अच्छी और पूरी नींद लेने के 5 फायदे – Puri Neend Lene ke Fayde in Hindi

Puri neend lene ke fayde – रात की अच्छी और पूरी नींद लेने के फायदे, नींद लेने के क्या फायदे हैं?, पूरी नींद लेना क्यों आवश्यक है?

नींद लेने का मतलब सिर्फ सोना या आराम करना नहीं है, यह हमारे शरीर की एक सक्रिय प्रक्रिया है। जिसमें शरीर की महत्वपूर्ण क्रियाएं होती हैं। अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हर व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है।
सोते समय शरीर की टूट-फुट की मरम्मत करना, शरीर को आराम पहुंचना, दिनभर किये गए कार्य व सीखी गयी चीजों को याददाश्त के रूप में संचित करना, दिमाग को शांत करने और शरीर को रिस्टोर करने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं होती हैं।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे ‘रात की पूरी नींद लेने के फायदे’ क्या हैं? और कम नींद लेने के नुकसान क्या होता है? यदि आप जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें।  तो चलिए जानते हैं- रात में पूरी नींद लेने के फायदे और कम नींद लेने के नुकसान

कैसी होनी चाहिए आपकी नींद

प्रतिदिन 6 से 8 घंटे की गहरी नींद हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन यह नींद टुकड़ों में न लेकर एक साथ होनी चाहिए, क्योंकि हमारे शरीर में एक बायोलॉजिकल क्लॉक होती है जो शरीर को रात्रि में सोने का संदेश देती है। सोते समय शरीर की रिस्टोरेशन प्रक्रिया (पुनर्नवीनीकरण) प्रभावी रूप से सक्रिय होती है। इसलिए शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त गहरी नींद जरूरी होता है, जिससे हमारा शरीर खुद को रिस्टोर कर सके।

गहरी नींद के सपने।

आजकल के इस नए दौर में लोगों के आंखों की नींद कम हो गई है। जिसके कारण सपने भी कम हो रहे हैं। वैज्ञानिकों ने सपनों की भूमिका को अब नए तरीके से देखना शुरू कर दिया है। अगर सपनों को समझना है तो पहले हमें नींद को समझना होगा।

हमारी नींद कई अलग-अलग भागों में बटी होती है। जिसे Sleep Cycle कहा जाता है। हर स्लीप साईकल का औसत समय लगभग 1:30 घंटे होता है। हर Cycle में अलग-अलग प्रक्रिया होती हैं और सभी का अपना एक महत्व होता है। शरीर और दिमाग के पर्याप्त आराम और अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद के सभी Cycle का पूरा होना बहुत महत्वपूर्ण होता है।

इन्ही में से एक वह है जिसमें हम सपने देखते हैं। सपने हम रात भर नहीं देखते। सबसे ज्यादा सपने हम नींद के उस हिस्से में देखते हैं- जिसे साधारण भाषा में गहरी नींद कहते हैं। वैज्ञानिक नींद के इस हिस्से को रैपिड आई मूवमेंट या रैम स्लीप कहते हैं। नींद के इस हिस्से में इंसान की आंखे बंद पलकों के बीच काफी तेजी से घूमती हैं।

आंखों की गति जितनी ज्यादा बढ़ती है, नींद उतनी ही ज्यादा गहरी होती जाती है। यह सिर्फ नींद और सपनों का समय नही है, इस समय हमारे शरीर की मांसपेशियां भी सबसे ज्यादा आराम करती हैं।

नींद का यह दौर बहुत लंबा नहीं होता, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। सपनों वाली गहरी नींद का काम सिर्फ हमारे शरीर और मस्तिष्क को आराम देना भर नहीं है। यह हमारी बुद्धि, याददाश्त और रचनात्मकता के बीच सामंजस्य बिठाने का काम भी करती हैं।

रात में जागने के नुकसान/देर से सोने के नुकसान

दिमाग पर बुरा प्रभाव

  1. अनियमित दिनचर्या की वजह से हम समाज से दूर होने लगते हैं, जो मानसिक अवसाद एवं तनाव का कारण बनता है। यही वजह है कि सामान्य दिनचर्या अपनाने वाले लोगों की तुलना में देर रात तक जागने वालों के उम्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  2. एक शोध के अनुसार हमारे माहौल, तनाव और अनिद्रा का सबसे ज्यादा असर नींद के सबसे जरूरी यानी गहरी नींद वाले हिस्से पर पड़ा है। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि जिनकी नींद ठीक से पूरी नही होती, जागते समय उनकी कार्यक्षमता तो कम होती ही है, सबसे ज्यादा असर उनकी रचनात्मकता और याददाश्त पर पड़ता है।
  3. हम दिन भर में जो भी नया देखते हैं, पढ़ते हैं और सीखते हैं। उन सब को मस्तिष्क में संचित करने की प्रक्रिया गहरी नींद की अवस्था में ही होता है। नींद न पूरी होने पर यह प्रक्रिया बाधित होती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर चीजों को याद करने में समस्या होने लगती है जो कमजोर याददाश्त का एक रूप है।

