चाणक्य नीति के सफलता के सूत्र – 7 Golden Rules for Success in Life in Hindi

चाणक्य नीति के सफलता के सूत्र – Rules of success in life in Hindi, जीवन में सफलता के सूत्र – Rules to be successful in life in Hindi, चाणक्य नीति सफलता के सूत्र – Successful life rules, आचार्य चाणक्य के नीति सूत्र में छिपा सफलता पाने का रहस्य, जीवन में सफलता पाने के लिए याद रखें चाणक्य के ये सफलता के सूत्र.

सफलता के सूत्र – Rules for Success in Life in Hindi : सफलता जन्मजात नहीं होती, और न ही यह हमें तोहफे में मिलती है। परन्तु इसे प्राप्त करने की क्षमता हर किसी में होती है। हर एक व्यक्ति के जीवन में सफलता के मायने भिन्न हैं। किसी के लिए धन की आजादी सफलता है, किसी के लिए प्यार, इज्जत और शोहरत सफलता है, तो किसी के लिए अच्छी सेहत, खुशी, पारिवारिक एकता, व मानसिक शांति सफलता है। इसके मायने भले ही भिन्न हैं, लेकिन जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता के कुछ सार्वभौमिक नियम हैं जिसे दुनिया के लगभग सभी सफल व्यक्ति अपनाते हैं।

चाणक्य नीति के अनुसार ये हैं 7 सफलता के सर्वश्रेष्ठ नियम – Golden Rules for Success in Life in Hindi

इस लेख में आप आचार्य चाणक्य के द्वारा समझाए गये कुछ सफलता के नियम (Golden Rules of Success in Life) के बारे में जानेंगे। जो एक सफल जीवन के लिए अति आवश्यक है। इसका ज्ञान किसी भी व्यक्ति को सफलता की राह में मददगार साबित हो सकता है। तो आइये जानते हैं- चाणक्य नीति के सफलता के सूत्र

1.  परिश्रम है असली किस्मत की चाबी – Rules of success in Hindi

“परिश्रम ही सफलता की कुंजी है”। यह कहावत आप जरूर सुने होंगे। आचार्य चाणक्य भी यही कहते हैं कि परिश्रम वह चाबी है जो किस्मत के दरवाजे खोल देती है। यानी आप एकाग्र होकर निरंतर अपने लक्ष्य पर काम करते रहें तो एक दिन आप उस मुकाम तक पहुंच जाते हैं, जो आप चाहते हैं, जिसकी आप इच्छा करते हैं।

10 हजार से अधिक बार फेल होने के बावजूद थॉमस एडिसन ने दुनिया को वह दिया (विद्युत वल्ब) जिसकी किसी ने कल्पना नहीं कि थी। आवाज की वजह से ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्शन के बाद अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया के महानायक कहे जाते हैं।

यह सब संभव हुआ उनके कार्य के प्रति निरंतर प्रयास और मेहनत की वजह से। आचार्य चाणक्य के अलावा दुनिया के सभी सफल इंसानो की यही सलाह होती है कि अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होकर निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए। क्योंकि यही वह चाबी है जो आपको सफल बनाएगी।

और पढ़ें: सभी सफल लोगों की 10 अच्छी आदतें

2. महानता कर्मो से मिलती है जन्म से नहीं

जीवन में सफलता के लिए यह मायने नहीं रखता की आप कौन हैं, कहाँ निवास करते हैं, किस जाति, धर्म से हैं अथवा किस देश, शहर या गाँव से हैं। इसके लिए यह भी मायने नहीं करता कि आपकी पढ़ाई पूरी हुई है या नहीं, आप अमीर घर से हैं या गरीब परिवार से, आप निरंतर बाधाओं, दुःखो का सामना करते हैं।

अगर आपके कार्य उचित दिशा में हैं, आप प्रतिदिन ऐसे कार्य करते हैं जो आपको सफलता की ओर ले जाती हैं, तो आप महान हैं। क्योंकि सफलता एवं महानता कर्मो से आती हैं। यह जन्मजात या ईश्वर से उपहार में नहीं मिलता। कहा जाता है कि ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो कर्म करते हैं।

लोगों के मन में यह भ्रांति होती है कि सफल होने का मतलब अमीर घर में जन्म लेना है। परंतु यह सही नही हैं। इस संसार में जन्म लेने के बाद अपना औचित्य बनाये रखने के लिए संघर्ष हर किसी के लिए जरुरी है।

हमारे बीच ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जो शून्य से शुरुआत करके ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। इसलिए बेकार की चिंता करके वक्त बर्बाद करने से अच्छा है जहाँ और जिस भी स्थिति में हैं वहीं से शुरुआत करें।

3. शिक्षा है आपकी सफलता का आधार

किसी भी बड़ी सफलता को प्राप्त करने का मुख्य आधार ज्ञान है। उचित ज्ञान के बिना जीवन में कुछ भी हासिल करना बहुत ही चुनौती पूर्ण है। एक शिक्षित व्यक्ति हर स्थान पर सम्मान पाता है। यह शारीरिक शौन्दर्य से भी परे है। यानी जहां ज्ञान है वहां शारीरिक शौन्दर्य का कोई मोल नहीं।

