7 पॉवरफुल स्किल्स जो आपको अमीर बना देंगी – 7 Skills That Will Make You Rich in Hindi

7 Skills That Will Make You Rich in Hindi : क्या आपको पता है कि पैसों की कमी एक छोटी सी समस्या है? आपको पता है कि? पैसे की कमी कभी भी कोई समस्या नहीं होती है। मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि धन की कमी केवल समस्या का एक लक्षण है, लेकिन यह समस्या का कारण नहीं है। तो वास्तव में समस्या क्या है, वास्तविक समस्या कौशल में कमी है।

क्या आपने कभी लॉटरी जितने वालों की कहानियां सुनी है, जिनके जीवन में अचानक से एक जीत के बाद लाखों-करोड़ो रूपये की वर्षा हो जाती है। लेकिन कुछ साल बाद ही वे खुश को टूटा हुआ, दिवालिया पाते है। वास्तव में कभी-कभी और भी दयनीय आर्थिक स्थिति हो जाती है।

अब सवाल है कि, ऐसा क्यों है? इसका सीधा सा जवाब यह है कि उनके पास पैसा तो है लेकिन अमीरों के हुनर नहीं है। अमीर लोग अमीर इसलिए नहीं है कि उनके पास पैसे हैं। वे भी शून्य से शुरुआत करते हैं, सैकड़ों, हजारों डॉलर का उनके ऊपर कर्ज होता है। पर उन्हें पैसो का ज्ञान होता है, वे अपने हुनर से अमीर होते हैं।

तो, आज मैं आपको अमीरों के वे सात पॉवरफुल स्किल्स बताने जा रहा हूँ। अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं तो आपको इन सभी स्किल्स को समझने और इसमें महारत हासिल करने की जरूरत है। तो चलिए अब हम शुरू करते हैं।

7 पॉवरफुल स्किल्स जो आपको अमीर बना देंगी – Skills That Will Make You Rich in Hindi

1. कस्टमर से दृढ़ता से बात करने की एबिलिटी

मैं इसे क्लोजिंग स्किल कहता हूं। क्या आप जानते हैं कि कैसे क्लोज करें या अंतिम निर्णय तक कैसे पहुंचे? क्या आप अपने संभावित ग्राहकों के लिए जो करते हैं उसका मूल्य स्पष्ट कर सकते हैं? क्या आप जानते हैं कि शक्तिशाली प्रश्न कैसे पूछे जाते हैं जो लोगों को खरीदने के लिए मजबूर करते हैं।

क्या आप अजनबियों से बात करने, अपने विचार प्रस्तुत करने, अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रदर्शन करने में सहज हैं? मेरा मानना है कि क्लोज़िंग स्किल सबसे महत्वपूर्ण स्किल्स में से एक है, यदि आप अमीर बनना चाहते हैं तो आपको इस सबसे महत्वपूर्ण स्किल में मास्टर करने की आवश्यकता है।

जब आप कस्टमर से बात कर रहे होते हैं, तो आप क्लोज कर रहे होते हैं। जब आप विक्रेताओं से बात कर रहे हों, तो उन्हें आपको बेहतर शर्तें देने के लिए मनाने की कोशिश करें, क्या लगता है? आप क्लोज कर रहे हैं। जब आप अपने कर्मचारियों से बात कर रहे होते हैं, तो आप क्लोज कर रहे होते हैं। वास्तव यह एक पॉवरफुल स्किल्स है जो आपको जरुर सीखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सभी सफल लोगों की 10 अच्छी आदतें

2. समूह में बात करने की क्षमता या पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स

क्या आप जानते हैं कि लोगों को सबसे ज्यादा डर किस चीज से लगता है। यह सांप नहीं है और यह मृत्यु भी नहीं है। नंबर एक डर जो ज्यादातर लोगों को होता है, वह है पब्लिक स्पीकिंग। लोग समूह के लोगों से बात करने से क्यों डरते हैं? लोग डरते हैं क्योंकि वे ज्यादातर समय इस बात की चिंता करते हैं कि कहीं वे बेवकूफ तो नहीं लग रहे हैं, या वे कैसे दिखते हैं।

लोग इसलिए भी डरते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि वे कुछ गलत कह सकते हैं। लेकिन आप सभी महान लीडर्स को देखते हैं, लगभग सभी महान लीडर्स, ग्रेट पब्लिक स्पीकर होते हैं। जैसे स्टीव जॉब्स, बिल गेट्स, टोनी रॉबिन, वॉरेन बफेट। तो, अपने आप से पूछें, क्या आप समूहों से बात करने से डरते हैं? क्या आप जानते हैं कि अपने विचारों को समूह में लोगों के सामने कैसे प्रस्तुत किया जाए?