और पढ़ें: याददास्त बढ़ाने के आसान उपाय

बीमारियों का खतरा।

  1. रात में देर से सोने पर शरीर में कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन्स अधिक उत्सर्जित होने लगता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ जाता है। इसके साथ ही डायबिटीज बीमारी होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
  2. हर रोज 7 घंटे की नींद पूरी न होने से शरीर की बहुत सारी प्रक्रियायें भी गड़बड़ाने लगती हैं और कई तरह के रोग जैसे मोटापा, कब्ज, पीठ दर्द, दिल की बीमारी, मधुमेह आदि हो सकते हैं। जिन्हें हम आमतौर पर नींद से जोड़कर नहीं देखते हैं।

शरीर की जैविक घड़ी में बदलाव

सुबह देर से सोकर उठने के कारण शरीर की जैविक घड़ी (बायोलॉजिकल क्लॉक) हमारे आसपास के वातावरण से मेल नहीं खाती। इसकी वजह से लोगों के सोचने-समझने और तर्क करने, निर्णय लेने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार की दिनचर्या वाले लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।

रात में अच्छी और पूरी नींद लेने के फायदे – Puri neend lene ke fayde in Hindi

1. तनाव में कमीं

पर्याप्त और गहरी नींद लेने से तनाव में कमी आती है और आप मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ बनते हैं।

और पढ़ें: रात में गहरी नींद के लेने आसान उपाय 

2. अच्छी नींद लेने के फायदे मोटापा घटता है

अच्छी नींद लेने से वजन नियंत्रण में रहता है और शरीर के हार्मोन्स का संतुलन अच्छा बना रहता है। जिससे बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता

शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में नींद का बहुत बड़ा योगदान होता है। इससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही शरीर की ऊर्जा में वृद्धि होती है और आलस में कमीं आती है।

4. पर्याप्त नींद लेने से बढ़ता है सौंदर्य

सौंदर्य को निखारने के लिए भले ही आप तमाम कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल कर लें लेकिन चेहरे की असली चमक तो आपके नींद में ही होती है

  1. पर्याप्त नींद लेने से आपका मूड तरोताजा बनता है और यह चेहरे के डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक होता है। साथ ही आपके चेहरे के सौंदर्य को भी निखरता है।
  2. पर्याप्त नींद, वातावरण में उपस्थित प्रदूषण और धूप की वजह से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाता हैं तथा इससे सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से डैमेज हो चुकी त्वचा को राहत मिलती है।

5. याददाश्त और एकाग्रता में सुधार

दिन भर के कार्यो की थकान के बाद रात को पर्याप्त नींद लेने से अगली सुबह आप खुद को ज्यादा फ्रेस और एक्टिव महसूस करते हैं। और आपकी ऊर्जा भी बढ़ती है। जिसकी वजह से आपकी एकाग्रता बढ़ जाती हैं।

इससे नई चीजों को सीखने, समझने की क्षमता और याददाश्त में सुधार होता है। साथ ही काम पर देर तक बने रहने की क्षमता भी अच्छी होती है। आप पूरी फ़ोकस के साथ काम कर पाते हैं।

सोने का सही रूटीन बनाएं, बढ़ेगी उम्र।

यदि आप रात में देर तक जागते हैं। और रात में लंबे समय तक बिस्तर से दूर रहते हैं। तो अपने इस आदत में परिवर्तन लाएं। क्योंकि जो लोग रात में लेट सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं, वे लोग समय से सोने वालों की तुलना में कम जीते हैं।

4 लाख लोगों पर किये गए एक रिसर्च के अनुसार देर तक जागने वाले व्यक्तियों में जल्दी सोने वालों की तुलना में मौत की आशंका 10% ज्यादा होती है।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों यह है “रात की अच्छी नींद लेने के फायदे दोस्तों! ज्यादा काम के लिए आजकल लोग अपनी नींद से समझौता कर लेते हैं। हमें लगता हैं कि कम नींद लेने के बावजूद हमारा स्वास्थ्य ठीक है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। अच्छे परिणाम के लिए काम का समय नहीं उसकी क्वालिटी महत्वपूर्ण होती है। अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान हैं तो किसी भी कार्य को कम समय में और अधिक गुणवत्ता के साथ पूरा कर सकते हैं।

यह लेख “पूरी नींद लेने के फायदे” और कम नींद से होने वाले नुकसान के बारे में है। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमें जरूर बताएं। साथ ही अपने दोस्तों व परिजनों के साथ भी साझा करें।
धन्यवाद।

Leave a Comment