कम बोलने वाले लोग कैसे होते हैं?, कम बोलने वाले लोग या शांत लोग जीवन में ज्यादा सफल क्यों होते हैं? – Why Silent People Are Successful in Life in Hindi? कम बोलने के फायदे – कम बोलने वाले लोग Intelligent होते हैं, क्योकि वो लोग एक ही बार में अपनी बात को कहना जानते हैं, ये Peaceful होते हैं और बहुत शांत स्वभाव वाले होते हैं।
कम बोलने वाले लोग ज्यादा सफल क्यों होते हैं? – Why Silent People Are Successful in Hindi? : व्यक्ति के व्यवहार, उनकी विशेषता और पर्सनालिटी के हिसाब से कहा जाता है की दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। पहले वो जो अपना अधिकतम समय लोगों के बीच में रहकर बिताते हैं। ऐसे लोग बातचीत, खेलकूद, हंसी-मजाक व ऐसे ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में अग्रणी होते हैं। इनके लिए लोगों से घुलना मिलना भी बहुत आसान होता है। वहीं दूसरे प्रकार के लोग अक्सर अपना ज्यादातर समय खुद के साथ अथवा कम से कम लोगों के बीच गुजारते हैं। जिन्हें इंट्रोवर्ट्स पर्सनालिटी का व्यक्ति भी कहा जाता है।
अक्सर इन्हें शर्मीले, डरपोक स्वभाव के साथ जोड़कर देखा जाता है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे लोग शांतिप्रिय होते हैं, उन्हें एकांत पसंद होता है। क्योंकि अधिक भीड़-भाड़ में ये असहज महसूस करते हैं। शांत रहने या कम बोलने का मतलब कमजोरी नहीं, यह एक विशेषता है। जिसका अपना एक अलग महत्व है। जिसका लाभ शांतिप्रिय लोग उठाते हैं। इस कारण से ही ये Extrovert लोगों से कई क्षेत्रों में आगें हैं।
कम बोलने वाले लोग लाइफ में ज्यादा सफल क्यों होते हैं? – 10 Reasons Why Silent People Are Successful in Hindi
आज के इस लेख में आप ऐसी ही कुछ बातों को जानेंगे कि क्यों शांत रहने वाले लोग जीवन में अधिक सफल होते हैं। (Why Silent People are Successful in Life)
1. कम बोलने वाले लोग योजना तैयार करने में अच्छे होते हैं। – Silent People Are Great in Planning
योजना तैयार करना और उस पर एक्शन लेना किसी भी कार्य में सफल होने का सर्वोच्च तरीका है। एक योजना तैयार करने की प्रक्रिया में बहुत सोच-विचार की आवश्यकता होती है। यह केवल बात करने या कहने से नहीं होता। इस नियम को हर सफल इंसान भली-भांति जानते हैं। इसी वजह से ये लोग योजना तैयार करने में अधिक निपुण होते हैं।
शांत रहने वाले लोगों को किसी भी इन्फॉर्मेशन को प्रोसेस करने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता होती है। इस कारण से वे ज्यादा बात नहीं करते है। व्यक्ति के सोचने की क्षमता उन्हें बेहतर निर्णय (Decision) लेने में मदद करता है। यही गुण उन्हें एक महान योजनाकार बनाता है।
और भी पढ़ें: सभी सफल लोगों की 10 अच्छी आदतें
2. Silent People अच्छे श्रोता (सुनने वाले) होते हैं।
सुनना व्यक्ति की सबसे अच्छी आदतों में से एक है। जो लोग सुनने में जितने अच्छे होते हैं वे ज्ञान के भी उतने ही धनी होते हैं। सफलता एक दिन में नहीं मिलती। इसके लिए ढेर सारी सलाहों और इम्प्रूवमेंट (Improvement) की आवश्यकता होती है। अच्छी सलाह तभी प्राप्त की जा सकती है जब आप सुनने में अच्छे होंगे।
