सुबह का नाश्ता आखिर क्यों जरूरी है? (Why Breakfast is Important in the Morning), नाश्ता करने के फायदे, हमें नाश्ता क्यों करना चाहिए?, नाश्ता नहीं करने से क्या होता है?
सुबह का नाश्ता आखिर क्यों जरूरी है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में बना रहता है। सुबह का नाश्ता करना चाहिए अथवा नहीं, अगर करना चाहिए तो क्यों? आज का यह लेख इसी विषय पर है। आज आप जानेंगे कि आखिर क्यों सुबह का नाश्ता करना महत्वपूर्ण होता है?, ब्रेकफास्ट के फायदे क्या हैं? (Importance of Breakfast) इस लेख को पढ़ने के बाद मुझे विश्वास है कि आपको आपके सवालों के जवाब मिल जाएंगे। अतः इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। तो चलिए जानते हैं – क्यों जरुरी है सुबह का नाश्ता (Why Breakfast is Important)
नाश्ता करना क्यों जरूरी है। – Why Breakfast is Important in Hindi
रात्रि में नींद में रहने के दौरान भी शरीर की विभिन्न प्रक्रियाएं, पाचन कार्य, मस्तिष्क व हृदय निरंतर कार्य करते रहते हैं, और ऊर्जा का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। लगातार चल रहे इन कार्यो से धीरे-धीरे शरीर में ग्लूकोज स्तर में कमी आ जाती है।
नाश्ता कर लेने से रात के बाद उपवास का लंबा वक़्त खत्म हो जाता है, और शरीर के ऊर्जा स्तर एवं सर्तकता में वृद्धि के लिए ग्लूकोज की पूर्ति भी हो जाती है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी न्यूट्रियंट्स भी प्राप्त होते हैं। आधुनिक व्यस्त जीवनशैली में लोग कम नींद और ब्रेकफास्ट को अवॉइड करना पसंद करते हैं।
अधिकांश लोग यह भी कहते हैं कि इससे कोई बड़ा फर्क नहीं होता। सुबह के नाश्ते से न केवल शरीर के विकास कार्य को बढ़ावा मिलता है, साथ ही वजन एवं रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
यहाँ कुछ अन्य कारण दिए गए हैं कि सुबह का नाश्ता क्यों महत्वपूर्ण होता है। (7 Reason Why Breakfast is Important in The Morning)
नाश्ता करने के 7 बड़े फायदे – Benefits of breakfast in the morning in hindi
1. सुबह का नाश्ता मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करे।
सुबह का नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म स्तर को बढ़ाने (Boost) में सहायक होता है। मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है जिसमें शरीर के अंदर भोजन को ऊर्जा (Energy) में परिवर्तित किया जाता है। मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय प्रक्रिया जितना अच्छा होता है, शरीर में ऊर्जा का स्तर भी उतना ही बेहतर होता है। आप ज्यादा ऊर्जावान और एक्टिव रहते हैं।
2. ब्लड शुगर को करे नियंत्रित।
एक संतुलित आहार आपके ब्लड शुगर लेवल को स्थिर (Stable) रखता है। यानी आहार में शामिल चीजों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा और अन्य न्यूट्रियंट्स की संतुलित और पर्याप्त मात्रा दिनभर के ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव को बैलेंस रखने में मददगार होता है। साथ ही सुबह का नाश्ता आपके भूख को भी कंट्रोल करता है।
3. मॉर्निंग ब्रेकफास्ट खाने की क्रेविंग और ओवर ईटिंग से बचाये।
नाश्ता छोड़ने यानी देर से खाना खाने से आपकी भूख बढ़ जाती है। रक्त में ग्लूकोज के स्तर में कमीं के कारण खाने की क्रेविंग भी बढ़ने लगती है। ऐसे में लंच के दौरान ओवर ईटिंग की संभावना ज्यादा होती हैं।
यानी आप दोपहर और शाम के खाने में ज्यादा खाना पसंद करेंगे। साथ ही कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें व मीठा खाने की इच्छा को बढ़ावा मिलता है। जो कि एक अच्छी आदत नहीं है। ब्रेकफास्ट न करने यानी खाने में अधिक देरी से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
और पढ़ें: बार-बार खाने की इच्छा (Food Cravings) क्यों होती है?