क्या आप दृढ़ विश्वास और निश्चितता के साथ संवाद कर सकते हैं? क्या आप अपने दर्शकों से बात कर सकते हैं? हो सकता है कि आपको अपनी हथेलियां पसीने से तर मिलें। चेहरा पीला पड़ जाए, घुटने सुन्न पड़ जाएंगे। वह सब ठीक है। यह एक सीखने योग्य स्किल है, लेकिन अमीर बनने के लिए ‘पब्लिक स्पीकिंग’ सबसे मूल्यवान स्किल्स जो आपको मास्टर करना चाहिए।

और भी पढ़ें: कम बोलने वाले लोग जीवन में सफल क्यों होते हैं?

3. अपने शब्दों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने की काबिलियत

यहां मै स्कूली ज्ञान या अकादमिक लेखन की बात नहीं कर रहा हूँ और न कि व्याकरण में सही होने की बात कर रहा हूँ। मैं कम्युनिकेशन के बारे में बात कर रहा हूं। यहां मैं बात कर रहा हूं, शायद यह आपका वेबपेज है, आपका वीडियो है। मैं आपके ईमेल के बारे में बात कर रहा हूं। आप लिखित शब्दों के साथ कैसे संवाद करते हैं?

अब, यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है? क्योंकि, दिन-प्रतिदिन के कम्युनिकेशन में, आप जो ईमेल भेजते हैं, सभी सोशल मीडिया पोस्ट, अनुबंध, कॉन्ट्रैक्ट, या आपका ब्लॉग पोस्ट। इसमें से बहुत कुछ लिखित कम्युनिकेशन है। और जब आप लिखित शब्दों के माध्यम से प्रभावी ढंग से संवाद करना जानते हैं तो यह आपको बहुत अधिक लाभ देता है।

मैं आपको एक आदर्श उदाहरण देता हूं: मान लीजिए आपने एक सोशल मीडिया पोस्ट बनाया है और आपके पास अच्छी संख्या में फ़ॉलोअर्स हैं, जो आपको लाभ देते हैं, क्योंकि आप जो देखते हैं और लिखते हैं, वह हजारों/लाखों लोगों द्वारा देखा जाता है। इसलिए आपको लिखित शब्दों के साथ संवाद करने की कला को जरूर सीखना चाहिए।

4. अपनी टीम के साथ स्पष्ट और प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता

यह आपके नेतृत्व कौशल के बारे में है। एक इफेक्टिव लीडर होने के लिए आपको एक इफेक्टिव कम्युनिकेटर भी होना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि आपके कंपनी के विजन क्या हैं? और क्या आप इस बारे में अपनी टीम के सदस्यों के साथ संवाद कर रहे हैं? क्या आप अपनी टीम से स्पष्ट रूप से संवाद करते हैं? क्या आप जानते हैं कि अपने आर्गेनाइजेशन के भीतर अच्छा कल्चर कैसे बनाया जाता है?

देखिए, यह सब एक नेतृत्व कौशल है। व्यवसाय कोई एकल खेल नही है। व्यापार न केवल एक बौद्धिक खेल है, बल्कि यह एक टीम खेल भी है। यह एक संगठन है। आप केवल अपनी टीम के जितने ही अच्छे हैं। आपको अपनी टीम को इंस्पायर करने, मोटिवेट करने और नेतृत्व करने में सक्षम होने के लिए इस लीडरशिप क्वालिटी को विकसित करना बहुत महत्वपूर्ण है।

5. अधिकतम रिजल्ट के लिए अपने समय को मैनेज और व्यवस्थित करने की क्षमता

ज्यादातर लोग इसे टाइम मैनेजमेंट भी कहते हैं। लेकिन मैं इसे प्रॉयोरिटी मैनेजमेंट के रूप में संदर्भित कर रहा हूं। क्योंकि एक दिन के अंत में, हम सब के पास केवल 24 घंटे, सप्ताह के सात दिन और साल के 365 दिन होते हैं। आप वास्तव में टाइम का मैनेजमेंट नहीं कर सकते हैं, क्योंकि हम सब के पास एक समान समय मिलता है।

हालांकि, आप जो मैनेज कर सकते हैं, वह आपकी प्राथमिकताएं हैं। आपका केवल उस चीज पर नियंत्रण है कि आपको किन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना है? वह छोटी से छोटी चीज हो सकती है जो आपको आपके लक्ष्य के करीब ले जाने में मदद करेगी।

समस्या यह है कि हमें अपनी प्रायोरिटी को मैनेज करना कभी नहीं सिखाया जाता है। हम सब दिन भर अलग-अलग चीजें करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं देखते की वे जो एक्टिविटी कर रहे हैं उसके बदले में उन्हें क्या मिल रहा है औऱ वह कितना है। प्रॉयोरिटी मैनेजमेंट वास्तव में सेल्फ-मैनेजमेंट है। आप खुद को कैसे मैनेज करते हैं।