इसका यह बिल्कुल भी मतलब नहीं कि बोलने वाले लोग सुनने में अच्छे नहीं होते। (Silent People) शांत रहने वाले लोग सामने वाले को पहले बोलने की आजादी देते हैं, वे सुनने को अधिक महत्व देते हैं। जिससे उन्हें अच्छी सलाह और फीडबैक प्राप्त हो सके।
3. कम बोलने वाले लोग रचनात्मक व्यक्तित्व वाले होते हैं। – Silent People Are Successful Because, they are Creative
शांत रहने वाले लोग अपना अधिकतम समय खुद के साथ बात करने में बिताना पसंद करते हैं। अपने अकेले समय के दौरान वे नित नए विचारों को उत्पन्न करते हैं और उन विचारों (Idea’s) को कार्यो के साथ जोड़ कर एक रचनात्मक कार्य करते हैं।
क्रिएटिविटी आपके व्यवसाय के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि ग्राहक हमेशा विविधता को पसंद करते हैं। शांत लोगों के सफल होने का एक कारण (Reason to Silent People are Successful) यह भी है,
कि वे अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल अपने बिजनेस को शुरू करने और उसे सफल बनाने में करते हैं। ये वे लोग होते हैं जो अपने क्रिएटिव व नए विचारों से लोगों को आश्चर्यचकित कर देतें हैं।
और भी पढ़ें: सफल जीवन के लिए 10 अच्छी आदतें।
4. कम बोलने वाले लोग खुद के प्रति जागरूक होते हैं।
यह एक और बड़ा कारण है जिसकी वजह से शांत लोग हमेशा सफल होते हैं। (Reasons Silent People Are Successful) ऐसे लोग अपनी काबिलियत और अपनी खामियों से अवगत होते हैं। वे हमेशा खुद को बेहतर बनाने और अन्य गुणों के साथ अपनी कमियों को दूर करने पर काम करते हैं।
कम बोलने वाले लोग जानते हैं कि कोई भी शुरुआत (Startup) एक पल में ऊंचाइयों को नहीं छू सकता है। हर व्यक्ति में कुछ कमियां होती हैं, बेहतर वही है जो इस बात को लेकर चिंता करने या बहाने बनाने के बजाय अपनी उन खामियों को दूर करने के उपाय खोजे और खुद को बेहतर बनाये।
5. Introvert लोगों के शब्दों में गंभीरता होती है।
शांतिप्रिय यानी Introverts लोग कम बोलना पसंद करते हैं। क्योंकि वे इससे असहज महसूस करते हैं। ऐसे लोग सार्वजनिक रूप से बातचीत में कम ही भाग लेते हैं। लेकिन यदि बोलने का मौका मिलता है तो वे हमेशा अपने शब्दों का चयन बहुत ही बुद्धिमानी से करते हैं। Introvert लोग तभी बोलते हैं जब उनके पास कहने के लिए कुछ होता है। इसी कारण इनके कहे शब्दों का प्रभाव अधिक होता है।
यदि आप एक बार खराब शब्दों का प्रयोग कर देते हैं तो उसे कभी भी वापस नहीं लिया जा सकता। सभी सफल इंसान इस बात को अच्छे से जानते हैं। यह गुण उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनाता है।
6. Silent Peoples बहुत अच्छे ऑब्ज़र्वर (Observer) होते हैं।
इंट्रोवर्ट लोग न केवल एक अच्छे स्रोता होते हैं, साथ ही वे अपने आसपास की चीजों व परिवेश को भी ध्यान में रखते हैं। वे बहुत समीक्षक (Observer) होते हैं। दूसरों की कमियों व अच्छाइयों को पहचानने में सक्षम होते हैं।
इससे वे जान पाते हैं कि सफल होने के लिए क्या किया जाना चाहिए और किन बातों को अवॉइड किया जाना चाहिए। चीजों को समझने, उन्हें Observe करने का यह गुण बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।
