स्वस्थ जीवन शैली दिनचर्या – Swasth Jivan Shaili : स्वस्थ जीवन का तात्पर्य है स्वस्थ शरीर एवं प्रफुल्लित मन। यह तभी संभव है, जब आप एक स्वस्थ जीवन शैली दिनचर्या के साथ जीवन में अच्छी आदतों को अपनायेंगे। क्योंकि हमारे जीवन की अधिकांश गतिविधियां आदतन ही घटित होती हैं।
अच्छी आदतें आपको अच्छा बनाती हैं, आपको स्वस्थ एवं खुशहाल बनाती हैं। जबकि बुरी आदतें आपका नुकसान करती हैं। यदि आप स्वस्थ एवं एक्टिव जीवनशैली चाहते हैं तो आपको हमेशा वही करना चाहिए जो आपके तन एवं मन दोनों के लिए सही हो।
अच्छी आदतें आपको अच्छा महसूस कराती हैं, आपकी आत्मछवि व सम्मान को बढ़ाती हैं। इसलिए हर एक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन शैली (Swasth Jivan Shaili) को ही अपनाना चाहिए।
इसमें अधिक मेहनत या प्रयासों की आवश्यकता नहीं है। परंतु संकल्प-शक्ति में कमीं एवं अन्य निजी कारणों से लोगों के लिए इसे अपनाना मुश्किल हो जाता है।
स्वस्थ जीवन शैली दिनचर्या – Swasth Jivan Shaili
आज मैं आपको कुछ सिंपल व प्रभावशाली दैनिक आदतों के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें अपनाना कठिन नहीं है। कुछ दिन के प्रयासों से आप इन्हें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे।
ये छोटी आदतें आपको फिट रखने के साथ ही आपकी प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाती हैं। तो आइये जानते हैं – स्वस्थ जीवन शैली दिनचर्या के लिए 7 अच्छी आदतें – Swasth Jivan Shaili ke Niyam in Hindi
स्वस्थ जीवन शैली दिनचर्या के लिए अपनाएं ये 7 अच्छी आदतें – 7 Habits of a Healthy Lifestyle in Hindi
1. सुबह जल्दी उठें।
सुबह जल्दी उठना एक स्वस्थ जीवन शैली दिनचर्या (Swasth jivan shaili) की सबसे अच्छी आदत है। दुनिया के सभी महान और सफल लोग भी हमेशा सवेरे जल्दी उठते हैं।
कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनके पास दिन में समय कम मिलता है। वे अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते हैं और अपने जरूरी काम भी पूरा नहीं कर पाते हैं।
ऐसे में सुबह जल्दी उठने से न केवल आपको दिन के लिए ज्यादा समय मिलता है, बल्कि आप ज्यादा फ्रेस, एक्टिव और प्रसन्न रहते हैं। सुबह शांत वातावरण मिलने से आप दिन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यो को खत्म कर सकते हैं।
रात में जल्दी सोना और दिन की शुरुआत जल्दी करने की आदत आपके शरीर की ‘जैविक घड़ी’ को बैलेंस रखने में मदद करती है। एक संतुलित दिनचर्या से आपमें आधुनिक दौर में फैली बीमारियों का खतरा भी कम रहता है।
2. ध्यान/मेडिटेशन करना
एक Swasth jivan shaili के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के अच्छा होने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का अच्छा होना भी बहुत जरूरी होता है।
मेडिटेशन करना एक अच्छी आदत है, जो आपको एक स्वस्थ जीवन शैली दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में हेल्प करती है।
मेडिटेशन करने से नेगेटिव थॉट्स को रोककर मन को शांत करने में मदद मिलती है। इससे तनाव भी दूर होता है। मेडिटेशन को न केवल तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन की समस्याओं में राहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
बल्कि यह आपकी अवेयरनेस बढ़ाने और सभी प्रकार की मेंटल और इमोशनल हेल्थ को बेहतर करने में भी सहायक होता है।
3. स्वस्थ जीवन शैली दिनचर्या में जरुरी है नियमित व्यायाम।
स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए शारीरिक सक्रियता बहुत जरूरी है। इसलिए हर किसी को नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करना चाहिए।
व्यायाम से आपका शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है। शरीर में ताकत आती है। साथ ही व्यायाम से वजन घटाने में, मांसपेशियों को मजबूत करने, हड्डियों व जोड़ो को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।
रोजाना व्यायाम करने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure), व मधुमेह जैसी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
व्यायाम के अलावा यदि आप हर दिन केवल 30 मिनट तक पैदल चलते हैं तो इसका असर भी बहुत ही चमत्कारी होता है। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करना एवं कम दूरी की यात्रा में पैदल चलना भी आपके स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर डालता है।
4. अपने तनाव के स्तर को कम करें।
आजकल तनाव या टेंशन हम सब की दिनचर्या का एक कॉमन हिस्सा बन चुका है। इसे पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे मैनेज जरूर किया जा सकता है।
