ति होती है।
दिन गुजरने के साथ ही हमारा ध्यान भी अलग-अलग दिशाओं जैसे- दैनिक कार्य, खबरों, बातचीत, सोशल मीडिया आदि में बंट जाता है और आधा दिन बीतते-बीतते हमारी सारी शक्ति घट जाती है।
जिस कारण हम सब किसी अन्य चीज पर ध्यान नहीं लगा पाते। बार-बार ध्यान भटकने की वजह से किसी एक चीज पर फोकस करना काफी मुश्किल हो जाता है।
यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको बिना ध्यान भटकाए सबसे महत्वपूर्ण कार्य पर ध्यान केंद्रित करने का भरपूर मौका होता है। इस समय आप अच्छी तरह सोचने और समझने की स्थिति में होते हैं।
और पढ़ें: सुबह जल्दी कैसे उठें?
2. 20/20/20 फार्मूला अपनाएं।
सिर्फ सुबह जल्दी उठना ही काफी नहीं है। यदि आप 05.00 बजे उठकर अपना समय बेकार के कामों या सोशल मीडिया पर मैसेज करने में बिताते हैं तो यह आपके दिन के लिए कोई लाभ नहीं पहुचाएगा।
सुबह के पहले घंटे के सही इस्तेमाल के लिए 20/20/20 फार्मूला अपनाएं, जो यह बताता है कि 20 मिनट मूव करें, 20 मिनट समय रिफ्लेक्शन और 20 मिनट खुद को Grow करने में लगाएं।
स्टेप-1- एक्सरसाइज
फार्मूले का पहला स्टेप मूवमेंट यानी एक्सरसाइज करना है। सुबह उठने के बाद के पहले 20 मिनट में एक्सरसाइज करें। ऐसे में यदि आपको पसीना आता है तो यह और भी बेहतर है। क्योंकि इससे कॉर्टिसोल हार्मोन्स जो तनाव और फियर (डर) को बढ़ाता है, कम होता है।
विभिन्न एरोबिक एक्सरसाइज से शरीर में BDNF (Brain-Derived Neurotrophic Factor) प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है। यह मस्तिष्क को कोशिकाओं की मरम्मत करने और नए न्यूरल कनेक्शन बनाने में सहायक होता है। व्यायाम से आपको तेज दिमाग से सोचने में भी मदद मिलेगी।
स्टेप-2 रिफ्लेक्शन
सुबह का वक्त शांत माहौल वाला होता है। अतः दिन की जटिलता में उलझने से पहले यह विचार कर लें कि आपके लिए क्या अधिक महत्वपूर्ण है। कागज पर महत्वपूर्ण कार्यो की सूची तैयार कर लें।
आप किन चीजों के लिए शुक्रगुजार हैं अथवा अपनी निराशा को भी कागज पर लिखते रहें, यह आपके Vision को ठीक से समझने और मन की नकारात्मकता को बाहर करने में मदद करेगा।
कुछ मिनट ध्यान (मेडिटेशन) करें। अध्ययन बताते हैं कि मेडिटेशन कॉर्टिसोल को घटाने और तनाव को कम करने में मदद करता है। यह शांत बने रहने का सबसे शानदार तरीका है।
स्टेप-3 आत्मविकास
अब बारी है दिन के पहले घंटे के आखिरी 20 मिनट की, और यह वक्त है खुद को Grow करने का। अब आखिरी 20 मिनट आपको नई चीजें सीखने में बिताना चाहिए।
आप महान लोगों की बायोग्राफी पढ़िए, Self-Help या Self-Improvement की किताबें पढ़ें अथवा अपने बिज़नेस से संबंधित किताबें पढ़ें और सुनें।
दुनिया के सभी महान और सफल लोगों में सबसे कॉमन होती है और वह यह है कि उन्हें पढ़ने और नई चीजें सीखने से बहुत अधिक लगाव होता है।
3. लक्ष्य से ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाएं।
हममें से अधिकांश लोग आजकल टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया से इस कदर जुड़ गए हैं कि उन्हें किसी और चीज का ध्यान ही नहीं होता। इंटरनेट पर Endless Scrolling करते हुए लोग घंटो गुजार देते हैं।
यदि आप जीवन में कुछ अलग करना चाहते हैं और जीतना चाहते हैं तो आपको फोकस करने की आवश्यकता है।
आपको स्पष्ट और एकाग्र होने की आवश्यकता है। तात्पर्य यह है कि एक Purist बनने के लिए आपको बहुत सारी बातों पर एक साथ ध्यान देने की बजाय सबसे महत्वपूर्ण और आश्चर्यजनक लक्ष्य पर ही एकाग्र होना चाहिए।
दिन-प्रतिदिन उन सभी गतिविधियों को अपने जीवन से दूर करना होगा जो आपको आपके लक्ष्य से भटकाती है। इसलिए उन सभी टास्क, मीटिंग्स को रद्द कर दें, उन ऍप्लिकेशन और नोटिफिकेशन्स को बंद कर दें जो आपको उन सभी एक्टिविटीज़ से दूर करती हैं जो वास्तव में महत्वपूर्ण और वैल्युएबल हैं।
4. भरपूर नींद लें।
दिन को ज्यादा एनर्जेटिक और प्रोडक्टिव बनाने में नींद का बहुत ही अहम रोल होता है। उच्चतम प्रदर्शन के लिए दिन का पहला घंटा जितना जरूरी है उतना ही महत्वपूर्ण दिन का आखिरी घंटा होता है।
तकनीकी विस्तार के बाद लोगों की नींद में भारी गिरावट आई है, लोग नींद की कमीं के शिकार हो रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से निकलने वाली नीली रोशनी नींद लाने वाले रसायन ‘मेलाटोनिन’ के रिसाव को कम कर देती है।
इसलिए शाम 7 से 8 बजे के बाद मोबाइल, टीवी का इस्तेमाल बंद कर दें। बाकी के समय परिवार के बीच बिताएं, मेडिटेशन करें, प्रेरक किताबें पढ़ें अथवा अन्य रिलैक्सिंग एक्टिविटी करें, जैसे स्नान आदि। और अंत में लगभग 10 बजे तक बिस्तर पर सोने चले जाएं।
निष्कर्ष:
प्रोडक्टिव होने का तात्पर्य, कम समय में अपने सबसे महत्वपूर्ण कार्यो से अधिकतम परिणाम को अचीव करना है। यह तभी संभव है जब आप शांत मन से सिर्फ उन चीजों पर ही फोकस करें जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं।
इसके लिए अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही पॉजिटिव माइंडसेट भी जरूरी है। दिन की जल्दी शुरुआत आपको दिन के लिए अतिरिक्त समय देता है। व्यायाम और ध्यान आपको फ्रेस एवं आपके मन को शांत रखते हैं।
इस लेख ‘ज्यादा प्रोडक्टिव कैसे बनें? – Productive Kaise Bane?’ के सभी सुझाव आपके दिन को ज्यादा प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक बनाने में मदद करेंगे। आशा है यह आपको पसंद आया होगा। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
धन्यवाद।