यदि आप किसी ऐसे क्षेत्र में कार्यरत हैं। जिसमें ढेर सारी रणनीतियों व योजना की आवश्यकता होती है। अपने अवलोकन से वे किसी स्थिति या व्यक्ति के बारे में अपने विचार से दूसरों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। क्योंकि शांत लोग बेहद चिंतनशील होते हैं।
7. कम बोलने वाले लोग सफल होते हैं क्योंकि वे खुद को अच्छे से समझते हैं।
आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो यह नहीं जानते कि उन्हें अपने जीवन से क्या चाहिए, वे क्या अचीव करना चाहते हैं। खाशकर नौजवान लोग। क्योंकि वे लोगों की मान्यताओं के कारण खुद को ठीक से समझ ही नहीं पाते हैं। लेकिन यदि आप शांतिप्रिय व्यक्ति हैं तो आप अवश्य खुद को बेहतर जानते होंगे। ऐसे ही लोग जीवन में कुछ असाधारण कार्य करते हैं।
कम बोलने वाले लोग अपने पैशन को भी बहुत आसानी से ढूढ़ लेते हैं क्योंकि ये अपनी क्षमताओं और शक्ति को पहचानते हैं। आप अपनी कमजोरी और ताकत तभी जान सकते हैं जब आप खुद को ठीक से समझ पाएंगे। आपका यही गुण आपके जीवन के विकास में भी मददगार साबित होता है।
8. कम बोलने वाले लोगों में बेहतर आत्म-नियंत्रण होता है।
कहा जाता है कि यदि आप सुखमय जीवन जीना चाहते हैं तो आत्म-नियंत्रण सीखना अति आवश्यक होता है। यह व्यक्ति की ईमानदारी, शक्ति और आत्मसम्मान की चाबी है। अन्य अद्भुत गुणों के साथ-साथ इंट्रोवर्ट्स लोगों में आत्म- नियंत्रण भी होता है। वे लोग खुद को ऐसी चीजों में कभी नहीं बांधते जो उनको कोई लाभ न पहुंचाए। उनकी सफलता का एक प्रमुख कारण यह भी है कि वे जानते हैं कि उनके लिए क्या सही है, उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
9. आत्म निर्भर होते हैं शांत रहने वाले लोग
अक्सर अकेले काम करना Introverts लोगों की प्राथमिकता होती हैं। इससे उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है। उनकी मेहनत और कार्य की क्षमता ही उन्हें और अधिक रचनात्मक बनाती है। शांत लोगों को यह पता होता है कि उन्हें जीवन में क्या हासिल करना है, और वे अपनी मेहनत और क्रिएटिव आइडियाज़ की मदद से उसे प्राप्त भी कर लेते हैं। ये लोग किसी टीम के सबसे मूल्यवान सदस्यों में से एक होते हैं। आप इन पर विश्वास कर सकते हैं ऐसे कार्यो के पूर्ण होने के लिए, जो एक व्यक्ति के द्वारा किया जाना है। ये सभी आदतें कम बोलने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाती है।
10. Silent People अपनी प्राथमिकताओं को जानते हैं।
सोचिए क्या अब ऐसी कोई विशेषता नहीं है जो Silent People में नहीं बची। यह अविश्वसनीय है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गुण या विशेषता को लोग कमजोरी के रूप में देखते हैं उसके अनगिनत सकारात्मक पहलू हैं।
शांत रहने वाले लोग भले ही पार्टियों व लोगों के बीच ज्यादा मजेदार न हों लेकिन वे अपनी हर एक प्राथमिकता (Priority) को ठीक से जानते हैं। सभी सफल लोगों की कुछ सामान्य और महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं होती हैं।
जैसे- अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना, बेहतर टाइम-मैनेजमेंट व लोगों के साथ अच्छे संबंध। इन सभी बातों को सभी सफल व्यक्ति विशेष महत्व देते हैं।