यदि आप हर एक दिन समय को कुशलता पूर्वक और प्रभावी ढंग से मैनेज करते हैं और सबसे जरूरी चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और इसे लगातार करते हैं, तो आपको वह परिणाम मिलेंगे जो आप चाहते हैं। अमीर लोग इसे समझते हैं और वे समय के मूल्य को समझते हैं, इसलिए वे ऐसी एक्टिविटी में भाग नहीं लेते जिससे उन्हें न्यूनतम रिजल्ट प्राप्त होता है।

6. फाइनेंशियल स्टेटमेंट को पढ़ने की क्षमता

इसे वित्तीय साक्षरता भी कहा जाता है। यह हुनर आपको स्कूल में नहीं सिखाया जाता है। स्कूल में, आप कितने बेहतर हैं?, आपका कितना अच्छा करते हैं? यह सब आपके स्कोर कार्ड से पता चलता है। क्या आपको ‘ए’, ‘बी’ या ‘सी’ मिल रहा है।

लेकिन वास्तविक दुनिया में या व्यापार जगत में फाइनेंशियल स्टेटमेंट देखा जाता है। यही आपका स्कोर कार्ड है जो बताता है कि आप कैसे हैं? आप आर्थिक रूप से कैसे और कितना अच्छा करते हैं?

अब आप सोच रहे होंगे कि “फाइनेंशियल स्टेटमेंट पढ़ने के लिए मुझे अकाउंटेंट बनना होगा या एकाउंटिंग का कोर्स करना होगा”, तो मैं कहूंगा नहीं, लेकिन आपको पैसे की भाषा समझने की आवश्यकता है। सीखना होगा, पैसा कैसे काम करता है, आपकी बैलेंस शीट, इनकम डिटेल्स, कैशफ़्लो स्टेटमेंट आदि को समझना होगा।

आपको पैसे की इन कुछ शब्दावली की मूल बातें समझने की जरूरत है: क्रेडिट स्कोर, रिटर्न्स ऑन इन्वेस्टमेंट, प्रॉफिट एंड लॉस, कैपिटल गेन, कैपिटल लॉस आदि को समझना है, साथ ही अपने पैसे के मैनेजमेंट के बारे में भी जानकारी लेनी होगी कि कैसे मैं अपने अपने पैसे का मैनेजमेंट कर रहा हूँ। तो वित्तीय साक्षरता अत्यंत महत्वपूर्ण कौशल है, यदि आप अमीर बनना चाहते हैं तो आपको इसमें महारत हासिल करनी चाहिए।

7. अपने खुद के दिमाग को कंट्रोल करने की कला

दूसरों को जानना बुद्धि है, लेकिन स्वयं को जानना, सच्चा ज्ञान है।
दूसरों पर काबू पाना ताकत है, लेकिन खुद पर काबू पाना ही असली ताकत है।

लाओ त्ज़ू

आप अपने दिमाग को कैसे मैनेज करते हैं? नकारात्मक विचारों, निराशा, भय, ईर्ष्या, डिप्रेशन, लिमिटेड बिलीफ व टालमटोल। आप अपनी इस सभी भावनाओं को किस प्रकार से मैनेज करते हैं?

आप पैसे कमाने, अमीर बनने के जितने चाहे तरीकों में महारत हासिल कर लें, लेकिन यदि आपकी मानसिकता सही नहीं है तो इनमें कोई भी काम नहीं करेगा।

आप कितनी ही बार जानते हैं कि आप लक्ष्य को अचीव करने के लिए, रिजल्ट पाने के लिए आपको क्या करने की आवश्यकता है लेकिन टालमटोल की वजह से नहीं करते हैं। या आपके हाथ आये अवसर कितनी बार चले गए, क्योंकि आप अपनी लिमिटेड फिलिफ़ के कारण उस पर कोई एक्शन नहीं लिए।

दूसरे जानते हैं कि आप कर लेंगे, लेकिन आपका खुद पर ही कई बार भरोसा नहीं होता। यह माइंडसेट स्किल है। जो आपको सीखना चाहिए कि कैसे आप अपने दिमाग को कंट्रोल करके अपना मनचाहा रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।

7 पॉवरफुल स्किल्स जो आपको अमीर बना देंगी – 7 Skills That Will Make You Rich in Hindi

निष्कर्ष:

तो दोस्तों यह थे वो 7 पॉवरफुल स्किल्स  जो आपको निश्चित रूप से अमीर बना सकते हैं। ‘7 Skills that Will Make you Rich.’ यदि आप इन 7 पॉवरफुल स्किल्स को अपने अंदर Develop कर लेते हैं तो आपको कोई भी सफल होने से नहीं रोक सकता।

आशा है यह आर्टिकल आपको पसंद आया है। दोस्तों आपके अंदर इनमें से कौन सी स्किल्स पहले से है और कौन सी आप सबसे पहले सीख रहे हैं हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं।
धन्यवाद!

Leave a Comment