Vitamin B12 की कमीं से क्या होता है? जानिए विटामिन B12 के कार्य और कमी के लक्षण

Vitamin B12 की कमीं से क्या होता है? जानिए विटामिन B12 के कार्य और कमी के लक्षण, Vitamin B12 ki kami ke lakshan

स्वस्थ शरीर के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर व अन्य तत्वों का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। शरीर को इन सभी तत्वों की पूर्ति हमारे आहार के द्वारा होती है। और इनमें से ही एक है Vitamin B12, जो शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। Vitamin B12 को Cobalamin नाम से भी जाना जाता है।

इस विटामिन की कमी आजकल लोगों में बहुत अधिक देखने को मिलता है। आज का हमारा लेख Vitamin B12 के बारे में है। आज आप जानेंगे कि विटामिन बी 12 हमारे शरीर के लिए क्यों इतना जरूरी हैं। इसकी कमी से क्या होता है और कहां से हम इसे प्राप्त कर सकते हैं।

Vitamin B12 क्या है? – What is Vitamin B12 in hindi

Vitamin B12 एक Water-Soluble Vitamin (जल में घुलनशील विटामिन) है। इसका दूसरा नाम Cobalamin है। शरीर के अच्छे स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण क्रिया-कलापों के लिए विटामिन बी12 बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में, मस्तिष्क के तंत्रिका तंत्र के  स्वास्थ्य के लिए और मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया में Vitamin B12 की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

हमारे शरीर में Vitamin B12 का क्या कार्य है?

  • हम जो भी खाते हैं, Vitamin B12 उन खाद्य पदार्थो से ऊर्जा हासिल करके थकान और सुस्ती की शिकायत दूर रखने में मदद करता है।
  • शरीर मे उपस्थित कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में यह मदद करता है।
  • विटामिन बी12 शरीर में DNA के उत्पादन में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है।
  • खून के लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिये बहुत आवश्यक होता है, साथ ही यह मस्तिष्क के तंत्रिका तंत्र की कार्यक्षमता बढ़ाकर याददाश्त दुरुस्त रखता है।
  • नींद की गुणवत्ता सुधारने में भी असरदार, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित कर हृदय रोगों से बचाता है।
  • विटामिन बी12 हमारे शरीर में फोलिक एसिड के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमीं होने पर शरीर में फोलिक एसिड का अवशोषण बाधित हो जाता है।
  • यह दिल से जुडी बीमारियों को कम करने में सहायक होता है।
  • हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम के स्वास्थ्य के लिए बिटामिन बी12 बहुत जरूरी होता है।

शरीर में Vitamin B12 की कमीं के कारण- Vitamin B12 Deficiency Causes in Hindi

  • पेट, लीवर और आंत की बीमारियों की वजह से भोजन से Vitamin B12 सोखने की शरीर की क्षमता घट जाती है, जिससे Vitamin B12 की पूर्ति नही हो पाती है।
  • आहारमें विटामिन बी 12 युक्त चीजों का कम मात्रा में सेवन करना इसकी कमी का कारण हो सकता है।
  • ऐसे लोग जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है या पेट के रोग से पीड़ित होने पर Vitamin B12 की कमी होती है।

विटामिन B12 की कमीं के लक्षण

  • इस विटामिन की कमीं होने पर थकान और शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है।
  • इसकी की कमीं से एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होने लगती है। Vitamin B12 की कमी से एनीमिया होने पर थकान ज्यादा महसूस होती है और दिल की धकड़ने तेज हो जाती हैं।
  • डिमेंशिया रोग होने का एक कारण विटामिन बी12 की कमी भी हो सकता है। इसकी वजह से याददाश्त कमजोर होने लगता है और व्यवहार में भी परिवर्तन आ जाता है।
  • भूख कम लगना, वजन कम होना, कब्ज आदि के साथ ही हाथ-पैर के सुन्न होने और झुनझुनी होने जैसी समस्या भी Vitamin B12 की कमी होती है।
  • शरीर में बिटामिन बी12 की कमीं होने पर शरीर के विकास की गति धीमी पड़ जाती है। डिप्रेशन और याददाश्त का कमजोर होना, जीभ में सूजन व दर्द आदि इसकी कमी के कारण होता है।

Vitamin B12 Foods List

शाकाहारी आहार में बहुत ही कम ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें विटामिन बी12 पाया जाता है। बावजूद इसके कुछ ऐसे चीजें हैं जिनमें इसकी अच्छी मात्रा पाई जाती है और ये बहुत ही आसानी से उपलब्ध होते हैं।

  • दूध और दूध से बनी सभी चीजें जैसे दही, पनीर, चीज इत्यादि में Vitamin B12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसकी कमी से बचने के लिए दूध और इससे बने सभी चीजों का सेवन जरूर करें।
  • सोयाबीन और अन्य सोया उत्पाद जैसे टोफू (सोया पनीर), सोया मिल्क, सोयाबीन तेल इन सब में विटामिन बी12 अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स, बादाम, अंकुरित अनाज का सेवन भी Vitamin B12 के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही मशरूम भी इसका बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • विभिन्न प्रकार के सीफूड्स और मछलियां इसका अच्छा स्रोत होती हैं। साथ ही मीट, अंडा और चिकन में भी विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

किन्हे है कितनी जरूरत

Vitamin B12 की आवश्यकता आपकी उम्र, खाने की आदतों और स्वास्थ्य के अनुसार अलग-अलग होती हैं। उम्र के हिसाब से औसत मात्रा माइक्रोग्राम (mcg) में कुछ इस प्रकार है।

  • जन्म से 6 माह तक के बच्चों के लिए- 0.4 mcg
  • और 7-12 माह के बच्चों को- 0.5 mcg
  • 1-3 साल के बच्चों को- 0.9 mcg
  • 4-8 साल के बच्चों को- 1.2 mcg
  • 9-13 साल के बच्चों को- 1.8 mcg
  • 14-18 साल के लिए 2.4 mcg और वयस्कों को लगभग 2.6 mcg शरीर को प्रतिदिन आवश्यकता होती है।

माँओं को जरूरत होती है ज्यादा

गर्भावस्था में 2.6 mcg विटामिन बी12 रोज़ाना लेने की सलाह देते हैं विशेषज्ञ और वे महिलाएं जो बच्चों को स्तनपान कराती हैं लगभग 2.8 mcg प्रतिदिन जरूरत  होती है।

ध्यान देने योग्य बातें

  1. लीवर, आंत रोगियों के अलावा टाइप-1 डायबिटीज व गठिया के मरीजों में विटामिन B12 की कमी होने का खतरा ज्यादा होता है।
  2. खून की कमीं, थकान, कमजोरी, सुस्ती, हाथ-पैर सुन्न पड़ना, नसों में करेंट दौड़ने जैसी अनुभूति होने पर अपने डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए क्योंकि यह विटामिन बी12 की कमीं का संकेत हो सकता है।

निष्कर्ष:

अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर में जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक होता है। इनके लिए अपने प्रतिदिन के आहार में जरूरी पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट में बताएं।
धन्यवाद।

नोट:

यह लेख केवल ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए तरीकों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment