Winter Season Health tips : सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए फ़ॉलो करें ये 7 टिप्स

Winter Season Health tips in Hindi : दिसंबर शुरू हो गया है। सर्दी अपनी दस्तक दे चुकी है। कहा जाता है किWinter season सेहत बनाने के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन साथ ही हमें Winter के season में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

क्योंकि यह मौसम अनेक अच्छाइयों के साथ ही अपने साथ बहुत सी बीमारियों को भी साथ लाता है। जैसे कि- सर्दी- खांसी और जुकाम आदि। आजकल हम सब के रहने और खाने-पीने का ढंग पुराने समय से बिल्कुल बदल गया है। इस वजह से जरा सा मौसम परिवर्तन हमें बीमार बना देता है।

आज हम आपके लिए Winter Season में अपने आप को स्वस्थ बनाये  रहने के लिए कुछ उपायों (Winter Season Health tips) की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप स्वयं को और अपने परिजनों को स्वस्थ रखने में उनकी मदद कर सकते हैं।

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए फ़ॉलो करें ये टिप्स – 7 Best Winter Season Health tips in Hindi

1. खानपान (Diet in Winter season)

आयुर्वेद में कहा गया है कि, सर्दी में हमारा शरीर स्वयं को गर्म रखने के लिए ज्यादा Energy का उत्पादन करता है। और इसी वजह से सर्दियों में हमें अधिक भूख लगती है। अच्छी बात यह है कि गर्मी की अपेक्षा सर्दी के मौसम में भोजन बहुत आसानी से पच जाता है। इसलिए यह मौसम Health को अच्छा करने और शरीर की Immunity बढ़ाने के लिए भी सबसे अच्छा होता है।

क्या न करें:

इस मौसम में मीठा और अधिक कार्बोहाइड्रेट से भरा खाना खाने का अधिक मन करता है। पहले के समय में ऐसा करना सही था। लेकिन अब ठंड में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और मीठा खाना अपच का कारण बन सकता है। साथ ही शरीर में कैलोरी की मात्रा अधिक होने से वजन भी बढ़ने लगता है।

क्या करें:

अच्छी डाइट लेना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सर्वोच्च तरीकों में से एक होता है। शरीर को स्वस्थ रखने और ठंड से बचाने के लिए भोजन में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो पौष्टिकता के साथ-साथ शरीर को ऊष्मा प्रदान करने योग्य हो। सर्दी के मौसम में सब्जियां और ताजे फल आसानी से उपलब्ध होते हैं। आपको अपने खाने में इनकी मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

सब्जियों में विटामिन्स और मिनरल्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर को स्वस्थ रखने और इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही साबूत अनाज जैसे दलिया, ओट्स आदि जो फाइबर से भरपूर होते हैं। दिल के सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद होते है, और वजन को भी नियंत्रित रखते हैं।

2. एक्सरसाइज जरूरी है।

Winter season में शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। हम सब अपना अधितम वक्त विस्तर में और घर पर ही बिताते हैं। ऐसे में एक्सरसाइज सर्दी में फिट रहने के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है। योग क्रिया या किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि आपके शरीर को गर्म रखने और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है।

क्या करें:

इस मौसम में हम सब थोड़े आलसी हो जाते हैं। कभी-कभी बाहर जाने का भी बिल्कुल मन नहीं होता। स्वस्थ बने रहने के लिए हर व्यक्ति का सक्रिय रहना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आप बाहर जाकर व्यायाम करने में सक्षम नहीं हैं, तो घर पर ही कुछ एक्सरसाइज जैसे कि जम्पिंग जैक्स, पुश-अप्स या वज़न उठाने वाले व्यायाम कर सकते हैं। या फिर नृत्य कर सकते हैं।

कुछ खेल जैसे बैट मिंटन आदि अपने दोस्तों और परिजनों के साथ खेल सकते हैं। इससे आपको मनोरंजन के साथ ही शरीर को गर्म रखने में भी मदद मिलती है।

3.  त्वचा की सही देखभाल। (Skin care in Winter)

ठण्ड का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर ही दिखता है। ठंड की वजह से हमारी त्वचा रूखी और बेजान सी हो जाती हैं। इससे बचने के लिए हमें अपनी स्किन का विशेष खयाल रखना चाहिए।

क्या न करें:

नहाने का तरीका बदलें

लोग सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पानी ज्यादा गर्म होने पर यह त्वचा के प्राकृतिक नमी को बाहर निकाल देता है। जिससे त्वचा अधिक रूखी हो जाती है।

हमेशा नहाते समय ऐसे पानी का प्रयोग करें जो न ही अधिक गर्म हो और न ही ज्यादा ठंडा और साथ अधिक देर तक नहाने से भी बचें। ज्यादा साबुन का प्रयोग भी शरीर के मॉस्चराइजर को कम कर देता है, इसलिए इसका प्रयोग भी कम से कम करें।