अतः आपको तनाव को मैनेज करना सीखना चाहिए। क्योंकि अधिक तनाव से मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। यदि इसे समय रहते मैनेज न किया जाए तो यह शरीर पर भी गंभीर असर डालता है।
लंबे समय में तनाव से हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डिप्रेशन या एंग्जाइटी की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।
चेहरे पर झुर्रियां, सिरदर्द, नींद की गड़बड़ी, फोकस में कमीं, थकान, वजन में कमीं या बढ़ना, पेट में खराबी अथवा ऊर्जा में कमीं का एक कारण अधिक तनाव भी होता है।
इसलिए आपको सीखना चाहिए कि कैसे आप अपनी चिंताओं से मुक्ति पा सकते हैं और अपने मूड को अच्छा बना सकते हैं।
और भी पढ़ें: काम के तनाव को कम करने के 7 उपाय
5. सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें।
कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। कारण यह है कि रात के खाने के बाद अगले भोजन का अंतराल काफी लंबा होता है।
यदि समय पर कुछ न खाया जाए तो इसका नेगेटिव प्रभाव शारीरिक ऊर्जा में कमीं व खराब मूड के रूप में दिखता है। ब्रेकफास्ट में देरी या छोड़ने पर तेज भूख लगती है। जिससे अनहेल्दी या ज्यादा खाना खाने का चांस बढ़ जाता है।
अगर आप एक ही बार में ज्यादा भोजन करते हैं तो आलस का अनुभव हो सकता है। ज्यादा भोजन करने से लंबे समय में मोटापा बढ़ने व अन्य बीमारियों जैसे सिरदर्द, मेटाबॉलिज्म रेट में कमीं, मधुमेह व हृदय रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
इसलिए सुबह के नाश्ते को कभी न छोड़े। क्योंकि सुबह का संतुलित नाश्ता आपको पूरे दिन ऊर्जा देता है और आपको ज्यादा फिट और एक्टिव रखता है।
इसे भी पढ़ें: क्यों जरुरी है सुबह का नाश्ता, जानिए 7 चौका देने वाले फायदे
6. स्वस्थ जीवन शैली अपनानी है तो हर दिन पर्याप्त नींद जरूर लें।
एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए हर पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ शरीर और मन के लिए नींद की अहमियत क्या है, यह आप जरूर जानते होंगे।
इसके लिए हर किसी को कम से कम 7 या 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। क्योंकि अच्छी नींद से ही आपके शरीर और मन को पर्याप्त आराम मिलता है। शरीर के टूट-फुट की मरम्मत भी सोते समय ही होती है।
- सवेरे उठने के बाद आपका मूड और आपका स्वास्थ्य कैसा होगा यह आपके सोने के तरीके से तय होता है।
- आप पूरे दिन सुस्त और आलसपन महसूस कर सकते हैं, यदि आपकी पिछली रात की नींद खराब हो गयी है।
- लेकिन यदि आप अच्छी नींद लेते हैं तो सुबह पूरी तरह फ्रेस होकर उठते हैं। आलस की छाया भी आप तक नही पहुंच पाती है।
नींद चक्र में गड़बड़ी आपके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। स्वस्थ जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण कदम यह है कि हर दिन पर्याप्त नींद लें और देर रात जाग कर काम करने से भी बचें।
और पढ़ें: अच्छी और गहरी नींद आने के 7 घरेलु उपाय
7. स्वस्थ और संतुलित आहार लें।
स्वस्थ एवं संतुलित आहार एक स्वस्थ शरीर व मस्तिष्क के लिए बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि संतुलित आहार ही आपके शरीर के विकास, टूट-फूट की मरम्मत और कार्य करने की शक्ति के लिए जरूरी पोषक तत्व व ऊर्जा प्रदान करता है।
आप स्वस्थ, सुडौल शरीर वाले ऊर्जावान व्यक्ति होंगे अथवा कमजोर या स्थूल शरीर वाले और आलसपन के शिकार होंगे। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या ग्रहण करते हैं।
अधिक तैलीय व भारी भोजन मोटापा लाने व बीमारियों को उत्पन्न करने वाला होता है। जबकि स्वस्थ आहार जैसे सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें ये सभी शरीर को उचित पोषण प्रदान करते हैं। अतः स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्वस्थ को अपनाना भी जरूरी है।
निष्कर्ष:
तो दोस्तों यह थे एक ‘स्वस्थ जीवनशैली दिनचर्या के लिए 7 अच्छी आदतें।’ दोस्तों पूरी तरह से एक स्वस्थ जीवनशैली (Swasth Jivan Shaili) के साथ जीना एक सामान्य व्यक्ति के लिए काफी मुश्किल है।
लेकिन फिर भी हम सब अपने निरंतर प्रयास और अच्छी आदतों से एक संतुलित जीवनशैली को प्राप्त कर सकते हैं।
आशा है यह आर्टिकल “स्वस्थ जीवनशैली दिनचर्या ” आपको पसंद आया है। दोस्तों आप हमें कमेंट में लिखकर बताएं कि आप एक स्वस्थ जीवन शैली (Swasth Jivan Shaili) जीने के लिए इसमें से कौन सी आदतें अपनाते हैं, साथ आप इसमें से क्या अलग करते हैं, यह भी जरूर बताएं।
हम आपके सुझाव को इन आदतों में जोड़ने की कोशिश करेंगे। यदि आप अपने साथ ही दूसरों की भी मदद करना चाहते हैं, तो इस लेख को उनके साथ जरूर शेयर करें।
धन्यवाद!
संबंधित पोस्ट:-
- जीवन में संतुलन कैसे बनायें?
- सफल जीवन के लिए सोने से पहले करें ये 12 काम
- जीवन में सदैव खुश रहने के 8 उपाय
* * *