शिक्षा व्यक्ति के जीवन का ऐसा निवेश है जिसका लाभ उन्हें जीवन पर्यन्त मिलता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आप जीवन में कुछ भी हासिल करना चाहते हैं, वह सब ज्ञान के द्वारा ही संभव है। यहां ज्ञान प्राप्त करने का तात्पर्य केवल उपाधि (Degree) हासिल करना नहीं है।

बल्कि वह है जो आप बनना चाहते हैं, आप जो भी हासिल करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए- आप भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज के रूप में जाना चाहते हैं तो आपके लिए ज्ञान का अधिक महत्व बैटिंग करने की बारीकियों को सीखना है।

4. सीखी हुई बातों को जीवन में उतारें।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल सीखना काफी नहीं हैं। प्राप्त की गयी शिक्षा को जीवन में उतारना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। किताबों में लिखी गई विद्या को पढ़ने, गुरु से सीख लेने मात्र से आप ज्ञानी नहीं बन जाते।

जब तक आप जीवन में इसका उपयोग नहीं करेंगे, जीवन में उतारेंगे नहीं, तब तक न ही आपका विकास हो सकता है और न ही आप सफल व्यक्ति बन सकते हैं। इसलिए हर कुछ नया सीखते रहें और उस ज्ञान का उपयोग अपने दैनिक जीवन व कार्यो में भी करें।

5. भविष्य की योजनाओं को रखें गोपनीय

लक्ष्य की गोपनीयता उसके पूर्ण होने की संभावना को बढ़ा देती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आप जीवन में जो भी लक्ष्य साधते हैं उसे हमेशा गोपनीय रखें अथवा इसकी जानकारी कम से कम लोगों को होनी चाहिए। भविष्य की योजनाओं एवं लक्ष्यों को रहस्य बनाये रखें और दृढ़ रहें।

क्योंकि जब आप अपनी योजना लोगों के साथ साझा करते हैं तो लोग आपको ऐसे कारण गिनाते हैं कि कैसे आप इस कार्य को नहीं कर सकते हैं, कैसे आप इसमें फेल हो सकते हैं। लोग आपको डिमोटिवेट करते हैं।

साथ ही आपके कार्यो में विभिन्न अड़चनें उत्पन्न करते हैं। इससे आप अपने मार्ग से विचलित हो सकते हैं। योजना को गुप्त रखने से आप इन मुश्किलों से दूर रहते हैं। आप बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के अपने कार्यो को पूर्ण कर लेते हैं।

6. मन की आशंका/डर आपको धकेलती है पीछे

असफलता का डर व मन की आशंका आपको राह से भटकाती है। इस तरह के विचारों को मन में कभी न लाएं। याद रखें बड़ी सफलता एक दिन में नहीं मिलती इसलिए काम को बीच में कभी न छोड़े। क्योंकि सच्ची निष्ठा से कार्य करने वाले व्यक्ति ही सफलता के असली हक़दार होते हैं।

वर्तमान समय में दुनिया की चकाचौंध से प्रभावित होकर लोग जल्दी सफलता प्राप्त करने की चाह में लग जाते हैं, ऐसे में छोटी सी हार भी उन्हें निराश कर देती है। इससे काम को बीच में छोड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।

आप जिस भी क्षेत्र में हैं या जाना चाहते हैं उसके बारे में अधिक से अधिक जानें, किताबें पढ़ें व विशेषज्ञों की राय लें। समय के साथ खुद को अपग्रेड करना मन के डर को दूर करेगा। और आप लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

7. मधुर वाणी व अच्छी संगति आपको महान बनाती है। – Rules for success in life in Hindi

जीवन की सफलता में संगति का विशेष महत्व होता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि खराब संगति व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देती है। जबकि अच्छी संगति व मधुर वाणी व्यक्ति को महान बनाती है। वे कहते हैं कि संसार एक कड़वा सच है।

जिसमें दो मीठे फल हैं। 1. मधुर वाणी और 2. सज्जनों की संगति। वे सिखाते हैं कि इंसान को मीठा बोलना चाहिए और हमेशा अच्छे लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। इन कार्यो से आप जीवन में उन्नति करेंगे, सुख को प्राप्त करेंगे और महान बनेंगे।

लोगों के साथ अच्छे व्यवहार से वे आपको पसंद करते हैं, आपको अच्छा मानते हैं, आपकी मदद करते हैं। अच्छी संगति से आपको नित नई चीजें सीखने को मिलती हैं और आपका मार्गदर्शन होता है।

निष्कर्ष:

दोस्तों यह हैं आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए सफलता के कुछ महत्वपूर्ण सूत्र। (Golden Rules of Success in Life in Hindi) जो जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल व्यक्ति बनने में आपकी मदद करेंगे। आशा है कि यह आपको पसंद आया होगा और आप सफलता के इस नियम (सफलता के सूत्र) का उपयोग अपने जीवन में करेंगे।

धन्यवाद।

Leave a Comment