4. वजन नियंत्रण में सहायक।
जैसा कि आप जानते हैं कि सुबह के नाश्ते से आपके खाने की क्रेविंग कम होती है। इससे आपकी आदत स्वस्थ और पौष्टिक चीजें खाने की ओर बढ़ती हैं। जब आप पूरे दिन में आवश्यकता के अनुरूप ही पोषण और कैलोरी को ग्रहण (Intake) करते हैं, तो यह आपके वजन को नियंत्रित रखता है। उच्च फाइबर और न्यूट्रियंट्स से भरपूर नाश्ता वजन नियंत्रण के साथ-साथ आपको फिट रखने में मदद करता है।
5. सुबह का नाश्ता आपकी एकाग्रता और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है
पौस्टिक नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करना आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। रेगुलर ब्रेकफास्ट से आपकी मेमोरी व मस्तिष्क के कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार होता है। यह आपकी एकाग्रता को भी बढ़ाता है। नाश्ते में रुचि बढ़ाने के लिए नए व्यजनों को शामिल करना लाभदायक होता है। ब्रेकफास्ट निरंतर ऊर्जा देने के साथ ही आपकी प्रोडक्टिविटी को Increase करता है।
6. नाश्ते से होता है बेहतर मूड और ऊर्जा स्तर में वृद्धि
ताजा और पौष्टिक तत्वों से भरपूर नाश्ता न केवल आपके शरीर को ऊर्जा व न्यूट्रियंट्स प्रदान करता है, यह आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। सुबह के नाश्ते में फल, सब्जियां, अनाज,
दूध अथवा इनसे बनी चीजें शामिल करने से बॉडी के लिए जरूरी न्यूट्रियंट्स मिलता है और ये फ़ूड देर तक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। जिससे आप ऊर्जावान और ज्यादा प्रोडक्टिव बनते है। साथ ही आपका मूड भी अच्छा रहता है।
7. ब्रेकफास्ट रोगों के खतरे को कम करता है।
नाश्ता छोड़ना विभिन्न बीमारियों का कारण बनता है। हार्वर्ड में 2013 के एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग नाश्ते को अवॉइड करते हैं उनमें हार्ट-अटैक का खतरा अधिक होता है। इससे डायबिटीज, एसिडिटी व सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। ब्रेकफास्ट छोड़ने पर यदि आप कम कैलोरी लेते हैं तो आपका उर्जास्तर कम हो जाता है। और आपकी स्ट्रेंथ पर भी असर होता है।
निष्कर्ष:
स्वस्थ खानपान आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। एक आदर्श ब्रेकफास्ट में पूरे दिन के सम्पूर्ण भोजन का एक चौथाई या तिहाई मात्रा जिसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कुछ मात्रा में वसा की भी आवश्यकता होती है।
इन तत्वों की पूर्ति आपको हमेशा घर पर बनी चीजों से ही करना चाहिए। इसमें मौसमी फल, दूध व दूध से बने पदार्थ, साबुत अनाज, रोटियां, फलों के जूस, अण्डे, नट्स आदि को ही शामिल करना चाहिए। पैकेज अथवा प्रोसेस फ़ूड पर कभी भी विश्वास न करें। ये आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ देती हैं।
यह थे कुछ महत्वपूर्ण कारण कि आपको सुबह में ब्रेकफास्ट क्यों करना चाहिए। (Why Breakfast is Important in the Morning) आशा है आप इसके महत्व को जान चुके होंगे।
आपको यह लेख पसंद आया है, आप अपनी राय और सुझाव हमें लिख कर जरूर बताएं।
धन्यवाद।