क्या करें:

1. मॉइस्चराइजर

स्किन को रूखा होने से बचाने के लिए नहाने के तुरंत बाद अच्छे मॉइस्चराइजर क्रीम या बॉडी लोशन का प्रयोग करें। नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। एंटीबैक्टीरियल होने के साथ ही यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की

रक्षा करता है। आप इसका भी प्रयोग कर सकते है। रात को सोने से पहले और दिन में 3-4 बार चेहरे और हाथ- पैर को साफ करके अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

2. शरीर को ढक कर रखें

बाहर जाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें की आपका शरीर पूरी तरह से ढका होना चाहिए। क्योंकि बाहर की हवा बहुत ठंडी होती हैं। और यह त्वचा की नमीं को सोख लेता है। इसलिए सर्दियों में जब भी बाहर जाएं तो गरम कपड़े जरूर पहनें। अपने शरीर को स्वेटर, स्कार्फ और दस्तानों से पूरी तरह ढक कर रखें।

4.  हाइड्रेटेड रहें।

सर्दी के मौसम में प्यास कम लगती है और इसी वजह से लोग पानी कम पीते हैं। इससे धीरे- धीरे शरीर मे पानी की कमी होने लगती है। और हमारे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

क्या करें:

शरीर को हाइड्रेट रखने और पानी की कमी होने से बचाने के लिए पर्याप्त गरम पानी, मौसमी फलों के जूस और तरल पेय या गर्म सूप पीते रहें। इससे शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। और पेट आदि खराब होने की संभावना भी कम हो जाती है। तथा शरीर की कोशिकाओं में रक्तसंचार अच्छा बना रहता है। गर्म पानी वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

5. पर्याप्त नींद जरूर लें।

इस मौसम में रात थोड़ी लंबी होती है। ठंड की वजह से किसी का भी बिस्तर से निकलने का मन नही होता। और हम सब अधिक देर तक सोते हैं। जिससे दिन की शुरुआत भी देर से ही करते हैं। लेकिन ज्यादा देर सोना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता हैं और यह आपके लिए आलस का कारण भी बन सकता है।

नींद का प्रभाव:

पर्याप्त नींद लेना शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को स्वस्थ रखने में सहायक होता है और यह तनाव को भी कम करता है। लेकिन जब आप ज्यादा सोते हैं तो इससे पीठ में दर्द होने की समस्या हो सकती है, साथ ही मोटापा भी बढ़ सकता है।

जो लोग जरूरत से ज्यादा सोते हैं उनके शरीर में सुस्ती पैदा होने लगती है। और उनकी एक्टिवनेस कम हो जाती है। इसलिए 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद बिस्तर से उठ जाएं और बेहतर दिनचर्या की शुरुआत करें।

6.  साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

सर्दी के मौसम में फ्लू, जुकाम-बुखार आदि की संभावनाएं बहुत ज्यादा होती हैं। क्योंकि इस मौसम में इन बीमारियों को जन्म देने वाले वायरस और बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा होती है। उचित खानपान न लेने, शारीरिक गतिविधि के कम होने और सूर्य का प्रकाश कम मिलने से इस मौसम में हमारी इम्युनिटी कुछ कमजोर हो जाती है।

क्या करें:

बीमारियों से बचने के लिए हमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वैज्ञानिकों के अनुसार 80% बैक्टीरिया हमारे हांथो से होकर शरीर में पहुंचते हैं। इसलिए हमें खाना बनाते समय, खाना खाने से पहले और बाद में, अथवा शौच आदि के बाद अपने हांथो की सफाई अच्छी तरह करनी चाहिए। साफ-सफाई की आदत हमें सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है।

7. Vitamin D

सर्दी बढ़ जाने पर धूप अक्सर कम ही निकलती है, या फिर सुबह देर से निकलती है। इस मौसम में धूप सेकना शरीर को गर्म रखने के लिए बहुत अच्छा होता है। हमारे शरीर को विटामिन डी की आवश्यकता होती है।

सूरज की रोशनी विटामिन डी का अच्छा स्रोत होता हैं। सर्दियों में कुछ समय धूप में बिताने से शरीर को ऊष्मा भी प्रदान होती है और इससे शरीर को विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर करता है और इम्युनिटी को भी बढ़ाता है।

सर्दियों में स्वस्थ रहने के उपाय- 7 Best Health tips for the winter season in Hindi

निष्कर्ष:

यह कुछ सुझाव हैं जो इस Winter के मौसम में आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको हमारा लेख सर्दियों में स्वस्थ कैसे रहें (7 Best Winter Season Health tips in Hindi) पसंद आया हो तो comment के माध्यम से हमें जरूर बताएं और अपने दोस्तों और परिजनों के साथ भी साझा करें।

धन्यवाद।

Leave a Comment